रांची :राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय बैंड प्रतियोगिता में झारखंड के विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए राज्य के लिए गौरव का विषय बताया है।
राज्यपाल ने कहा कि *पाइप बैंड प्रतियोगिता* के बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कांके तथा बालक वर्ग में कैराली स्कूल, सेक्टर-II की टीम द्वारा विजेता बनकर राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया जाना अत्यंत प्रशंसनीय है। वहीं ,ब्रास बैंड (बालक वर्ग) में संत जेवियर हाई स्कूल, लुपुंगुटू, चाईबासा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करना भी झारखंड की प्रतिभा का सशक्त प्रमाण है।
राज्यपाल ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सभी विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ऑल सोल्स कॉलेज का किया दौरा !
ऑक्सफोर्ड/लंदन/रांची मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ऑल सोल्स कॉलेज का दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने भारत के...











