रांची : झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल से दिल्ली में मुलाकात की . इस मुलाकात के दौरान संगठन के काम _ काज और संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा हुई . झारखंड में कांग्रेस का लगातार सफल कार्यक्रम चल रहा है . जिसमें आम जनता की बड़ी गोलबंदी देखने को मिल रही है . झारखंड में आने वाले दिनों में संगठन की मजबूती और उसके विस्तार के लिए रणनीति तैयार की जा रही है . बंधु तिर्की ने बताया कि गठबंधन वाली सरकार की योजनाओं से हर दिन लाभुकों की संख्या में इजाफा हो रहा है . ग्रामीण इलाकों में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने में संगठन के कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका है . संगठन को इस दिशा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी .
रामनवमी महापर्व भगवान श्री राम के आदर्शों का पालन कर धूमधाम से मनाएं त्योहार-अंबा प्रसाद !
हजारीबाग श्री श्री चैत्र रामनवमी महावीर झंडा महासमिति के अध्यक्ष चुने जाने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव...












