Monday, March 16, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » महात्मा गांधी के रामराज के सपनों को साकार करेगा जी राम जी – बाबूलाल मरांडी !

महात्मा गांधी के रामराज के सपनों को साकार करेगा जी राम जी – बाबूलाल मरांडी !

मनरेगा बन गया था भ्रष्टाचार का केंद्र, जमीन पर सही तरीके से नहीं उतर रही थी योजनाएं .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
महात्मा गांधी के रामराज के सपनों को साकार करेगा जी राम जी – बाबूलाल मरांडी !
4
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

रांची सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया !

झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज शोरूम का फ़ीता काटकर शुभारंभ किया !

न्यूरो सर्जन डॉ अशोक मुंडा द्वारा सफल ब्रेन ट्यूमर इलाज !

असम चुनाव में झारखंड के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी !

रांची: झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद कन्फ्यूज है , हताश और निराश है।इसलिए जी राम जी योजना को लेकर जनता को कन्फ्यूज कर रही है, दिग्भ्रमित कर रही है।कहा कि कांग्रेस पार्टी को कुछ लाइन याद कर लेना चाहिए,जी राम जी मतलब अंत्योदय,जी राम जी का अर्थ है गांव,गरीब,किसान मजदूर कल्याण,जी राम जी मतलब गांधी के सपनों का राम राज्य,जी राम जी का मतलब भ्रष्टाचार मुक्त ग्राम विकास।कहा कि जब मनरेगा में फर्जीवाड़ा,भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा हो गया, कई सुधार के प्रयासों के बावजूद स्थिति नहीं बदली तो फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने विकसित भारत 2047 के संकल्पों को धरातल पर उतारने और उसमें ग्रामीण भारत की बुनियादी सुविधाओं को विकसित कर गांव को आज की आवश्यकताओं के अनुरूप मुख्यधारा में तेजी से जोड़ने केलिए विकसित भारत *जी राम जी* योजना का निर्णय लिया। कहा कि मनरेगा भ्रष्टाचार,लूट का केंद्र बन गया था।झारखंड ने तो लूट में मिसाल कायम किया। खूंटी जिले में 24 करोड़ के गबन उजागर होने पर कैसे एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को जेल जाना पड़ा यह आप जानते हैं। झारखंड के लगभग सभी जिलों में मनरेगा में घोटाले उजागर हुए हैं। ऐसे ही झारखंड के लगभग सभी जिलों में मनरेगा में करोड़ों का लुट उजागर हुआ है।इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2025..26 में पश्चिम बंगाल के 19 जिलों सहित 23 राज्यों की निगरानी में कागजों पर ऐसे कार्य दिखाए गए जिसका जमीन पर अस्तित्व ही नहीं था।जितनी राशि का खर्च दिखाया गया था उतने कार्य नहीं पाए गए।साथ ही श्रम आधारित कार्यों में मशीनों का उपयोग बड़े पैमाने पर किया गया। 40% तक कमीशन खोरी की बातें भी उजागर हुई। कहा कि करोना महामारी के बाद की अवधि /में केवल 7.61% परिवारों ने 100 दिन का रोजगार पूरा किया।मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार को रोकने की दिशा में 11 वर्षों में बहुत प्रयास किए। जिसके कारण कुछ साकारात्मक परिणाम मिले।महिलाओं की भागीदारी बढ़ी, सक्रिय श्रमिकों की संख्या 12.11 करोड़ पहुंच गई।99% तक ई भुगतान के बावजूद डिजिटल उपस्थिति दर्ज नहीं की गई।पैसों का गबन होता रहा,काम धरातल पर नहीं उतरे।कहा कि विकसित भारत के सपनों को साकार करने केलिए जी राम जी नए अधिनियम की आवश्यकता पड़ी जिसके माध्यम से गांवों को विकसित भारत की बुनियाद बनाया जाएगा।कहा नया अधिनियम विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ( ग्रामीण)*यह अधिनियम 20 वर्ष पुराने मनरेगा का विकसित और बड़ा मॉडल है।यह विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने केलिए ग्रामीण श्रमिकों को पहले 100 दिन के बदले अब 125 दिन के कार्य दिवस की गारंटी देता है।इसमें मुख्यतः चार बिंदुओं पर फोकस किया गया हैइस अधिनियम में अनेक बिखरे हुए श्रेणियों की जगह चार श्रेणियां निर्धारित की गई हैं जिसमें जल संरक्षण जो आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है से संबंधित निर्माण , ग्रामीण बुनियादी संरचना का निर्माण जिसमें सड़कों का निर्माण शामिल है जो गांव को बाजार से जोड़ता है।वैसे निर्माण जिसमें रोजगार का सृजन होता है। इसमें भंडारण से संबंधित निर्माण कार्य शामिल हैं।बदलते पर्यावरण संकट की दृष्टि से निर्माण जिससे मौसमी प्रभाव को कम किया जा सके। जैसे मिट्टी के कटाव को रोकना, जल संरक्षण, बाढ़ से बचाव जैसे कार्य शामिल हैं। इस प्रकार यह अधिनियम अधिक रोजगार, पारदर्शिता, प्लानिंग और जवाबदेही को सुनिश्चित करता है।इस अधिनियम में….एआई आधारित धोखाधड़ी की पहचान की व्यवस्था की गई है।केंद्र और राज्य स्तरीय निगरानी समिति की व्यवस्था।जीपीएस मोबाइल आधारित निगरानी की व्यवस्था,साप्ताहिक सार्वजनिक प्रकटीकरण,प्रत्येक पंचायत में वर्ष में दो बार योजनाओं की सोशल ऑडिट का प्रावधान किया गया है।कहा कि इस अधिनियम में किसान और श्रमिक दोनों को लाभ की दृष्टि से ध्यान रखा गया है।वर्ष में 60 दिन नो वर्क अवधि। क्योंकि कृषि कार्य के समय मजदूर कृषि कार्य में शामिल रहते हैं। कृषि कार्य में मजदूरों को मजदूरी भी ज्यादा मिलती है साथ ही किसानों को समय पर मजदूर भी मिल जाते हैं।बाकी वर्ष के 300 दिन में 125 दिन काम की गारंटी दी गई है।काम नहीं मिलने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता का प्रावधान किया गया है।कहा कि इस अधिनियम के केंद्र और राज्य सरकार का अनुपात 60: 40 है।कहा कि कांग्रेस गांव, गरीब किसान विरोधी पार्टी है।कांग्रेस को भ्रष्टाचार ,लूट रुकने से परेशानी हो रही है।कहा कि मजदूरों को 100 की जगह 125 दिन काम मिलेगा इससे परेशानी हो रही है।काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता मिलेगा इससे परेशानी हो रही है।योजना में राम शब्द आ रहा है इससे परेशानी हो रही है।कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता को नए अधिनियम की खूबियों को जनता के बीच लेकर जाएंगे। और कांग्रेस के दुष्प्रचार का पर्दाफाश करेंगे।प्रेसवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद,किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव,सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।

 

Tags: #Ji Ram Ji # Mahatma Gandhi's# dream #Ramrajya# come true.
Share2Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

रामनवमी महापर्व भगवान श्री राम के आदर्शों का पालन कर धूमधाम से मनाएं त्योहार-अंबा प्रसाद !

रामनवमी महापर्व भगवान श्री राम के आदर्शों का पालन कर धूमधाम से मनाएं त्योहार-अंबा प्रसाद !

by firstreport desk2
17 hours ago
0

हजारीबाग श्री श्री चैत्र रामनवमी महावीर झंडा महासमिति के अध्यक्ष चुने जाने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव...

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा में 14 मार्च 2026 को वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव  !

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा में 14 मार्च 2026 को वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव !

by firstreport desk2
17 hours ago
0

रांची : झारखंड बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा में 14 मार्च 2026 को वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव बीटोत्सव‘26 के लिए आर्टिस्ट रिवील...

उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा संबंधी मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त !

उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा संबंधी मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त !

by firstreport desk2
17 hours ago
0

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र संबंधी मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त...

आम जनता को यातायात नियमों का पालन करने हेतु एक जागरूकता अभियान !

आम जनता को यातायात नियमों का पालन करने हेतु एक जागरूकता अभियान !

by firstreport desk2
17 hours ago
0

रांची :वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देशानुसार आज को पुलिस अधीक्षक यातायात, द्वारा आम जनता को यातायात नियमों का पालन...

जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित होगी !

जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित होगी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड भारत की आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों के अंतर्गत राँची जिला में प्रथम चरण – मकान सूचीकरण एवं...

सुलभ व निःशुल्क न्याय का माध्यम है, लोक अदालत : अनिल कुमार मिश्रा-1 !

सुलभ व निःशुल्क न्याय का माध्यम है, लोक अदालत : अनिल कुमार मिश्रा-1 !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उदघाटन मुख्य अतिथि न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजित नारायण प्रसाद, विशिष्ट अतिथि  न्यायामूर्ति प्रदीप...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • पटना द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का सफल आयोजन

    पटना द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का सफल आयोजन

    8 shares
    Share 3 Tweet 2
  • झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज शोरूम का फ़ीता काटकर शुभारंभ किया !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • भारत चुनाव आयोग चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख ऐलान !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • FASTag वार्षिक पास शुल्क में संशोधन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2

अभी अभी

कांशीराम जी को भारत रत्न देने की मांग पर राहुल गांधी जी  !

कांशीराम जी को भारत रत्न देने की मांग पर राहुल गांधी जी !

March 15, 2026
ईरान इजरायल के युद्ध की आग में हमारी चूल्हे की बुझ गई आग-अंबा प्रसाद !

ईरान इजरायल के युद्ध की आग में हमारी चूल्हे की बुझ गई आग-अंबा प्रसाद !

March 15, 2026
NUSRL में दो अहम कार्यक्रम का समापन  !

NUSRL में दो अहम कार्यक्रम का समापन !

March 15, 2026
आगामी सरहुल पर्व के मद्देनजर सरना स्थलों का निरीक्षण !

आगामी सरहुल पर्व के मद्देनजर सरना स्थलों का निरीक्षण !

March 15, 2026
रांची सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया !

रांची सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया !

March 15, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.