धनबाद : जिले के बोरागढ़ और धर्माबंध इलाके में बड़े पैमाने पर कोयला तस्करी होने की खबर हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि नदी किनारे से प्रतिदिन दो ट्रकों में अवैध रूप से कोयला लोड कर उसे बिहार भेजा जा रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार तस्करों ने कथित तौर पर नदी के प्राकृतिक मार्ग में भी बदलाव कर लिया है ताकि आवाजाही और लोडिंग का काम आसानी से किया जा सके। इससे पर्यावरणीय नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह बताई जा रही है कि पूरे मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं कोयला क्षेत्रों की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों की चुप्पी तस्करों का हौसला बढ़ा रही है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक “पिंटू” नामक एक युवक इस अवैध कारोबार में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि उसकी “ऊपर तक पहुंच” होने के कारण उस पर कोई हाथ नहीं डालता। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।इलाके के निवासियों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो अवैध खनन और तस्करी का नेटवर्क और मजबूत हो सकता है।पुलिस या संबंधित एजेंसियों की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
बिना लाइसेंस के चल रहे अवैध 50 ईंट भट्ठों को नोटिस !
रामगढ़ :रामगढ़ में अवैध तरीके से ईंट भट्ठों का संचालन बड़े पैमाने पर हो रहा है। डीसी फैज अक अहमद...










