मांडर : थाना क्षेत्र के बूढ़ाखुखरा निवासी सेना के जवान सुनील कुजूर के खिलाफ शादी के नाम पर यौन शोषण करने की रविवार को मांडर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मांडर थाना क्षेत्र की एक युवती ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वर्ष 2019 में सुनील कुजूर एक शादी समारोह में उसके गांव आया था। उसी समारोह में उसकी जान पहचान हुई और वह शादी के नाम पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। कई बार उसने शादी की बात की पर वह हर बार मुकर जाता था। इस मामले को लेकर कुछ माह पूर्व दोनों पंचायत के मुखिया और ग्रामीणों की बैठक भी हुई थी, परंतु वह यह कहते हुए मुकर गया कि मेरे परिवार में बहुत सारे अफसर हैं, वे मुझे तुरंत जेल से बाहर निकाल लेंगे। इसके बाद पीड़िता ने मांडर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज शोरूम का फ़ीता काटकर शुभारंभ किया !
रांची : झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज राजधानी रांची के करमटोली चौक के समीप " जोहारग्राम - मेड इन...












