Tuesday, March 17, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » वैश्विक प्रतिभा गतिशीलता कौशल भारतीय युवाओं को प्रासंगिक विदेशी रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए समझौता – धर्मेंद्र प्रधान !

वैश्विक प्रतिभा गतिशीलता कौशल भारतीय युवाओं को प्रासंगिक विदेशी रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए समझौता – धर्मेंद्र प्रधान !

एनएसडीसी इंटरनेशनल तथा वी वन डीपी वर्ल्ड के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
2 years ago
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
वैश्विक प्रतिभा गतिशीलता कौशल भारतीय युवाओं को प्रासंगिक विदेशी रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए समझौता – धर्मेंद्र प्रधान !
2
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दुबई में डीपी वर्ल्ड के ग्रुप चेयरमैन और सीईओ सुल्तान अहमद बिन सुलेयम से मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों महानुभावों के समक्ष कुशल श्रमशक्ति की दीर्घकालिक भर्ती के लिए एनएसडीसी इंटरनेशनल और डीपी वर्ल्ड की सहायक कंपनी वी वन के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। उन्होंने सहयोग के अवसरों पर भी चर्चा की।

 

ये भीपढ़िये

भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

देखभाल से जुड़ी अर्थव्यवस्था: महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की संरचनात्मक बुनियाद !

चुनाव आयोग ने केरल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की !

एआई गौरव और राष्ट्रीय क्षमता का लक्ष्य- हरदीप एस पुरी !

इस अवसर पर प्रधान ने कहा कि यह समझौता वैश्विक प्रतिभा गतिशीलता, कौशल और भारतीय युवाओं को प्रासंगिक विदेशी रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत विविध प्रकार की प्रतिभाओं का भंडार है। श्री प्रधान ने भारत के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने और उन्हें न केवल भारत के लिए बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के लिए आर्थिक समृद्धि लाने हेतु तैयार करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत श्री संजय सुधीर और दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत श्री सतीश कुमार सिवन, एनएसडीसी के सीईओ श्री वेद मणि तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थिति थे।एनएसडीसी इंटरनेशनल, वैश्विक कौशल समाधानों के लिए एक प्रवर्तक संस्था है। इसी तरह वी वन, डीपी वर्ल्ड, स्मार्ट एंड-टू-एंड लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदान करने में विश्व की अग्रणी संस्था है। दोनों ने आज एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य कौशल विकास और रोजगार के अवसरों का समर्थन करना है।यह हस्ताक्षर कार्यक्रम वाराणसी में स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर को कौशल के लिए उत्कृष्टता के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने हेतु एनएसडीसी इंटरनेशनल और हिंदुस्तान पोर्ट्स (एक डीपी वर्ल्ड कंपनी) के बीच मई 2022 में हुए एक समझौता-ज्ञापन की निरंतरता है। इसके अनुरूप, डीपी वर्ल्ड ने वाराणसी में स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर स्थापित करने के लिए एनएसडीसी के साथ सहयोग किया है, जो कौशल प्रशिक्षण, परामर्श, गतिशीलता, पूर्व-प्रस्थान ओरियंटेशन, विदेशी भाषा प्रशिक्षण, प्लेसमेंट और आव्रजन जैसी सेवाओं के साथ फ्रंट-लाइन कार्यबल प्रदान करता है। वीएफएस ग्लोबल और ट्रांसवर्ल्ड की टीमों के साथ भी सार्थक बैठक की। उन्होंने भारत के युवाओं को विदेशी अवसरों से जोड़ने, भारत में प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ कौशल विकास में क्षमता निर्माण के लिए सहयोग पर एक साथ काम करने पर व्यावहारिक बातचीत की सराहना की। उन्होंने कहा कि कौशल, प्रशिक्षुता और रोजगार के अधिक अवसर पैदा करना और हमारे युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने भविष्य सुरक्षित करने, युवाओं को सशक्त बनाने और कौशल परिदृश्य को और अधिक जीवंत बनाने में भारत का सक्रिय भागीदार बनने में वीएफएस ग्लोबल और ट्रांसवर्ल्ड ग्रुप, दोनों की सराहना की। कल संयुक्त अरब अमीरात में कार्यरत सभी 105 सीबीएसई-संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ बातचीत की। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि ये सभी स्कूल एनईपी 2020 के दृष्टिकोण के अनुरूप कार्य कर रहे हैं और इसे जमीनी स्तर पर लागू कर रहे हैं। श्री प्रधान ने उन तरीकों पर महान अंतर्दृष्टि पर प्रकाश डाला, जिनसे विदेशों में भारतीय स्कूल हमारे छात्रों और शिक्षकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए वैश्विक उत्कृष्ट व्यवहारों को एकीकृत कर सकते हैं। जीसीसी में सीबीएसई से संबद्ध भारतीय स्कूलों में पढ़ने वाले पांच लाख भारतीय छात्रों में से 2.50 लाख से अधिक छात्र संयुक्त अरब अमीरात में हैं। उन्होंने बताया कि इन स्कूलों की लंबे समय से लंबित मांग के मद्देनजर, सीबीएसई इंडिया ने बेहतर प्रशासन और भारतीय प्रवासियों के लाभ के लिए दुबई में एक क्षेत्रीय कार्यालय खोलने का फैसला किया है। अकादमिक समुदाय और हमारे प्रवासी हमारी संस्कृति, मूल्यों और ज्ञान प्रणालियों के स्थायी राजदूत हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगे चलकर, शिक्षा दोस्ती का एक प्रमुख स्तंभ होगी और यूएई में हमारे सीबीएसई-संबद्ध स्कूल हमारी भरोसेमंद दोस्ती को और मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ईएफएस फैसिलिटीज सर्विसेज ग्रुप, ग्रुप सीईओ और सह-संस्थापक श्री तारिक चौहान के साथ भी बैठक की। उन्होंने कौशल इको-प्रणाली को मजबूत करने के साथ-साथ भारतीय कार्यबल की अंतर्राष्ट्रीय आवागमन को सुविधाजनक बनाने में भारत के साथ साझेदारी करने की योजनाओं के बारे में जानकर प्रसन्नता व्यक्त की। मंत्री महोदय को यह जानकर खुशी हुई कि ईएफएस समूह भारत के कौशल इको-प्रणाली और अधिक महत्वाकांक्षी बनाने के साथ-साथ कौशल, उन्नयन और भारत के प्रतिभाशाली युवाओं को सशक्त बनाने के लिए संस्थागत गतिविधियों को तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है।जीसीसी देशों पर विशेष ध्यान देने के साथ भारत के कार्यबल की अंतर्राष्ट्रीय आवागमन की सुविधा के लिए ईएफएस फैसिलिटीज सर्विसेज ग्रुप और एनएसडीसी के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के कार्यक्रम का भी अवलोकन किया।इस अवसर पर प्रधान ने कहा कि यह समझौता-ज्ञापन पाठ्यक्रम विकास के साथ-साथ संयुक्त कौशल कार्यक्रमों और सह-ब्रांडेड कौशल संस्थानों को विकसित करने के क्षेत्रों में जुड़ाव को गहरा करने का मार्ग प्रशस्त करेगा, ताकि कार्यबल को उद्योगों के लिए तैयार कौशल से लैस किया जा सके तथा कार्यबल को भविष्य के लिए प्रशिक्षित किया जा सके

Tags: # Global #Talent #Mobility# Agreement # Indian# youth# employment.
Share1Tweet1SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

राज्य चुनाव आयुक्तों का राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन 2026 संपन्न !

राज्य चुनाव आयुक्तों का राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन 2026 संपन्न !

by firstreport desk2
3 weeks ago
0

नई दिल्ली :भारत निर्वाचन आयोग ने आज भारत मंडपम, नई दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग और राज्य चुनाव आयुक्तों के...

पीएम मोदी ने मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया !

पीएम मोदी ने मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया !

by firstreport desk2
3 weeks ago
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन कर दिया है। 82.15...

एआई से सशक्त हो रहा बिहार !

एआई से सशक्त हो रहा बिहार !

by firstreport desk2
4 weeks ago
0

नई दिल्ली  :India AI Impact Expo 2026 में इस बार बिहार ने तकनीक आधारित शासन का ऐसा मॉडल पेश किया...

अन्याय को लेकर राहुल गांधी से मिली अंबा प्रसाद एवं योगेन्द्र साव !

अन्याय को लेकर राहुल गांधी से मिली अंबा प्रसाद एवं योगेन्द्र साव !

by firstreport desk2
1 month ago
0

नई दिल्ली :आज नई दिल्ली में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव एवं राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी...

विपक्षी सांसदों ने पीएम की सीट को घेरा !

विपक्षी सांसदों ने पीएम की सीट को घेरा !

by firstreport desk2
1 month ago
0

दिल्ली :विपक्षी सांसदों ने पीएम की सीट को घेरा, स्पीकर की मेज पर चढ़ गए'; BJP की महिला MPs की...

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैनात किए जाने वाले केंद्रीय पर्यवेक्षकों को ब्रीफ किया

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैनात किए जाने वाले केंद्रीय पर्यवेक्षकों को ब्रीफ किया

by firstreport desk2
1 month ago
0

नई दिल्ली :भारत निर्वाचन आयोग ने आज असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं के आगामी आम चुनावों...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • पटना द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का सफल आयोजन

    पटना द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का सफल आयोजन

    8 shares
    Share 3 Tweet 2
  • भारत चुनाव आयोग चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख ऐलान !

    8 shares
    Share 3 Tweet 2
  • झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज शोरूम का फ़ीता काटकर शुभारंभ किया !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • FASTag वार्षिक पास शुल्क में संशोधन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • BITM 35वें संस्करण की घोषणा की !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2

अभी अभी

भाजपा के आरोप बेबुनियाद, पहले अपने 15 वर्षों के शासन का हिसाब दे –  सतीश पौल मुंजनी  !

भाजपा के आरोप बेबुनियाद, पहले अपने 15 वर्षों के शासन का हिसाब दे – सतीश पौल मुंजनी !

March 17, 2026
झारखंड मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया !

झारखंड मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया !

March 17, 2026
ऐतिहासिक रहा बिहार का पहला ‘महिला मेगा जॉब फेयर !

ऐतिहासिक रहा बिहार का पहला ‘महिला मेगा जॉब फेयर !

March 17, 2026
राज्य में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचें :मंत्री लेशी सिंह !

राज्य में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचें :मंत्री लेशी सिंह !

March 17, 2026
सेल सिटी मंगलवार की दोपहर धमाके की गूंज से दहल उठी !

सेल सिटी मंगलवार की दोपहर धमाके की गूंज से दहल उठी !

March 17, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.