रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ऑल आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ आसाम (AASAA) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने आगामी 01 फरवरी 2026 को Margherta Borgolai Field, Tinsukia आसाम में आयोजित “आदिवासी महासभा 2026” कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। इस अवसर पर मंत्री चमरा लिंडा, ऑल आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ आसाम सेंट्रल कमेटी के अध्यक्ष रेजन होरो, उपाध्यक्ष डेविड तिर्की, उपाध्यक्ष अमरजीत केरकेट्टा, उपाध्यक्ष अल्बर्ट ओरिया सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
रामनवमी महापर्व भगवान श्री राम के आदर्शों का पालन कर धूमधाम से मनाएं त्योहार-अंबा प्रसाद !
हजारीबाग श्री श्री चैत्र रामनवमी महावीर झंडा महासमिति के अध्यक्ष चुने जाने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव...












