Wednesday, April 29, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड राज्य के वर्ष 2027 तक 20 लाख परिवार का होगा 3 कमरे का पक्का मकान – मुख्यमंत्री !

झारखंड राज्य के वर्ष 2027 तक 20 लाख परिवार का होगा 3 कमरे का पक्का मकान – मुख्यमंत्री !

हम अपने वीर शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का बना रहे झारखंड .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
2 years ago
in विविध
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड राज्य के वर्ष 2027 तक 20 लाख परिवार का होगा 3 कमरे का पक्का मकान – मुख्यमंत्री !
1
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत् फरियादियों से मिले गृह सचिव !

पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद  पुलिस केंद्र मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए !

झारखंड की महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज संभावनाओं पर केंद्रित एक उच्चस्तरीय बैठक !

पाकुड़ के पूर्व विधायक अकील अख्तर AIMIM में हुए शामिल !

साहिबगंज: झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन साहिबगंज जिले के बरहेट स्थित भोगनाडीह में आयोजित अबुआ आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम अपने वीरों कीशहादत ना कभी भूले हैं और ना कभी भूलेंगे । इनका बलिदान व्यर्थ नहीं होंगे देंगे । झारखंड का नव निर्माण इस तरह करेंगे, जहां हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का मौका होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अलग राज्य बनने के बाद 19 वर्षों तक झारखंड को जो अधिकार और सुविधाएं मिलनी चाहिए, वह नहीं मिला। इस राज्य के साथ हमेशा भेदभाव होता रहा। 2019 में जब हेमन्त बाबू के नेतृत्व में सरकार बनी तो हम अपने अधिकार के लिए लगातार आवाज उठाते रहे। लेकिन, इसका कोई सार्थक नतीजा नहीं निकला। ऐसे में हेमन्त जी ने अपने कुशल नेतृत्व से राज्य को नई दिशा देने का काम शुरू किया। इस दौरान कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का भी सामना करना पड़ा। लेकिन, हेमन्त बाबू ने बेहतर प्रबंधन के जरिए जीवन और जीविका को बचाने का काम किया। इस वैश्विक महामारी से जब राहत मिली तो उन्होंने विकास को गति देनी शुरू की। समाज में बदलाव के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई । आज हम अपने इस पूर्व मुख्यमंत्री की राह पर चलकर उन्हीं की सोच के अनुरूप झारखंड की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम कर रहे हैं। मजबूत समाज और सशक्त राज्य तभी बनेगा, जब हर वर्ग और तबके के व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा । इसी सोच के साथ हमारी सरकार काम कर रही है । आज समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकार पहुंच रही है। डीसी-एसपी से लेकर बीडीओ-सीओ आपके दरवाजे पर पहुंचकर पूरी संवेदनशीलता के साथ आपकी समस्याओं को सुनकर उसका समाधान कर रहे हैं। मौके पर ही आपको आपकी जरूरत के अनुरूप योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा जब तक कि समाज का हर व्यक्ति सशक्त नहीं जाता है। झारखंड का जो आर्थिक- सामाजिक- भौगोलिक परिवेश है, उसी के अनुरूप योजनाओं को बनाकर धरातल पर उतरने का काम कर रहे हैं। हम अपनी आर्थिक- सामाजिक शैक्षणिक और स्वास्थ्य जैसी उन सभी व्यवस्थाओं को मजबूत कर रहे हैं, जिसकी बदौलत यहां के आदिवासी- मूलवासी, दलित, पिछड़े, गरीब और जरूरतमंद आगे बढ़ सकें। हर वर्ग और तबके को सशक्त बनने के लिए सरकार प्रतिबद्ध  राज्य सरकार अपने बलबूते 20 लाख गरीब और जरूरतमंद लोगों को तीन कमरे का पक्का मकान देने का निर्णय लिया है। अबुआ आवास योजना के तहत 2027 तक सभी को पक्का मकान उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है। पहले चरण में 2 लाख लाभार्थियों को आवास का स्वीकृति पत्र और पहले क़िस्त की राशि दी जा चुकी है और 3 महीने बाद एक साथ नौ लाख लाभुकों को को आवास का स्वीकृति पत्र दिया जाएगा। जिस घर में शिक्षा का दीया जलेगा, वह कभी अंधेरे में नहीं रहेगा। बिना शिक्षा के बेहतर समाज और राज्य की कल्पना नहीं की जा सकती है। ऐसे में हमारी सरकार ने राज्य के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। अब पैसे के अभाव के कारण अब बच्चों की पढ़ाई नहीं छूटेगी। सरकार द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा दी जा रही है। निजी विद्यालयों की तर्ज पर गरीब बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोले गए हैं । स्कॉलरशिप की राशि में तीन गुना इजाफा किया गया है । सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजनाओं का लाभ अब तक 9 लाख छात्राओं को मिल चुका है। आज राज्य सरकार के सहयोग से आदिवासी, दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक बच्चे विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं । हमारी सरकार राज्य वासियों को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने जा रही है। इस राज्य के लगभग 30 लाख बिजली उपभोक्ताओं को लाभ होगा। इससे पहले 100 यूनिट मुफ्त बिजली मुफ्त दी जा रही थी लेकिन यहां के लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में देखते हुए इसमें इजाफा करने का निर्णय लिया गया। सरकार की जो भी योजनाएं और नीतियां है, उसका सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। आज कोई भी बुजुर्ग, दिव्यांग और विधवा पेंशन से वंचित नहीं हैं। मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना से शहर और गांव के बीच की कनेक्टिविटी मजबूत हो रही है। फूलो- झानो आशीर्वाद योजना से महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका से जोड़ा जा रहा है। 20 लाख हरा राशन कार्ड धारी को मुफ्त अनाज दे रहे हैं। 15 हज़ार किलोमीटर ग्रामीण सड़क बनाने का काम तेज गति से चल रहा है। भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से हर खेत में पानी पहुंचाने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं । युवाओं को रोजगार देने की दिशा में सरकार ने कई कदम बढ़ाए हैं। इसके अलावा भी अनेकों ऐसी योजनाएं हैं , जिससे जुड़कर लोग लाभान्वित हो रहे हैं साहेबगंज, पाकुड़ और गोड्डा जिला के 24 हज़ार 5 सौ 32 परिवार को आवास का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। जिसमें साहेबगंज के 7911, पाकुड़ के 6649 और गोड्डा जिला के 9972 लाभार्थी हैं। इन सभी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से पहले क़िस्त के रूप में 73 करोड़ 59 लाख 60 हज़ार रूपए की राशि का मुख्यमंत्री ने हस्तांतरण किया।

Tags: #Jharkhand #state # 3 room# permanent# houses #Chief Minister.
ShareTweetSendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

बिहार मुख्यमंत्री ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर नमन कर श्रद्धांजली दी !

बिहार मुख्यमंत्री ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर नमन कर श्रद्धांजली दी !

by firstreport desk2
3 months ago
0

पटना :- भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 102वीं जयंती कीअवसर पर बिहार विधान मंडल परिसर में आयोजित राजकीय...

माघ मेले के  पवित्र पर्व मौनी अमावस्या पर लाखों लोग संगम स्नान किया !

माघ मेले के पवित्र पर्व मौनी अमावस्या पर लाखों लोग संगम स्नान किया !

by firstreport desk2
3 months ago
0

प्रयागराज : माघ मेले के सबसे पवित्र पर्व मौनी अमावस्या पर संगम तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है।...

हल्दिया में बनेगा नया नौसैनिक अड्डा !

by firstreport desk2
4 months ago
0

भारतीय नौसेना पश्चिम बंगाल के हल्दिया में एक नया नौसैनिक अड्डा तैयार कर रही है। जानकारी के मुताबिक यह सुविधा...

KG से वर्ग 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य  05.01.2026 से 06.01.2026 तक स्थगित !

KG से वर्ग 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य 05.01.2026 से 06.01.2026 तक स्थगित !

by firstreport desk2
4 months ago
0

रांची :भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारत मौसम विज्ञान केन्द्र झारखण्ड राँची के विशेष बुलेटिन के द्वारा झारखण्ड में अगले आदेश...

झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र में आज पेश होगा द्वितीय अनुपुरक बजट !

झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र में आज पेश होगा द्वितीय अनुपुरक बजट !

by firstreport desk2
5 months ago
0

रांची। झारखंड विधानसभा के पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र में सोमवार को द्वितीय अनुपुरक बजट पेश किया जायेगा। इसे लेकर सत्ता...

आज से बदल गए ये बड़े नियम !

आज से बदल गए ये बड़े नियम !

by firstreport desk2
5 months ago
0

नये बदलाव : महीने की पहली तारीख के साथ देश भर में कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं। 1...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    266 shares
    Share 106 Tweet 67
  • नेत्री यशस्विनी सहाय ने कहा कि देश में महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिलाने की असली पहल कांग्रेस ने की !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • रांची विमेंस कॉलेज एक शिक्षण संस्थान के साथ सामाजिक चेतना, मानवीय मूल्यों और प्रगतिशील दृष्टि का केंद्र है !

    24 shares
    Share 10 Tweet 6
  • नारी सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता कभी नहीं करेगी माफ : आदित्य साहू !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

झारखंड सीएम झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की समीक्षा बैठक संपन्न हुई !

झारखंड सीएम झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की समीक्षा बैठक संपन्न हुई !

April 28, 2026
नारी सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता कभी नहीं करेगी माफ : आदित्य साहू !

नारी सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता कभी नहीं करेगी माफ : आदित्य साहू !

April 28, 2026
झारखण्ड के स्टूडेंट्स ने मुंबई में राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम !

झारखण्ड के स्टूडेंट्स ने मुंबई में राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम !

April 28, 2026
आगरा के पागलखाने में ही स्वास्थ्य मंत्री का समुचित इलाज संभव – अमर कुमार बाऊरी !

आगरा के पागलखाने में ही स्वास्थ्य मंत्री का समुचित इलाज संभव – अमर कुमार बाऊरी !

April 28, 2026
झारखंड के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 15 प्रस्ताव पर लगी मुहर !

झारखंड के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 15 प्रस्ताव पर लगी मुहर !

April 28, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.