Thursday, April 2, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » विष्णुगढ़ कांड ने उजागर किया भाजपा का असली चेहरा: साजिश, साम्प्रदायिकता -विनोद कुमार पांडेय !

विष्णुगढ़ कांड ने उजागर किया भाजपा का असली चेहरा: साजिश, साम्प्रदायिकता -विनोद कुमार पांडेय !

विष्णुगढ़ में बेटी की नृशंस हत्या का हत्यारा है एक भाजपाई. .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 hour ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
विष्णुगढ़ कांड ने उजागर किया भाजपा का असली चेहरा: साजिश, साम्प्रदायिकता -विनोद कुमार पांडेय !
2
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

विष्णुगढ़ मामले में हाय तौबा मचाने वाली भाजपा नेताओं के मुंह पर ताला क्यों -सोनाल शान्ति !

पूजा-अर्चना के बाद नए भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना !

चुनना मतलब अपने हक और अधिकार को चुनाव -हेमन्त सोरेन !

चाय बागान क्षेत्रों में आदिवासियों की स्थिति अत्यंत दयनीय,एकजूट होकर लडे. -हेमंत सोरेन !

रांची :झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने गुरुवार को प्रेस बयान जारी कर कहा है कि झारखंड की आत्मा को झकझोर देने वाली हजारीबाग के विष्णुगढ़ की मासूम 13 वर्षीय बच्ची की नरबलि की घटना ने पूरे राज्य को स्तब्ध कर दिया है। यह घटना न केवल अमानवीय और रोंगटे खड़े कर देने वाली है, बल्कि समाज में व्याप्त अंधविश्वास की भयावह सच्चाई को भी उजागर करती है। झारखंड मुक्ति मोर्चा इस दर्दनाक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करता है और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता है।
परंतु इस संवेदनशील और दुखद घटना को लेकर जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी ने राजनीति करने की कोशिश की, वह निंदनीय ही नहीं बल्कि अत्यंत खतरनाक भी है। भाजपा ने इस मामले को जानबूझकर साम्प्रदायिक रंग देने की साजिश रची, ताकि राज्य में अशांति फैलाकर राजनीतिक लाभ लिया जा सके। अब जब जांच में सच्चाई सामने आ चुकी है, भाजपा का असली चेहरा बेनकाब हो गया है।
सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि इस जघन्य अपराध का मुख्य आरोपी कोई और नहीं, बल्कि भाजपा से जुड़ा हुआ व्यक्ति भीम राम है, जो पार्टी का बूथ अध्यक्ष और एससी-एसटी प्रकोष्ठ से भी जुड़ा बताया जा रहा है। यह वही लोग हैं जो जनता को गुमराह कर राज्य में मशाल जुलूस और बंद का आह्वान कर रहे थे। आज जब सच्चाई सामने आ गई है, भाजपा नेताओं को जवाब देना चाहिए कि वे झारखंड की जनता से माफी कब मांगेंगे।
झामुमो यह स्पष्ट रूप से कहना चाहता है कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा एक बार फिर उजागर हो गया है। यह पार्टी हर बार समाज में हिन्दू-मुस्लिम का जहर घोलकर लोगों को आपस में लड़ाने की कोशिश करती है। इनके पास न विकास का विजन है, न समाज को जोड़ने की सोच। इनका एकमात्र एजेंडा है – नफरत फैलाओ और सत्ता पाओ।
महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि झारखंड की जागरूक जनता भाजपा की इन साजिशों को भलीभांति समझ चुकी है। आदिवासी, मूलवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, मजदूर, किसान, महिलाएं और युवा – हर वर्ग भाजपा की विभाजनकारी राजनीति से वाकिफ है। राज्य की जनता जानती है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार सबको साथ लेकर चलने और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि विष्णुगढ़ की यह घटना अत्यंत दुखद है, लेकिन उससे भी अधिक खतरनाक है उसका राजनीतिक दुरुपयोग। भाजपा ने इस संवेदनशील मुद्दे पर झूठ फैलाने, भ्रम पैदा करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का काम किया है। यह उनकी निम्न मानसिकता और गैर-जिम्मेदाराना राजनीति का प्रमाण है। राज्य सरकार ने इस मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों, जिनमें बच्ची की मां और कथित तांत्रिक शामिल हैं, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
झामुमो भाजपा से पूछता है – क्या अब वे अपने द्वारा घोषित झारखंड बंद को वापस लेंगे? क्या वे अपनी गलती स्वीकार करेंगे? या फिर हमेशा की तरह सच्चाई सामने आने के बाद भी चुप्पी साध लेंगे?
विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा को चाहिए कि वह इस मुद्दे पर राजनीति बंद करे और आत्ममंथन करे। हर बार अपराधियों के साथ खड़े होकर और बाद में उसे संयोग बताकर पल्ला झाड़ लेना उनकी पुरानी आदत बन चुकी है। लेकिन जनता सब देख रही है, ये देख रही है कि मुख्य आरोपी भीम राम की तस्वीर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के साथ वायरल है। भीम राम ने अपराध के साथ पुलिस की जांच को भटकाने का भी काम किया है। वह भाजपा के बड़े नेताओं के संपर्क में था तो क्या इस बात से इनकार किया जा सकता है कि उसने अपने आकाओं के इशारे पर यह काम नहीं किया ?
झारखंड मुक्ति मोर्चा एक बार फिर दोहराता है कि वह इस घटना के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और राज्य में शांति, सौहार्द और विकास की राह पर मजबूती से आगे बढ़ता रहेगा।

Tags: #communalism # Vinod Kumar Pandey .#Vishnugarh incident #exposed #the real face #of BJP# conspiracy
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

असम के आदिवासियों के हितों की रक्षा अब जेएमएम करेगी -कल्पना सोरेन !

असम के आदिवासियों के हितों की रक्षा अब जेएमएम करेगी -कल्पना सोरेन !

by firstreport desk2
2 hours ago
0

रांची :असम विधानसभा चुनाव में गोसाईंगांव विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) प्रत्याशी फैड्रिक्शन हांसदा के पक्ष में आयोजित चुनावी...

नालंदा में महिला के साथ हुए अभद्रता मामले मेंनेता पीड़िता के घर पहुंचे -किशोर कुमार मुन्ना !

नालंदा में महिला के साथ हुए अभद्रता मामले मेंनेता पीड़िता के घर पहुंचे -किशोर कुमार मुन्ना !

by firstreport desk2
7 hours ago
0

पटना: नालंदा जिले में हाल ही में हुए दो घटनाओं के मामले में जन सुराज के वरिष्ठ नेता पटना से...

13 वर्ष की मासुम लड़की की शादीअधेड़ उम्र के लड़के से शादी तय कर दि गई!

13 वर्ष की मासुम लड़की की शादीअधेड़ उम्र के लड़के से शादी तय कर दि गई!

by firstreport desk2
7 hours ago
0

रांची : 13 वर्ष की मासुम लड़की, जो पिठोरिया की रहनेवाली है, जिसके मां-बाप गरीबी के कारण एवं बच्ची का...

सीएम नीतीश कुमार ने  शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण !

सीएम नीतीश कुमार ने शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण !

by firstreport desk2
8 hours ago
0

पटना :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तेजी से...

कुएं में गिरा जंगली हाथी !

कुएं में गिरा जंगली हाथी !

by firstreport desk2
8 hours ago
0

रांची : रांची जिले के बुंडू वन प्रक्षेत्र के तहत सोनाहातू थाना क्षेत्र के सारयाद गांव में उस वक्त हड़कंप...

झारखंड में नव विवाहित दंपत्ति के लिए “नई पहल किट” का वितरण  !

झारखंड में नव विवाहित दंपत्ति के लिए “नई पहल किट” का वितरण !

by firstreport desk2
9 hours ago
0

रांची :राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड द्वारा परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत नव विवाहित दंपत्ति के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    187 shares
    Share 75 Tweet 47
  • झारखंड गठन के बाद पहली पर पंचायतों पर छप्पर फाड़ पैसे की बारिश !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति चौपट – बीजेपी !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    26 shares
    Share 10 Tweet 7
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    28 shares
    Share 11 Tweet 7

अभी अभी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने 3 अप्रैल को मशाल जुलूस !

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने 3 अप्रैल को मशाल जुलूस !

April 2, 2026

हजारीबाग मामले में भाजपा का दोहरा चरित्र हुआ उजागर -डॉक्टर मनोज !

April 2, 2026
विष्णुगढ़ कांड ने उजागर किया भाजपा का असली चेहरा: साजिश, साम्प्रदायिकता -विनोद कुमार पांडेय !

विष्णुगढ़ कांड ने उजागर किया भाजपा का असली चेहरा: साजिश, साम्प्रदायिकता -विनोद कुमार पांडेय !

April 2, 2026
झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी की समीक्षा बैठक !

झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी की समीक्षा बैठक !

April 2, 2026
बीजेपी का पूरा इतिहास ही झूठ, भ्रम और समाज को बाँटने की राजनीति पर आधारित रहा है !

बीजेपी का पूरा इतिहास ही झूठ, भ्रम और समाज को बाँटने की राजनीति पर आधारित रहा है !

April 2, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.