Saturday, May 9, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड राज्य को लगभग ₹6,270 करोड़ की राशि अभी लंबित – मंत्री योगेन्द्र प्रसाद !

झारखंड राज्य को लगभग ₹6,270 करोड़ की राशि अभी लंबित – मंत्री योगेन्द्र प्रसाद !

जल जीवन मिशन की योजनाओं को समयबद्ध पूर्ण कराने हेतु मंत्री योगेन्द्र प्रसाद महतो ने राष्ट्रीय कार्यशाला में रखा सशक्त पक्ष .

First Report Live (Bureau) by First Report Live (Bureau)
3 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड राज्य को लगभग ₹6,270 करोड़ की राशि अभी लंबित – मंत्री योगेन्द्र प्रसाद !
8
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली स्थित आईसीआर–पूसा में भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा “National Workshop on Policy Dialogue on Operation & Maintenance (O&M) of Rural Water Supply Infrastructure” का आयोजन किया गया। इस एकदिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में देश के सभी राज्यों के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा पंचायत राज विभाग के  मंत्रि गण एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

 

झारखंड सरकार की ओर से इस कार्यशाला में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के  मंत्री  योगेन्द्र प्रसाद महतो, विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मस्तराम मीणा एवं जल जीवन मिशन के मिशन डायरेक्टर श्री रमेश घोलप ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान माननीय मंत्री श्री योगेन्द्र प्रसाद महतो ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत झारखंड राज्य में योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति, उपलब्धियों एवं चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए योजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने हेतु आवश्यक सहयोग पर अपना पक्ष रखा।

ये भीपढ़िये

शुभेंदु अधिकारी को बंगाल भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर झारखंड भाजपा ने दी बधाई !

ममता बनर्जी ने तोड़ी संवैधानिक परंपरा !

शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री !

भाजपा कार्यकर्ताओं के ‘लहू’ से सींचा गया है बंगाल का कमल : बाबूलाल मरांडी !

 

जल जीवन मिशन के तहत झारखंड में योजनाओं की स्थिति

 

मंत्री ने अवगत कराया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत झारखंड राज्य में कुल 97,535 ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिनके माध्यम से 62.53 लाख ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल जल कनेक्शन के जरिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित है। राज्य में अब तक 56,474 योजनाएँ भौतिक रूप से पूर्ण हो चुकी हैं तथा लगभग 55 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों को एफएचटीसी से आच्छादित किया जा चुका है। पूर्ण योजनाओं में से 26,257 योजनाओं का हस्तांतरण ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों को किया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर संचालन एवं रख-रखाव की व्यवस्था सुदृढ़ हुई है।

 

वित्तीय सहयोग की निरंतरता एवं ₹6,270 करोड़ की लंबित केंद्रीय सहायता

 

मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन जैसी व्यापक एवं महत्वाकांक्षी योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच वित्तीय सहयोग की निरंतरता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अवगत कराया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत केंद्र सरकार से झारखंड राज्य को लगभग ₹6,270 करोड़ की राशि अभी लंबित है। केंद्रीय अंश की इस लंबित राशि की उपलब्धता से शेष योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने, कार्यरत योजनाओं की निरंतरता बनाए रखने तथा संचालन एवं रख-रखाव व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

 

संचालन एवं रख-रखाव नीति पर झारखंड की अग्रणी पहल

 

भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप झारखंड सरकार द्वारा ‘झारखंड ग्रामीण पेयजलापूर्ति (संचालन एवं संधारण) नीति–2025’ को तैयार कर कैबिनेट से अनुमोदन के पश्चात अधिसूचित किया गया है। यह नीति भारत सरकार द्वारा सुझाए गए सभी 19 प्रमुख मानकों को समाहित करती है। उल्लेखनीय है कि देश के सीमित राज्यों में ही इस प्रकार की समग्र संचालन एवं रख-रखाव नीति लागू की गई है, जिनमें झारखंड अग्रणी राज्यों में शामिल है। इस नीति के तहत एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का संचालन एवं रख-रखाव ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों द्वारा तथा बहु-ग्रामीण योजनाओं का संचालन संबंधित समितियों के माध्यम से किया जाएगा।

 

जनसहभागिता सुदृढ़ करने हेतु जिला स्तर पर सीधा संवाद

 

जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालन एवं रख-रखाव व्यवस्था को व्यवहारिक एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से झारखंड राज्य में जनसहभागिता को केंद्र में रखकर निरंतर संवाद की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जिला स्तर पर मुखियाओं, जल सहियाओं एवं ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों के साथ सीधा संवाद किया जा रहा है। विभाग के उच्च स्तरीय पदाधिकारी स्वयं जिलों में जाकर उनकी समस्याओं, अनुभवों एवं सुझावों को सुन रहे हैं तथा संचालन एवं रख-रखाव नीति के प्रावधानों की जानकारी साझा कर रहे हैं।

 

पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकें

 

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निगरानी के लिए पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ जिलावार समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों के माध्यम से योजनाओं की प्रगति, संचालन व्यवस्था एवं रख-रखाव से जुड़े मुद्दों पर समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

 

सोलर आधारित एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजनाएँ

 

मंत्री ने बताया कि झारखंड राज्य में एकल ग्रामीण जलापूर्ति की अधिकांश योजनाएँ सोलर आधारित की गई हैं। यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ संचालन एवं रख-रखाव की लागत को भी कम करती है। सोलर आधारित प्रणालियों के कारण बिजली व्यय न्यूनतम हो जाता है, जिससे ग्राम स्तर पर योजनाओं की आर्थिक स्थिरता बनी रहती है और O&M नीति के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलती है।

 

पाँच वर्षों के लिए संचालन एवं रख-रखाव का राज्य स्तरीय प्रावधान

 

झारखंड सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत योजनाओं की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने हेतु एक विशिष्ट निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से पाँच वर्षों तक संचालन एवं रख-रखाव के लिए वित्तीय प्रावधान किया है, जिसके अंतर्गत योजना का निर्माण करने वाला संवेदक ही पाँच वर्षों तक उसका संचालन एवं रख-रखाव करेगा। यह व्यवस्था गुणवत्ता, जवाबदेही और सतत जलापूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो सभी राज्यों में लागू नहीं है।

 

इस राष्ट्रीय कार्यशाला में भारत सरकार के जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल, पंचायती राज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह (उर्फ ललन सिंह), जल शक्ति मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना सहित विभिन्न राज्यों के उपमुख्यमंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा पंचायत राज विभाग के माननीय मंत्रिगण एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

कार्यशाला के समापन पर मंत्री श्री योगेन्द्र प्रसाद महतो ने कहा,

“झारखंड सरकार मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी के मार्गदर्शन में जल जीवन मिशन को जनसहभागिता, पारदर्शिता और दीर्घकालिक स्थायित्व के साथ लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र सरकार के सहयोग से हम राज्य के प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक सुरक्षित एवं सतत पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त करेंगे।” साथ ही उन्होंने बकाया राशि 6207 करोड़ रुपये देने का हाथ जोड़ कर अनुरोध किया।

Tags: #amount # approximately #₹6270 crore #still #pending # state of Jharkhand
Share3Tweet2SendShare
First Report Live (Bureau)

First Report Live (Bureau)

You May Like This

झारखंड झामुमो सरकार के पास एनडीए में शामिल होने के अलावा कोई,  विकल्प नहीं – निशिकांत दुबे !

झारखंड झामुमो सरकार के पास एनडीए में शामिल होने के अलावा कोई, विकल्प नहीं – निशिकांत दुबे !

by firstreport desk2
10 hours ago
0

रांची :भारतीय जनता पार्टी के गोड्डा से सांसद Nishikant Dubey ने एक बड़ा बयान दे दिया, जिसने झारखंड की सियासी...

स्मार्ट ऊर्जा प्रौद्योगिकी विषय पर आयोजित पांच दिवसीय एफडीपी का समापन !

स्मार्ट ऊर्जा प्रौद्योगिकी विषय पर आयोजित पांच दिवसीय एफडीपी का समापन !

by firstreport desk2
10 hours ago
0

रांची :बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT), मेसरा के विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP)...

लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करना बंद करे भाजपा- राकेश सिन्हा !

लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करना बंद करे भाजपा- राकेश सिन्हा !

by firstreport desk2
10 hours ago
0

रांची :झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस क़े मिडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बाबूलाल मरांडी के पश्चिम बंगाल को लेकर दिए गए बयान...

जमुनिया नदी के किनारे अवैध खनन पर छापा !

जमुनिया नदी के किनारे अवैध खनन पर छापा !

by firstreport desk2
18 hours ago
0

धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले में अवैध कोयला खनन का मामला एक बार फिर सामने आया है। बाघमारा थाना...

झारखंड में 600 तकनीकी पदों पर भर्ती !

झारखंड में 600 तकनीकी पदों पर भर्ती !

by firstreport desk2
18 hours ago
0

रांची : झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं युवाओं के लिए बड़ी खबर। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग...

झारखंड में 9-10 मई को तेज हवा के साथ होगी बारिश !

झारखंड में 9-10 मई को तेज हवा के साथ होगी बारिश !

by firstreport desk2
18 hours ago
0

रांची : साक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड में 13 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। आठ मई को राज्य...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • सचिव की अध्यक्षता में 4 सड़क परियोजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा !

    सचिव की अध्यक्षता में 4 सड़क परियोजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • नमामि गंगे परियोजना के निदेशक राहुल द्विवेदी प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात की !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • 2023 वर्ल्ड कप : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पचवां वर्ल्ड कप!

    6 shares
    Share 2 Tweet 2
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    13 shares
    Share 5 Tweet 3
  • 18 सितंबर तक संकल्प यात्रा स्थगित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी!

    5 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

योगी सरकार ने बाढ़ नियंत्रण और प्रबंधन की रणनीति में किया बड़ा बदलाव !

योगी सरकार ने बाढ़ नियंत्रण और प्रबंधन की रणनीति में किया बड़ा बदलाव !

May 9, 2026
योगी सरकार में प्रशिक्षित युवा बन रहे समृद्ध उत्तर प्रदेश की नई ताकत !

योगी सरकार में प्रशिक्षित युवा बन रहे समृद्ध उत्तर प्रदेश की नई ताकत !

May 9, 2026
बुजुर्ग महिलाओं का सहारा बनी योगी सरकार !

बुजुर्ग महिलाओं का सहारा बनी योगी सरकार !

May 9, 2026
झारखंड को मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य : शिल्पी नेहा तिर्की !

झारखंड को मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य : शिल्पी नेहा तिर्की !

May 9, 2026
महंगाई पर झामुमो का आंदोलन केवल और केवल राजनीतिक नौटंकी : आदित्य साहू !

शुभेंदु अधिकारी को बंगाल भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर झारखंड भाजपा ने दी बधाई !

May 9, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.