रांची :सभी को अध्यक्ष दीपेश निराला द्वारा लिखित झारखंड पथ विक्रेता (आजीविका संरक्षण एवं विनियमन) नियमावली, 2015 एवं झारखंड पथ विक्रेता (आजीविका संरक्षण एवं विनियमन) योजना (स्कीम), 2017 एवं झारखंड नगरपालिका यातायात प्रबंधन विनियमावली, 2017 एवं नागरिक सुविधाओं की पुस्तक भेंट की
सभी से आग्रह किया कि फुटपाथ दुकानदारों के आजीविका संरक्षण के उपाय हो और उनके लिए वेंडर्स मार्केट का निर्माण हो तथा रांची शहरी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो
रांची नगर निगम के सभी नवनिर्वाचित पार्षदों और महापौर तथा उप-महापौर की पहली निगम बोर्ड मीटिंग के अवसर पर रांची सिटीजन फोरम का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में रांची के महापौर रोशनी खलखो, उप-महापौर नीरज कुमार एवं शेष सभी 52 नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों से मिलकर उनको बधाई देते हुए सभी को रांची सिटीजन फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला द्वारा झारखंड पथ विक्रेता (आजीविका संरक्षण एवं विनियमन) नियमावली, 2015 एवं झारखंड पथ विक्रेता (आजीविका संरक्षण एवं विनियमन) योजना (स्कीम), 2017 एवं झारखंड नगरपालिका यातायात प्रबंधन विनियमावली, 2017 एवं नागरिक सुविधाओं पर लिखित पुस्तक भेंट की और सभी से आग्रह किया कि फुटपाथ दुकानदारों के आजीविका संरक्षण के उपाय हो और उनके लिए वेंडर्स मार्केट का निर्माण हो, टाउन वेंडिंग कमेटी को सशक्त किया जाय, सभी वार्ड में वार्ड समिति का गठन करवाते हुए वहां वार्ड सभा का आयोजन करवाया जाए, ताकि जनता की योजना जनता के द्वारा जनता के बीच से ही चुनकर रांची नगर निगम में आए तथा रांची शहरी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो।
प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष दीपेश निराला, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बागवानी, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल, मनीष बक्शी, संतोष मृदुला, अमरनाथ चौबे, सुजीत पांडेय और क्रॉउन पब्लिकेशन के राजेंद्र आर्या जी उपस्थित थे।












