रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा दुमका में आज 2 फरवरी को अपना 46वां स्थापना दिवस समारोह ‘झारखंड दिवस’ के रूप में मना रहा है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हो रहे हैं। इससे पहले उन्होंने आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन और अपनी मां रूपी सोरेन ने मुलाकात की और आशिर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी तस्वीर भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा, ”आज आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी और मां से आशीर्वाद लिया। आज दुमका में ऐतिहासिक झामुमो के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन भी किया जा रहा है। झामुमो के सभी कर्मठ सिपाहियों को इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
रामनवमी महापर्व भगवान श्री राम के आदर्शों का पालन कर धूमधाम से मनाएं त्योहार-अंबा प्रसाद !
हजारीबाग श्री श्री चैत्र रामनवमी महावीर झंडा महासमिति के अध्यक्ष चुने जाने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव...












