रांची :असम विधानसभा चुनाव में गोसाईंगांव विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) प्रत्याशी फैड्रिक्शन हांसदा के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गांडेय विधायक कल्पना सोरेन। विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि असम के आदिवासियों के हितों की रक्षा अब जेएमएम करेगी। असम विधानसभा चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं, बल्कि इतिहास बनाने का चुनाव है। यहां की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। कल्पना सोरेन ने कहा कि असम के चाय बागान में काम करने वाले मजदूरों को उनका हक-अधिकार दिलाने के लिए झामुमो प्रतिबद्ध है और आने वाले समय भी प्रतिबद्ध रहेगा। आपका एक-एक वोट बहुमूल्य है। आपका एक वोट असम में रहने वाले आदिवासी समुदाय को मजबूती प्रदान करेगा। इस अवसर पर सांसद जोबा माझी एवं विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने भी लोगों से जेएमएम प्रत्याशी फैड्रिक्शन हांसदा को वोट देकर अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की।
हेमंत सरकार पर राफिया नाज़ का तीखा हमला: ‘मुर्दों के लिए बाउंड्री, पर जिंदा बच्चों के भविष्य पर ताला’
रांची:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ ने हेमंत सोरेन सरकार और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)-कांग्रेस गठबंधन...












