Saturday, March 14, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » सीसीएल ने 76वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया !

सीसीएल ने 76वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया !

सीएमडी सिंह ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के संविधान निर्माताओं को नमन किया .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
1 year ago
in झारखंड, महागामा, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
सीसीएल ने 76वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया !
5
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : 26 जनवरी 2025 को सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने 76वां गणतंत्र दिवस महात्मा गांधी क्रीड़ांगण, सीसीएल गांधीनगर में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। इस अवसर पर सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। निलेन्दु कुमार सिंह ने सीसीएल सुरक्षा कर्मियों, सीआईएसएफ जवानों, आर्मी बैंड और गांधीनगर डीएवी व ज्ञानोदय स्कूल के विद्यार्थियों की परेड का निरीक्षण किया। समारोह में सीएमडी के साथ निदेशक कार्मिक श्री हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक तकनीकी/संचालन हरीश दुहान, सीवीओ श्री पंकज कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी, श्रमिक प्रतिनिधि, सीसीएल कर्मी एवं उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।इस अवसर विशिष्ट अतिथि के तौर पर “अर्पिता महिला मंडल” की अध्यक्षा श्रीमती प्रीति सिंह और क्लब की अन्य सदस्य भी उपस्थित रहीं।अपने संबोधन में सीएमडी सिंह ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के संविधान निर्माताओं को नमन किया। उन्होंने बताया कि सीसीएल न केवल कोयला उत्पादन और प्रेषण में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है, बल्कि सामाजिक विकास के क्षेत्रों में भी अहम योगदान दे रहा है। उन्होंने 2026 तक “नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन” का लक्ष्य प्राप्त करने की प्रतिबद्धता दोहराई और बताया कि कंपनी सोलर पावर प्लांट्स की स्थापना और ई-वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दे रही है। पर्यावरण संरक्षण के तहत अब तक सीसीएल कमांड क्षेत्र में 1 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाने और 5,500 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर हरित क्षेत्र विकसित करने की जानकारी दी। उन्होंने मियावाकी प्लांटेशन तकनीक के माध्यम से चल रहे वृक्षारोपण और इको-पार्क विकास योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। सीसीएल की सीएसआर पहलों पर चर्चा करते हुए बताया कि कंपनी स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, स्वच्छता और कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र में, कंपनी हर साल 2 लाख से अधिक लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रही है और हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर स्थापित करने में मदद कर रही है।शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में सीसीएल ने सरकारी स्कूलों में स्मार्टक्लास एवं आईसीटी लैब स्थापित की हैं और स्थानीय युवाओं को विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किए हैं। हाल ही में अनुसूचित जाति एवं जनजाति की 10 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा प्रदान किए गए।सीसीएल की जेएसएसपीएस खेल अकादमी के कैडेट्स ने 2024 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 8 पदक जीते हैं। कंपनी के खेल योगदान के तहत महिला फुटबॉल टीम ने 63वें सुब्रतो कप में शानदार जीत हासिल की।गणतंत्र दिवस के अवसर पर निदेशक (कार्मिक) श्री हर्ष नाथ मिश्र ने मुख्यालय दरभंगा हाउस और गांधीनगर केंद्रीय अस्पताल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अपने संबोधन में उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, श्रमिकों और गणमान्य व्यक्तियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, “गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे संविधान की गरिमा और लोकतंत्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को व्यक्त करने का एक अवसर है। सीसीएल अपने कार्यों और योजनाओं के माध्यम से न केवल उद्योग जगत में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, बल्कि समाज के आर्थिक और सामाजिक उत्थान में भी योगदान दे रहा है।

अन्य प्रमुख गतिविधियां और उद्घाटन

समारोह के बाद, सीएमडी श्री निलेन्दु कुमार सिंह ने गांधीनगर केंद्रीय अस्पताल में अमृत फार्मेसी का उद्घाटन किया। समारोह में डीएवी गांधीनगर, केंद्रीय विद्यालय और ज्ञानोदय के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में शांति और प्रगति के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश में उड़ाया गया। इस अवसर पर परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सीएमडी ने पुरस्कार प्रदान किए। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सीसीएल के सुरक्षा गार्ड को भी गणमान्यों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

ये भीपढ़िये

RPF पोस्ट हटिया एवं फ्लाइंग टीम रांची द्वारा गांजा बरामद !

बिरसा मुंडा हवाईअड्डा, चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम !

राजधानी में अपराध पर नकेल कसने और पुलिस की मुस्तैदी को एसएसपी राकेश रंजन पूरी तरह एक्शन मोड में !

झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बोकारो जिला के सैकड़ो लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की !

 

Tags: #CCL celebrated #76th Republic Day #great enthusiasm.
Share2Tweet1SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी खून चढ़ाने पर रिक्शा नौटंकी क्यों नहीं किया इरफान अंसारी ने – आदित्य साहू !

थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी खून चढ़ाने पर रिक्शा नौटंकी क्यों नहीं किया इरफान अंसारी ने – आदित्य साहू !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज विधानसभा सत्र के दौरान राज्य सरकार के...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे न द्वारा पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने हेतु !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे न द्वारा पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने हेतु !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कदम...

25 वर्ष पूरे कर चुके झारखंड के सफर में पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा – हेमंत सोरेन !

25 वर्ष पूरे कर चुके झारखंड के सफर में पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा – हेमंत सोरेन !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने की दिशा में...

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक !

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण में किसी भी प्रकार...

नवनियुक्त कुलपति  राजीव मनोहर ने लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की !

नवनियुक्त कुलपति राजीव मनोहर ने लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : राज्यपाल-सह-झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से आज डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, राँची के...

ग़लत विदेश नीति और नाकाम आर्थिक फैसलों ने देश की जनता बदहाल : शिल्पी नेहा तिर्की !

ग़लत विदेश नीति और नाकाम आर्थिक फैसलों ने देश की जनता बदहाल : शिल्पी नेहा तिर्की !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि केन्द्र सरकार की ग़लत विदेश नीति...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    28 shares
    Share 11 Tweet 7
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगभग 40 हजार स्वास्थ्य सहियाओं को मिला तोहफा !

    13 shares
    Share 5 Tweet 3
  • असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • कांग्रेस नेअसम विधानसभा चुनाव के लिए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह चुना !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • महिलाये अपने माथे के पल्लू को जीत का परचम बनायें : सुप्रिया श्रीनेत !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित होगी !

जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित होगी !

March 14, 2026
सुलभ व निःशुल्क न्याय का माध्यम है, लोक अदालत : अनिल कुमार मिश्रा-1 !

सुलभ व निःशुल्क न्याय का माध्यम है, लोक अदालत : अनिल कुमार मिश्रा-1 !

March 14, 2026
बिहार मुख्यमंत्री ने बेगूसराय जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की !

बिहार मुख्यमंत्री ने बेगूसराय जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की !

March 14, 2026
मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बेगूसराय जिले को दी 274 करोड़ रुपये की सौगात !

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बेगूसराय जिले को दी 274 करोड़ रुपये की सौगात !

March 14, 2026
महिलाये अपने माथे के पल्लू को जीत का परचम बनायें : सुप्रिया श्रीनेत !

महिलाये अपने माथे के पल्लू को जीत का परचम बनायें : सुप्रिया श्रीनेत !

March 14, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.