रांची : उर्सुलाइन कान्वेंट स्कूल में छात्रों को मतदान को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में झारखंड में विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. युवा एवं शहरी मतदाता जागरूकता अभियान पर केंद्रित एक कार्यक्रम उर्सुलाइन कान्वेंट स्कूल में किया गया जिसमें, मतदान के महत्ता को लेकर चर्चा की गई साथ ही मतदान को लेकर लोगों को इसके बारे में जागरूक करना और इसी महत्व को समझाना था. भविष्य के मतदाताओं अर्थात किशोर आयु वर्ग के लोगों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया तथा संबंधित नियम बताना था साथ ही कार्यक्रम का समापन नेहा एक्का, कुमकुम रानी, मनीषा कुमारी, अनायदा निदा, प्रियंका कुजूर, आयशा तबस्सुम, तन्नू कुमारी, विदिशा साहू, सुरभि सारा, सान्या आलम एवं अन्य को पुरस्कृत कर किया गया.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय के समक्ष सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली !
रांची :रांची स्थित झामुमो केंद्रीय कार्यालय मे पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था...











