गुमला : सदर अस्पताल गुमला में शुक्रवार की रात एसएनसीयू में भर्ती 14 दिन की एक बच्ची की चोरी कर ली गई।
इस घटना की जानकारी के बाद सदर अस्पताल प्रबंधक के होश उड़ गए, तत्काल घटना की सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई। घटना की सूचना पर सिविल सर्जन नवल कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और उन्होंने तत्काल सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। वहीं घटना की सूचना गुमला थाना को भी दी गई। सीसीटीवी फुटेज में महिला बच्चे को लेकर भागते दिखाई दी। जांच के क्रम में एक महिला को मुख्य गेट से अंदर आते हुए देखा गया जो नर्स के ड्रेस में थी। उसने अपने मुंह में उसने मास्क लगा रखा था।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में झारखंड ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की बैठक !
रांची : मुख्य सचिव अलका तिवारी ने सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए ट्रांसजेंडरों का राज्यव्यापी सर्वें कराने का...