Monday, April 27, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » किसी भी कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देने का निर्देश !

किसी भी कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देने का निर्देश !

विलुप्त हो रहे लोकगीतों की संरक्षण पर मंत्री ने दिया बल .

firstreport desk2 by firstreport desk2
3 months ago
in पटना, बिहार, संस्कृति
Reading Time: 1 min read
A A
0
किसी भी कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देने का निर्देश !
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ में शामिल हुए बिहार मुख्यमंत्री !

रांची पुलिस की पटना में छापेमारी !

भारत की जनगणना–2027 : उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने की स्व-गणना !

गर्दनीबाग में बनाये गये बापू टावर राष्ट्रपिता महात्मा गांधीप्रदर्शों का प्रमाण है- मुख्यमंत्री !

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि पारंपरिक लोक कलाओं, लोकगीतों एवं सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण एवं संवर्धन विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि विलुप्तप्राय लोकगीतों के संरक्षण की बहुत आवश्यकता है। इस पर विशेष रुप से ध्यान दिया जाए। मंत्री प्रसाद मंगलवार को बिहार संग्रहालय में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, विभागीय योजनाओं की समीक्षा तथा कार्यान्वयन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने मार्च–अप्रैल माह में मुंबई में फिल्म निर्माता–निर्देशकों के साथ बैठक आयोजित किए जाने का निर्देश दिया, जिससे कि बिहार फिल्म नीति से संबंधित हितधारकों के साथ प्रभावी संवाद स्थापित किया जा सके। उन्होंने संग्रहालयों में संरक्षित कलाकृतियों के मास्टर डाटा के संधारण तथा समय-समय पर उसके सत्यापन को अनिवार्य बताया, जिससे कलाकृतियों के सुरक्षित संरक्षण को सुनिश्चित किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने किसी भी कार्यक्रम में स्थानीय कला एवं कलाकारों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
विभागीय सचिव प्रणव कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की निदेशक रूबी ने विभागीय सचिव का स्वागत किया तथा स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात मंत्री श्री प्रसाद ने विभाग के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न जिलों से उपस्थित जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद कलाकार पंजीयन की जिलावार समीक्षा की गई। भागलपुर, पूर्णिया एवं गयाजी जिलों में कलाकार पंजीयन की संख्या अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर संबंधित जिलों को पंजीयन की प्रक्रिया में गति लाने के निर्देश दिए गए। सचिव ने स्पष्ट किया कि जिन कलाकारों के पास औपचारिक प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं हैं, वे मान्यता प्राप्त कलाकारों के सत्यापन के आधार पर पंजीयन अथवा सत्यापन करा सकते हैं।
अटल कला भवन के लिए शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश
सचिव श्री प्रणव कुमार ने जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारियों को अटल कला भवन एवं प्रेक्षागृहों के निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा एवं स्वीकृत योजना के अनुरूप पूर्ण किया जाना चाहिए। रोहतास, गोपालगंज एवं वैशाली जिलों में, जहां अटल कला भवन हेतु भूमि उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है, वहां शीघ्र भूमि चिन्हित कर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
कलाकार पेंशन योजना के तहत पात्र कलाकारों की समस्याओं का समाधान करें
कलाकार पेंशन योजना के संदर्भ में सचिव ने निर्देश दिया कि आयु निर्धारण से संबंधित समस्याओं का समाधान करते हुए पात्र कलाकारों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए, ताकि पेंशन प्रक्रिया निर्बाध रूप से आगे बढ़ सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने पुरातत्व संरक्षण एवं विकास से संबंधित प्रस्तावों की उपलब्धता, मासिक क्षेत्र भ्रमण के उपरांत नियमित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने तथा जिलों में निर्मित संग्रहालय हॉल के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सामाजिक सरोकार से जुड़ी फिल्मों के साप्ताहिक प्रदर्शन की संभावनाओं पर भी विचार किए जाने की बात कही गई। यह समीक्षा बैठक सह कार्यशाला विभागीय योजनाओं की प्रभावी क्रियान्विति, स्थानीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण तथा कलाकारों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में मानी जा रही है।
विभाग के कैलेंडर का लोकार्पण
गौरतलब है कि बैठक के दौरान मंत्री जी ने विभाग के कैलेंडर का लोकार्पण किया, वहीं विभाग के सचिव ने मंत्री अरुण शंकर प्रसाद को कलेंडर पर मौजूद छायाचित्रों के बारें में जानकारी दी तथा कैलेंडर की एक प्रति भेंट किया। बैठक में संग्रहालय निदेशालय के निदेशक कृष्ण कुमार तथा विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन निदेशक रूबी ने किया।

Tags: #Instructions# to give priority# to local artists #in any program .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

बिहार मुख्यमंत्री से मुलाकात करनेवालों का लगा तांता !

बिहार मुख्यमंत्री से मुलाकात करनेवालों का लगा तांता !

by firstreport desk2
1 week ago
0

पटना :- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों...

बिहार मुख्यमंत्री ने जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय भवन में वाचनालय विकसित करने की घोषणा की !

बिहार मुख्यमंत्री ने जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय भवन में वाचनालय विकसित करने की घोषणा की !

by firstreport desk2
1 week ago
0

पटना :- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय, पटना के परिसर में स्थापित बिहार के पूर्व...

‘नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री !

‘नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री !

by firstreport desk2
1 week ago
0

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत आयोजित 'नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन'...

विश्व के सबसे बड़े प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय अभियान !

विश्व के सबसे बड़े प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय अभियान !

by firstreport desk2
1 week ago
0

पटना : विश्व के सबसे बड़े प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय अभियान- 'भारत की जनगणना-2027' का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवालय...

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं  नीतीश कुमार लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के सपने को कर रहे साकार – मुख्यमंत्री !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के सपने को कर रहे साकार – मुख्यमंत्री !

by firstreport desk2
2 weeks ago
0

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कदमकुआं स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के आवास (महिला चरखा समिति) परिसर में...

बिहार मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सचिवालय में जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की !

बिहार मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सचिवालय में जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की !

by firstreport desk2
2 weeks ago
0

पटना :- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवचालय में जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    265 shares
    Share 106 Tweet 66
  • रांची विमेंस कॉलेज एक शिक्षण संस्थान के साथ सामाजिक चेतना, मानवीय मूल्यों और प्रगतिशील दृष्टि का केंद्र है !

    23 shares
    Share 9 Tweet 6
  • मुख्यमंत्री सोरेन से निदेशक, पंचायती राज, झारखंड, बी. राजेश्वरी ने शिष्टाचार भेंट की !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • देश में किसी भी परिस्थिति में सदैव महिलाओं के साथ कांग्रेस 2029 में कांग्रेस की सरकार केंद्र में बनेगी – रितु चौधरी ,कांग्रेस प्रवक्ता !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला योजना कार्यशाला का आयोजन !

भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला योजना कार्यशाला का आयोजन !

April 26, 2026
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी जल्लाद विभाग के मंत्री – राफिया नाज़ !

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी जल्लाद विभाग के मंत्री – राफिया नाज़ !

April 26, 2026
लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन (उत्तर क्षेत्र) के शुभारंभ कार्यक्रम में- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय !

April 26, 2026
झारखंड में 26 अप्रैल से गर्मी से राहत के आसार !

झारखंड में 26 अप्रैल से गर्मी से राहत के आसार !

April 26, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पुरस्कार पाकर आरक्षियों का हौसला बढ़ा !

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पुरस्कार पाकर आरक्षियों का हौसला बढ़ा !

April 26, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.