देवघर : कर्नाटक की पुलिस सोमवार को देवघर पहुंची। कर्नाटक पुलिस की चार सस्यीय टीम 53 लाख रुपए की साइबर ठगी के आरोपी को खोजते हुए देवघर पहुंची थी।
यहां साइबर थाने में आरोपी के बारे में जानकारी हासिल कर कर्नाटक पुलिस की टीम आरोपी का पता करने में जुट गई है। पुलिस को आरोपी का सुराग मिला या नहीं, इस बारे में अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इंनकार कर दिया। दिग्विजय सरकार के खिलाफ देवघर साइबर थाना से भी वारंट जारी हुआ है। यहां की पुलिस भी उसे तलाश रही है।।