पश्चिमी सिंहभूम : टोंका टोला गांव निवासी 26 वर्षीय छोटू कुजूर तथा 22 वर्षीय बादल मिंज दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। वे दोनों चक्रधरपुर की तरफ जा रहे थे। चक्रधरपुर जाने के क्रम में उनका बाइक अनियंत्रित होकर हाथिया नाला के पुलिया में जा गिरे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकला तथा स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया जहां दोनों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही थी।
अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी अंशुमन शर्मा द्वारा दोनों घायलों की प्राथमिकी इलाज की जिसमें इलाज के दौरान छोटू कुजूर की मृत्यु हो गई। उसके सर पर गंभीर चोट लगी इसके साथ ही बादल मिंज़ को गंभीर चोट सर तथा शरीर पर आईं हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार जन अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद प्राथमिकी इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर ले गए।