रांची :राम लला के संग श्यामली के लाल भक्ति मार्ग पर पैर रखने के लिए प्रभु-कृपा की नितांत आवश्यकता होती है। यह प्रभु-कृपा जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के प्रांगण से भी होकर गुजरती है। आज जब अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर रामभक्तों में जोश और उत्साह पूरे शबाब पर है वहीं जे०वी,०एम० श्यामली भी अपने दो पूर्ववर्ती छात्रों के माध्यम से इस ऐतिहासिक पल का गवाह बन रहा है।
ये छात्र हैं 1995 में दसवीं और 1997 में बारहवीं पास करने वाले सुप्रसिद्ध सितारवादक देबप्रिया ठाकुर और 1997 में दसवीं और 1999 में बारहवीं पास करने वाले विश्व प्रसिद्ध क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी।महेंद्र सिंह धोनी किसी परिचय के मोहताज नहीं है जबकि देबप्रिया ठाकुर ‘सुर श्रृंगार संसद, मुंबई’ द्वारा प्रतिष्ठित उपाधि ‘सुरमणी’ से सम्मानित, वर्तमान में देबप्रिया रामेश्वरम ग्रुप ऑफ कंपनीज, में कार्यरत हैं तथा ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन एवं झारखंड कला मंदिर, राँची से नियमित रूप से जुड़कर भारत में होने वाले शास्त्रीय संगीत उत्सवों में धूम मचाकर विद्यालय का परचम लहरा रहे हैं। ध्यातव्य है कि देबप्रिया ठाकुर देश के सभी हिस्सों से निमंत्रित 25 प्रतिष्ठित संगीतकारों में से एक हैं जो प्राण-प्रतिष्ठा के दिन श्री राम मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर संगीत वाद्ययंत्र प्रस्तुत करेंगे।प्राचार्य समरजीत जाना ने कहा कि राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा दोनों छात्रों का सम्मिलित होना हमारे लिए गर्व की बात है। हम इन दोनों के नज़रों से देवत्व के दर्शन करेंगे। प्रभु श्रीराम का विद्यालय पर असीम आशीर्वाद और अनुकम्पा है कि संगीत, कला और शैक्षिक अध्ययन के क्षेत्र में हमारे विद्यालय की मेधा भूमि सदैव उर्वर बनी रही है। जिसका सुंदर प्रतिफलन है कि ऐसे होनहार छात्र हमारे विद्यालय से निकले।












