Thursday, April 23, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन ने सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का किया शिलान्यास !

झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन ने सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का किया शिलान्यास !

मुख्यमंत्री ने कहा आने वाले दिनों में गंगा नदी का पानी भी पाइपलाइन के जरिए खेतों तक पहुंचाएंगे .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
3 years ago
in झारखंड, देवघर, पॉलिटिक्स
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन ने सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का किया शिलान्यास !
3
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर : झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन कहा कि हर खेत को मिले पानी इसी प्रतिबद्धता के साथ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी का एक हिस्सा बनने जा रहा है- सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना। इस सिंचाई योजना में भूमिगत पाइपलाइन के जरिए खेतों में पटवन का पानी पहुंचेगा और फसलें लहलहाएगी आनेवाले दिनों में किसान टांड़ में भी सालों भर खेती कर सकेंगे, क्योंकि सरकार यहां भी सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है।

हमेशा यह बात सुनने को मिलती थी कि झारखंड के डैम, बराज और वॉटर रिजर्वॉयर के पानी का इस्तेमाल झारखंड के किसान नहीं बल्कि दूसरे राज्यों के द्वारा किया जा रहा है । ऐसे में यहां के पानी का इस्तेमाल यहां के लोग करें । इस दिशा में कार्य योजना बनाकर उसके क्रियान्वयन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं । आने वाले दिनों में गंगा नदी का पानी भी पाइपलाइन के जरिए खेतों में पहुंचेगा। इस दिशा में भी सरकार कार्य योजना बनाने की तैयारी में लग गई है। सरकार सिंचाई परियोजनाओं के लिए नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल करने पर विशेष जोर दे रही है। ताकि, पानी का बेहतर और समुचित इस्तेमाल होने के साथ खेत -खलियान डूब क्षेत्र में ना आएं, इसलिए मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना के तहत भूमिगत पाइपलाइन के जरिए नदी, डैम और बराज का पानी खेतों में पहुंचाया जा रहा है । इस कड़ी में राज्य के पहले मेगालिफ्ट सिंचाई परियोजना की आधारशिला दुमका के मसलिया में रखी गई थी और आज देवघर के सारठ में सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का शिलान्यास करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है । मुझे इस बात की खुशी है कि इसी स्थान पर वर्ष 2013-14 में मैने अजय बराज का उद्घाटन किया था। पहले भी सिंचाई के लिए कई योजनाएं बनी। उसका क्रियान्वयन भी हुआ। लेकिन, उसके पूर्ण होने में 30 से 40 साल लग गए। कई योजनाएं तो आज भी अधूरी है। योजनाओं के पूरा होने में ज्यादा समय लगने से उसकी लागत बढ़ जाती थी। सबसे बड़ी बात है कि जिन लोगों की जमीन, खेत -खलिहान इन परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित किए गए थे ,उनका लाभ लेने के लिए वे लंबे समय तक इंतजार करते रहे पर उन्हें निराशा हाथ लगी। लेकिन हमारी सरकार सिंचाई समेत तमाम परियोजनाओं को समय पर पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है,ताकि लोगों को उसका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। हम लोगों के भावनाओं को समझते हैं । उनकी जरूरत को जानते हैं और उनकी समस्याओं से भी वाकिफ हैं। ऐसे में हमारी सरकार लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य योजना बनाकर काम कर रही है। वर्ष 2019 में जैसे ही हमारी सरकार बनी तो चुनौतियों से सामना शुरू हो गया । सबसे पहले वैश्विक महामारी कोरोना ने हमें अपनी गिरफ्त में ले लिया। कोरोना से निकले तो सुखाड़ का सामना करना पड़ा। लेकिन, इन तमाम चुनौतियों के बीच हमारी सरकार विकास की गति को रफ्तार देने का काम कर रही है। सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के तहत अजय नदी बराज से भूमिगत पाइप लाइन के माध्यम से सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।  इस योजना पर 484 करोड़ 35 लाख रुपए खर्च होंगे। निर्माण कार्य तीन वर्ष में पूरा होगा। देवघर जिले के सारठ और करों तथा जामताड़ा जिला के विद्यासागर और जामताड़ा प्रखंड के 27 पंचायतों के 1 लाख 11 हज़ार 174 किसान इस योजना से लाभान्वित होंगे। 13 हज़ार 164 हेक्टेयर कृषि भूमि में पटवन की सुविधा उपलब्ध होगी। धान के अतिरिक्त दलहन और तिलहन के साथ रागी, ज्वार -मक्का जैसे फसलों की खेती के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। अगर कभी भारी वर्षा हो और खेतों को उतनी पानी की जरूरत नहीं है तो उस पानी को अगल-बगल के जलाशयों में डाइवर्ट कर भरा जाएगा, ताकि उसका अन्य कार्यों में इस्तेमाल हो सके।इस अवसर पर कृषि मंत्री बादल, पर्यटन, कला -संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री हफीजुल हसन, विधायक इरफान अंसारी, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, जल संसाधन सचिव प्रशांत कुमार और देवघर तथा जामताड़ा जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

ये भीपढ़िये

एसआईआर पर मतदाताओं को दिग्भ्रमित और गुमराह कर रहे हैं हेमंत सोरेन: आदित्य साहू !

JAC ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 का परिणाम !

रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर स्थित रेलवे के अधिकृत पार्किंग में भीषण आग लग गई !

कोयला चोरी के खिलाफ सीसीएल की टीम ने की बड़ी कार्रवाई !

Tags: #Jharkhand #CM Hemant Soren# laid the foundation# stone of Sikatiya Mega Lift #Irrigation Project
Share1Tweet1SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

निष्ठा और समर्पण से सशक्त बना संत अन्ना गर्ल्स हाई स्कूल : शिल्पी नेहा तिर्की

निष्ठा और समर्पण से सशक्त बना संत अन्ना गर्ल्स हाई स्कूल : शिल्पी नेहा तिर्की

by firstreport desk2
4 hours ago
0

रांची :कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि शिक्षकों की निष्ठा और समर्पण ही किसी भी...

देश में पहली बार सीएलएफ स्तर पर पेमेंट गेटवे !

देश में पहली बार सीएलएफ स्तर पर पेमेंट गेटवे !

by firstreport desk2
22 hours ago
0

रांची: झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी एवं इंडियन बैंक के बीच आज क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLFs) के लिए अत्याधुनिक पेमेंट...

नारी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, दोषियों को मिले फांसी : आदित्य साहू !

वीबी जी राम जी योजना में मची है लूट : आदित्य साहू !

by firstreport desk2
22 hours ago
0

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने झारखंड में वीबी जी राम जी योजना (मनरेगा योजना) में आए दिन सामने आ...

मेधावी मष्तिष्कों को ज्यादा जागरुक होना होगाः सरयू राय !

मेधावी मष्तिष्कों को ज्यादा जागरुक होना होगाः सरयू राय !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

रांची : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों की कार्य...

मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जनगणना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक !

मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जनगणना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

उपायुक्त-सह-प्रधान जिला जनगणना पदाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज 22.04.2026 को समाहरणालय स्थित सभागार में जिला अंतर्गत जनगणना...

प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है विश्व पृथ्वी दिवस – राजेश कुमार सिन्हा  !

प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है विश्व पृथ्वी दिवस – राजेश कुमार सिन्हा !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

रांची : न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा निर्देश पर, सदस्य सचिव झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    261 shares
    Share 104 Tweet 65
  • रांची विमेंस कॉलेज एक शिक्षण संस्थान के साथ सामाजिक चेतना, मानवीय मूल्यों और प्रगतिशील दृष्टि का केंद्र है !

    20 shares
    Share 8 Tweet 5
  • महिला विधेयक की चाशनी में केंद्र सरकार अपनी घटिया राजनीति को थोपने में पूरी तरह से नाकाम साबित – दीपिका मंत्री !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • कांग्रेस का इतिहास अपनी ताकत का उपयोग महिला विरोध में करती है -आदित्य साहू !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • समृद्धि यात्रा में सैंड आर्ट की सराहना करते मुख्यमंत्री ने कहा तुम्हारे कला का जबाव नहीं !

    9 shares
    Share 4 Tweet 2

अभी अभी

झारखंड के ग्रामीणों महिलाओं को समाज में बराबरी का हिस्सा दिलाना प्राथमिकता -दीपिका पांडेय सिंह  !

झारखंड के ग्रामीणों महिलाओं को समाज में बराबरी का हिस्सा दिलाना प्राथमिकता -दीपिका पांडेय सिंह !

April 23, 2026
झारखंड सीएम हेमंत सोरेन बिरसा मुंडा हवाई अड्डा का निर्माणाधीन किया निरीक्षण !

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन बिरसा मुंडा हवाई अड्डा का निर्माणाधीन किया निरीक्षण !

April 23, 2026
झारखण्ड पात्रता परीक्षा-2024  के सुव्यवस्थित संचालन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु समीक्षा बैठक !

झारखण्ड पात्रता परीक्षा-2024 के सुव्यवस्थित संचालन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु समीक्षा बैठक !

April 23, 2026
कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य की गारंटी: इरफान अंसारी का हेल्थ इंश्योरेंस कदम !

कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य की गारंटी: इरफान अंसारी का हेल्थ इंश्योरेंस कदम !

April 23, 2026
एसआईआर पर मतदाताओं को दिग्भ्रमित और गुमराह कर रहे हैं हेमंत सोरेन: आदित्य साहू !

एसआईआर पर मतदाताओं को दिग्भ्रमित और गुमराह कर रहे हैं हेमंत सोरेन: आदित्य साहू !

April 23, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.