Friday, February 13, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » बिहार में खुलेगा तलवारबाजी का ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर- डॉ.मनसुख मंडाविया !

बिहार में खुलेगा तलवारबाजी का ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर- डॉ.मनसुख मंडाविया !

श्रेयसी सिंह ने खेल एवं युवा मामले के केंद्रीय मंत्री डॉ.मनसुख मंडाविया और राज्य मंत्री रक्षा एन. खडसे से की मुलाकात .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 months ago
in खेल, पटना, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
बिहार में खुलेगा तलवारबाजी का ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर- डॉ.मनसुख मंडाविया !
3
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

BIT मेसरा में 38वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन !

पुलिस ने पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को 31 साल धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया !

300 KG सोना लूटने वाली गैंग का मास्टरमाइंड प्रिंस मुठभेड़ में ढेर !

बिहार मुख्यमंत्री ने पशुपालन निदेशालय तथा राज्य स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केन्द्र के नवनिर्मित भवन का किया निरीक्षण !

पटना :- बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज ,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण,उप निदेशक हिमांशु सिंह तथा राज्य के दो खेल सलाहकारों के साथ, खेल एवं युवा मामले के केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा एन. खडसे से दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की ।
श्रेयसी सिंह ने खेल के क्षेत्र में सुदृढ़ता के साथ वैश्विक स्तर पर बिहार की उभरती छवि और उपलब्धियों के लिए बिहार सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों और सहयोगों के बारे में उन्हें अवगत कराया।
डॉ. मनसुख मंडाविया ने प्रयासों और उपलब्धियों की सराहना करते हुए बिहार में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र द्वारा हर संभव प्रयास और सहयोग करने का आश्वासन दिया। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बिहार में भी ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर खोलने का आग्रह और प्रस्ताव डॉ.मंडाविया के समक्ष रखा जिसपर तलवारबाजी के लिए बिहार में ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर खोलने के संबंध में केंद्रीय खेल मंत्री ने अपनी मौखिक सहमति दे दी।
जनवरी महीने में होने वाली खेल मंथन शिविर में हिस्सा लेने के लिए मनसुख मंडाविया ने बिहार की खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ,खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ.बी. राजेंदर और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण को आधिकारिक तौर पर आमंत्रित किया। इस खेल मंथन शिविर में मिशन ओलंपिक के तहत देश में ज्यादा से ज्यादा ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर खोलने और ओलंपिक में पदक जीतने संबंधी महत्त्वपूर्ण विषयों पर देश भर के खेल विशेषज्ञों, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के साथ विचार मंथन होगा।
श्रेयसी सिंह ने मई महीने में चीन में होने वाले स्पोर्ट्स एक्सपो में शामिल होने के लिए एक प्रस्ताव केंद्रीय खेल मंत्री के सामने रखा जिसे मनसुख मंडाविया ने तत्काल सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि केन्द्र और बिहार के अधिकारियों की एक टीम इस स्पोर्ट्स एक्सपो में जरूर शामिल होगी।
रक्षा खडसे ने विशेषकर स्कूल के बच्चों के बीच खेल संस्कृति के विकास और उनके बीच प्रतिभा चयन को लेकर चर्चा की साथ ही साथ खेल के अनुरूप उनकी सेहत ,स्वास्थ्य और वैज्ञानिक तरीके से उनके प्रशिक्षण संबंधी विषयों पर भी विस्तार से अपनी राय रखी।
श्रेयसी सिंह ने डॉ.मंडाविया और रक्षा खडसे को मधुबनी पेंटिंग्स से सुसज्जित साड़ी,अंग वस्त्र और बोधि वृक्ष का प्रतीक चिन्ह उन्हें देकर उनका अभिनंदन किया।

Tags: #Olympic training center# for fencing# will open in Bihar #-Dr. Mansukh Mandaviya .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

बिहार मुख्यमंत्री ने 1224 नवनियुक्त विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र !

बिहार मुख्यमंत्री ने 1224 नवनियुक्त विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र !

by firstreport desk2
6 days ago
0

पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ऊर्जा ऑडिटोरियम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 1224 नवनियुक्त विशेषज्ञ एवं...

बिहार मुख्यमंत्री ने प्रथम नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप-2025 की विजेता को सम्मानित किया !

बिहार मुख्यमंत्री ने प्रथम नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप-2025 की विजेता को सम्मानित किया !

by firstreport desk2
7 days ago
0

पटना : बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में प्रथम नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व...

आरपीसी मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट–2026: दूसरे दिन दो मुकाबले !

आरपीसी मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट–2026: दूसरे दिन दो मुकाबले !

by firstreport desk2
7 days ago
0

रांची: झारखंड रांची प्रेस क्लब द्वारा आयोजित आरपीसी मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट–2026 के तहत 5 फरवरी को जे.के. क्रिकेट एकेडमी...

राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार ने “मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट–2026” के उद्घाटन किया !

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने “मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट–2026” के उद्घाटन किया !

by firstreport desk2
1 week ago
0

रांची:- राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज राँची प्रेस क्लब द्वारा जे०के० इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी, अगरु, रातू, रांची में आयोजित...

मुख्यमंत्री ने पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पुनर्विकास और निर्माणाधीन कार्य का किया निरीक्षण !

मुख्यमंत्री ने पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पुनर्विकास और निर्माणाधीन कार्य का किया निरीक्षण !

by firstreport desk2
1 week ago
0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पुनर्विकास और निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया।...

अनुशासनात्मक कार्रवाई पर संक्षिप्त मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन !

अनुशासनात्मक कार्रवाई पर संक्षिप्त मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन !

by firstreport desk2
1 week ago
0

पटना : राज्य सरकार द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक और...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • JSLPS की शासी निकाय की 7वीं बैठक !

    JSLPS की शासी निकाय की 7वीं बैठक !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • रातू प्रखंड के पुरियो में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • 23 से चलेंगी BSRTC की होली स्पेशल बसें !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिवरात्रि महोत्सव समिति बैद्यनाथधाम-देवघर के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल  !

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल !

February 12, 2026
रातू प्रखंड के पुरियो में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम !

रातू प्रखंड के पुरियो में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम !

February 12, 2026
23 से चलेंगी BSRTC की होली स्पेशल बसें  !

23 से चलेंगी BSRTC की होली स्पेशल बसें !

February 12, 2026
रांची में फिर ब्लैक कार का कहर !

रांची में फिर ब्लैक कार का कहर !

February 12, 2026
अपराधियों ने कोयला कारोबारी गजानन प्रसाद के घर पर बुधवार की रात फायरिंग की !

अपराधियों ने कोयला कारोबारी गजानन प्रसाद के घर पर बुधवार की रात फायरिंग की !

February 12, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.