Friday, March 13, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » गीडा का 35वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को, सीएम योगी होंगे मुख्य अतिथि !

गीडा का 35वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को, सीएम योगी होंगे मुख्य अतिथि !

209 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
1 year ago
in उत्तरप्रदेश, गोरखपुर, पॉलिटिक्स
Reading Time: 1 min read
A A
0
गीडा का 35वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को, सीएम योगी होंगे मुख्य अतिथि !
5
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोरखपुर: गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) का 35वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में मनाया जाएगा। इस अवसर पर वर्तमान वित्तीय वर्ष में गीडा की तरफ से 1068 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के सापेक्ष 85 निवेशकों को हुए भूखंडों के आवंटन में से पांच बड़े निवेशकों को खुद मुख्यमंत्री आवंटन प्रमाण पत्र सौंपेंगे। इसके साथ ही वह गीडा के विभिन्न सेक्टरों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के 209 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के अलावा गीडा के नाइलिट सेंटर से कौशल विकास का प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को सर्टिफिकेट प्रदान करेंगे। स्थापना दिवस पर सीएम योगी गीडा में लगने वाले दो दिवसीय ट्रेड शो और निवेश मित्र पोर्टल पर इंटीग्रेट होने वाली गीडा की 20 सुविधाओं का भी शुभारंभ करेंगे। 

गीडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्रीमती अनुज मलिक के मुताबिक स्थापना के 35वें स्थापना वर्ष में गीडा ने अभी तक 3 लाख 27 हजार 313 वर्गमीटर क्षेत्रफल में 85 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया है। इसके जरिये 1068 करोड़ रुपये का निवेश और 4658 रोजगार सृजन प्रस्तावित है। स्थापना दिवस समारोह में आवंटित किए गए भूखंडों में से पांच बड़े निवेशकों को आवंटन पत्र का वितरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। गीडा की सीईओ के अनुसार वर्तमान वित्तीय वर्ष में जिन प्रमुख इकाइयों के लिए जमीनों का आवंटन किया गया है उनमें एपीएल अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड, एसएलएमजी पीईटी प्लांट, कपिला कृषि उद्योग, आईसन एयर कूलर, टेक्नोप्लास्ट पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड, मॉडर्न पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड, नोवामैक्स इंडस्ट्रीज व होटल नीलकंठ ग्रैंड शामिल हैं।

*123 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास और 86 करोड़ रुपये के कार्यों का होगा लोकार्पण*

ये भीपढ़िये

नवनियुक्त कुलपति राजीव मनोहर ने लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की !

ग़लत विदेश नीति और नाकाम आर्थिक फैसलों ने देश की जनता बदहाल : शिल्पी नेहा तिर्की !

झारखंड के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट के बैठक में 40 प्रस्ताव पर लगी मुहर !

गाड़ियों की खरीद से नहीं मजबूत कार्रवाई से सुधरेगी कानून व्यवस्था – अजय साह !

गीडा के 35वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़ी कुल 209 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। वह 123 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास तथा 86 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। शिलान्यास के प्रोजेक्ट्स में 94 करोड़ के सिविल और 29 करोड़ रुपये के विद्युत कार्य शामिल हैं। जबकि लोकार्पण की परियोजनाओं में 72 करोड़ के सिविल और 14 करोड़ रुपये के विद्युत कार्य सम्मिलित हैं।

 

*और बेहतर होगा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस*

*मुख्यमंत्री के हाथों निवेश मित्र पोर्टल पर इंटीग्रेट होने वाली गीडा की 20 सुविधाओं का शुभारंभ होने के साथ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और बेहतर होगा। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष गीडा के स्थापना दिवस समारोह पर सीएम योगी ने उद्यमियों की सुविधा के लिए ‘गीडा सेवा’ पोर्टल का शुभारंभ किया था। अब निवेश मित्र पोर्टल पर गीडा की 20 सुविधाओं के जुड़ जाने से उद्यमियों को और सहूलियत मिलेगी।

 

*कौशल विकास का केंद्र बना नाइलिट का गीडा कैम्पस*

पिछले स्थापना दिवस समारोह में गीडा ने नाइलिट (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) से एमओयू कर स्थानीय युवाओं के कौशल विकास के लिए 9280 वर्गमीटर का कैम्पस, निर्मित भवन के साथ निशुल्क उपलब्ध कराया था। नाइलिट का गीडा कैम्पस कौशल विकास का केंद्र बनकर उभरा है। यहां अभी तक 13 पाठ्यक्रमों में 617 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। गीडा के 35वें स्थापना दिवस समारोह में सीएम योगी नाइलिट से प्रशिक्षित पांच युवाओं को सर्टिफिकेट वितरित करेंगे।

 

*दो दिवसीय ट्रेड शो में बड़ी कम्पनियों के साथ दिखेगा स्थानीय उत्पादों का जलवा*

गीडा की तरफ से स्थापना दिवस पर दो दिवसीय ट्रेड शो का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़ी कम्पनियों के उत्पादों के साथ स्थानीय उत्पादों, खासकर ओडीओपी का जलवा देखने को मिलेगा। स्थानीय उत्पादों को बेहतर मंच देने के लिए मुख्यमंत्री पहले ही निर्देश दे चुके हैं। ट्रेड शो में पेप्सिको, कोका-कोला, अडानी समूह समेत 15 बड़ी कम्पनियों के प्रतिनिधि भी आएंगे। ट्रेड शो के दूसरे दिन एक दिसंबर को तीन तकनीकी सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

Tags: #GIDA's #35th foundation day #celebration # CM Yogi# chief guest
Share2Tweet1SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में ICAR-NMRI हैदराबाद झारखंड क्षेत्र में विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर संपन्न !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में ICAR-NMRI हैदराबाद झारखंड क्षेत्र में विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर संपन्न !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय मांस...

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में  उद्यान निदेशालय, झारखण्ड  एवं IIHR ,MoU पर हस्ताक्षर संपन्न  !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में उद्यान निदेशालय, झारखण्ड एवं IIHR ,MoU पर हस्ताक्षर संपन्न !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में उद्यान निदेशालय, झारखण्ड...

बालिकाओं की शिक्षा राज्य की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण – रवींद्रनाथ महतो !

बालिकाओं की शिक्षा राज्य की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण – रवींद्रनाथ महतो !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची: झारखंड विधानसभा में जेंडर रेस्पॉन्सिव सेकेंडरी एजुकेशन" को सशक्त बनाने के विषय पर एक राउंडटेबल चर्चा का आयोजन किया।...

कृषि और झारखण्ड के किसानों के सर्वांगीण विकास के लिये अद्भुत एवं दूरगामी  समझौते : शिल्पी नेहा तिर्की !

कृषि और झारखण्ड के किसानों के सर्वांगीण विकास के लिये अद्भुत एवं दूरगामी समझौते : शिल्पी नेहा तिर्की !

by firstreport desk2
1 day ago
0

झारखंड :रांची. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि कृषि क्षेत्र और झारखण्ड के किसानों...

अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज मामलों का डर दिखाकर प्रधानमंत्री को ब्लैकमेल कर रहा – रमा खलखो !

अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज मामलों का डर दिखाकर प्रधानमंत्री को ब्लैकमेल कर रहा – रमा खलखो !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची: झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज...

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईएएस में नव प्रोन्नत झारखंडअधिकारियों ने की मुलाकात !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईएएस में नव प्रोन्नत झारखंडअधिकारियों ने की मुलाकात !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नव प्रोन्नत झारखंड प्रशासनिक सेवा के...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    28 shares
    Share 11 Tweet 7
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगभग 40 हजार स्वास्थ्य सहियाओं को मिला तोहफा !

    13 shares
    Share 5 Tweet 3
  • असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • दिन-दहाड़े केनरा बैंक में डकैती !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • बच्चा चोरी के संदेह में एक विक्षिप्त महिला को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी खून चढ़ाने पर रिक्शा नौटंकी क्यों नहीं किया इरफान अंसारी ने – आदित्य साहू !

थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी खून चढ़ाने पर रिक्शा नौटंकी क्यों नहीं किया इरफान अंसारी ने – आदित्य साहू !

March 13, 2026
बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहरसा जिले को 512करोड़ की सौगात दी !

बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहरसा जिले को 512करोड़ की सौगात दी !

March 13, 2026
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे न द्वारा पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने हेतु !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे न द्वारा पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने हेतु !

March 13, 2026
25 वर्ष पूरे कर चुके झारखंड के सफर में पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा – हेमंत सोरेन !

25 वर्ष पूरे कर चुके झारखंड के सफर में पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा – हेमंत सोरेन !

March 13, 2026
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक !

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक !

March 13, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.