Ranchi : पलामू से एक सीआरपीएफ जवान की आत्महत्या की खबर सामने आ रही है। इस घटना में बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक सीआरपीएफ जवान का नाम प्रांजल नाथ है। यह घटना पलामू के 112 बटालियन मुख्यालय में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रांजल नाथ बीते 8 जुलाई को अपनी दो महीने की छुट्टी से वापस लौटे थे। हालांकि, इस आत्महत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है। सीआरपीएफ के अधिकारी घटनास्थल की जांच कर रहे हैं और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है, मृतक जवान के शव को उनके परिवार को भेजा जाएगा।
थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी खून चढ़ाने पर रिक्शा नौटंकी क्यों नहीं किया इरफान अंसारी ने – आदित्य साहू !
रांची : झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज विधानसभा सत्र के दौरान राज्य सरकार के...












