Thursday, April 16, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड में 750 करोड़ रुपए शराब घोटाला मामले में गवर्नर से मिलकर सीबीआई जांच के मांग -बाबूलाल मरांडी !

झारखंड में 750 करोड़ रुपए शराब घोटाला मामले में गवर्नर से मिलकर सीबीआई जांच के मांग -बाबूलाल मरांडी !

एसीबी ने जानबूझकर 90 दिनों की निर्धारित वैधानिक समय-सीमा के भीतर न्यायालय में उनके खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल ही नहीं किया .

First Report Live (Bureau) by First Report Live (Bureau)
2 weeks ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
4
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड के प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के गवर्नर से मुलाकात कर शराब घोटाले मामले में पत्र शॉप कर सीबीआई जांच की मांग की हैं , उन्होंने कहा है किझारखंड राज्य के 750 करोड़ रुपये से अधिक के शराब घोटाले में ACB को तुरंत चार्जशीट दाखिल करने के लिए निर्देशित करने एवं इस मामले की जाँच में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की संदेहास्पद भूमिका तथा संपूर्ण प्रकरण की जाँच तत्काल सीबीआई को सौंपने के संबंध में।पत्र में जिक्र करते हुए कहा कि झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष के रूप में आपका ध्यान राज्य सरकार के उत्पाद विभाग में हुए बहुचर्चित और सुनियोजित शराब घोटाले की ओर आकृष्ट करना चाहता हूँ। यह अत्यंत क्षोभ का विषय है कि राज्य की जाँच एजेंसी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), इस गंभीर आर्थिक अपराध की निष्पक्ष जाँच करने के बजाय सत्ता-संपोषित भ्रष्टाचार को पूर्ण संरक्षण दे रही है। यह स्पष्ट हो चुका है कि एसीबी भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए साक्ष्यों और वैधानिक समय-सीमा के साथ जानबूझकर समझौता कर रही है।वर्ष 2022 में झारखंड की उत्पाद नीति में बदलाव कर एक सिंडिकेट को फायदा पहुँचाया गया, जिससे राज्य के राजस्व को भारी नुकसान हुआ। शुरुआत में 38 करोड़ रुपये का आंका गया यह घोटाला अब जाँच की परतें खुलने के बाद 750 करोड़ रुपये से अधिक का हो चुका है। इस सुनियोजित लूट में एसीबी की भूमिका तब बेनकाब हुई जब उसने दिखावे के लिए ताबड़तोड़ गिरफ्तारियाँ कीं, लेकिन आरोपियों को कानूनी शिकंजे से बाहर निकालने का पूरा मार्ग भी स्वयं ही प्रशस्त कर दिया। ACB ने 20 मई 2025 को इस घोटाले के मुख्य सूत्रधार, तत्कालीन उत्पाद सचिव आईएएस विनय कुमार चौबे और संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। 21 मई 2025 को झारखंड स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) के महाप्रबंधक (वित्त) सुधीर कुमार दास, पूर्व महाप्रबंधक सुधीर कुमार और प्लेसमेंट एजेंसी के नीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद अक्टूबर 2025 में महाराष्ट्र और गुजरात से 7 अन्य आरोपियों (जिनमें विपिन परमार, महेश शेडगे, जगन देसाई आदि शामिल थे) की भी गिरफ्तारी हुई।लेकिन इन गिरफ्तारियों के बाद एसीबी ने भ्रष्टाचारियों को बचाने की एक शर्मनाक साजिश रची। 20 मई को गिरफ्तार किए गए गजेंद्र सिंह को महज 56 दिनों के बाद 15 जुलाई 2025 को जमानत मिल गई। इससे भी अधिक गंभीर बात यह रही कि मुख्य आरोपी आईएएस विनय चौबे को 19 अगस्त 2025 को न्यायालय से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 187(2) के तहत डिफॉल्ट बेल (Default Bail) मिल गई। विनय चौबे की तर्ज पर ही अगले दिन, 20 अगस्त 2025 को सुधीर कुमार दास, सुधीर कुमार और नीरज कुमार को भी न्यायालय से जमानत दे दी गई। इन सभी रसूखदार आरोपियों को यह जमानत पूरी तरह से इसलिए मिली क्योंकि एसीबी ने जानबूझकर 90 दिनों की निर्धारित वैधानिक समय-सीमा के भीतर न्यायालय में उनके खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल ही नहीं किया। यह अकाट्य तथ्य सामने आ चुका है कि 8 महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी एसीबी ने इस मामले में एक भी चार्जशीट दाखिल नहीं की है। इसका सीधा परिणाम यह हुआ है कि गिरफ्तार किए गए कुल 17 आरोपियों में से 14 आरोपियों को समय पर चार्जशीट दाखिल न होने के कारण ‘डिफॉल्ट बेल‘ मिल चुकी है।

 

एसीबी की इसी लचर और मिलीभगत वाली कार्यप्रणाली का एक और ज्वलंत उदाहरण छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी नवीन केडिया का है। जनवरी 2026 में गोवा से गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट बेल मिली, जिसके तुरंत बाद वह पुलिस की आँखों में धूल झोंक कर फरार हो गया और अब तक एसीबी उसकी गिरफ़्तारी सुनिश्चित नहीं कर पाई है। जब राज्य की सर्वाेच्च भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी स्वयं 90 दिन बीत जाने के बाद भी चार्जशीट दाखिल न करके भ्रष्टाचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने का माध्यम बन गई हो, तो उससे किसी भी प्रकार के न्याय की उम्मीद करना बेमानी है। यह स्पष्ट है कि राज्य सरकार के संरक्षण में इस पूरे घोटाले को रफा-दफा करने का प्रयास किया जा रहा है। महामहिम से मेरा दृढ़ और विनम्र अनुरोध है कि आप संविधान के संरक्षक के रूप में इस गंभीर प्रकरण में सीधा हस्तक्षेप करें। ACB को तुरंत चार्जशीट दाखिल करने के लिए निर्देशित करें। राज्य के खजाने की इस सुनियोजित लूट और एसीबी द्वारा आरोपियों को बचाने के लिए रची गई इस साजिश की पूरी जाँच तत्काल प्रभाव से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को हस्तांतरित करने की अनुशंसा करें, ताकि राज्य की जनता का कानून और व्यवस्था पर विश्वास पुनः स्थापित हो सके और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।

ये भीपढ़िये

सभी जिला मुख्यालय में बिजली विभाग के समक्ष करेगी प्रदर्शन :बीजेपी !

पेपर लीक मामले की मुख्यमंत्री तत्काल करें सीबीआई जांच की अनुशंसा : नवीन जयसवाल !

टाइटन वर्ल्ड एवं टाइटन आई+ कॉम्बो स्टोर का हटिया, भव्य शुभारंभ !

बिहार मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से विचार-विमर्श किया !

Tags: #Jharkhand#Governor# demanded #CBI# inquiry# Rs 750 crore# liquor #scam# Jharkhand
Share2Tweet1SendShare
First Report Live (Bureau)

First Report Live (Bureau)

You May Like This

बिहार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तख्त श्रीहरिमंदिर जी में मत्था टेका !

बिहार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तख्त श्रीहरिमंदिर जी में मत्था टेका !

by firstreport desk2
5 hours ago
0

पटना :- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली तख्त श्रीहरिमंदिर जी परिसर,...

झारखंड में कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है !

महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस का रुख पूरी तरह स्पष्ट !

by firstreport desk2
5 hours ago
0

रांची :झारखंड आज संसद में प्रस्तुत किए गए महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस का रुख पूरी...

18 अप्रैल को झारखंड में  मजदूरों की एकजुटता रैली !

18 अप्रैल को झारखंड में मजदूरों की एकजुटता रैली !

by firstreport desk2
5 hours ago
0

रांची : झारखंड के प्रमुख केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने चार लेबर कोड को राज्य में लागू किए जाने के खिलाफ...

वरीय पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया साज़िश रचने वालों को कड़ी सज़ा दिलवाएँगे !

वरीय पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया साज़िश रचने वालों को कड़ी सज़ा दिलवाएँगे !

by firstreport desk2
6 hours ago
0

रांची :रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया है कि जन्मदिन मनाने के बहाना से डेंटल छात्रा के साथ...

बिरहोर  परिवारों के आवास सुदृढ़ीकरण हेतु एमओयू हस्ताक्षर !

बिरहोर परिवारों के आवास सुदृढ़ीकरण हेतु एमओयू हस्ताक्षर !

by firstreport desk2
6 hours ago
0

चतरा :सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा जिला प्रशासन, चतरा (झारखंड) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।...

छोटे अस्पतालों को राहत की तैयारी !

छोटे अस्पतालों को राहत की तैयारी !

by firstreport desk2
6 hours ago
0

रांची :झारखंड राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सरल और सुलभ बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा संकेत दिया है।...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • पंचायतों को ₹52 लाख से अधिक की ऐतिहासिक स्वीकृति !

    पंचायतों को ₹52 लाख से अधिक की ऐतिहासिक स्वीकृति !

    21 shares
    Share 8 Tweet 5
  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    198 shares
    Share 79 Tweet 50
  • महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस का रुख पूरी तरह स्पष्ट !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • पेपर लीक मामले की मुख्यमंत्री तत्काल करें सीबीआई जांच की अनुशंसा : नवीन जयसवाल !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • बिहार मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से विचार-विमर्श किया !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं  नीतीश कुमार लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के सपने को कर रहे साकार – मुख्यमंत्री !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के सपने को कर रहे साकार – मुख्यमंत्री !

April 16, 2026
महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड ने प्रत्यार्पण  !

महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड ने प्रत्यार्पण !

April 16, 2026
बिहार मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सचिवालय में जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की !

बिहार मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सचिवालय में जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की !

April 16, 2026
हटिया विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण !

हटिया विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण !

April 16, 2026
सभी जिला मुख्यालय में बिजली विभाग के समक्ष करेगी प्रदर्शन :बीजेपी !

सभी जिला मुख्यालय में बिजली विभाग के समक्ष करेगी प्रदर्शन :बीजेपी !

April 16, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.