रांची : राजधानी के सदर अस्पताल में रामगढ़ की रहने वाली महिला मरीज ने छठे तल्ले से कूद कर खुदकुशी कर ली। उनका इलाज पांचवे मंजिल पर हो रहा था तथा न परिवार वालों को और न ही अस्पताल वालों को घटना की कोई जानकारी थी और न ही उन्हें पता चला। 24 वर्षीय सुमंती देवी पिछले 9 दिनों से अस्पताल में भर्ती थी जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ सालों से काफी बीमार चल रही थी तथा डेढ़ महीने पहले थायराइड के कारण उसे रिम्स में भर्ती कराया गया था इसके बाद 15- 20 दिन इलाज चला। लंबे समय से दवा खाने के कारण मानसिक रूप से तनावपूर्ण महसूस करती थी।
सदर अस्पताल के पांचवी ताले में भर्ती सुमंती देवी का बच्चेदानी की सर्जरी होनी थी पति ने जानकारी देते हुए बताया कि वह सुबह शाम वार्ड के बाहर टहला करती थी।
घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत इमरजेंसी वार्ड पर शिफ्ट किया गया हालत गंभीर होने के कारण तुरंत रिम्स के लिए रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।