रांची :
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ ही कार्यशाला का भी आयोजन किया गया l आज का यह कार्यशाला वूमनाइट संगठन द्वारा झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं सादर आस्पताल रांची के सयुक्त तत्त्ववधान से आयोजित किया गया है l
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के महत्व के बारे में लोगों को बताने के साथ ही प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव एवं पर्यावरण संकट को लेकर लोगों को जागरूक करना है l इस कार्यक्रम के तहत रांची जिला को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए लोगो को जागरूक किया गया l हम अपने दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव करके पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैंl
विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का थीम है ” वैश्विक प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना (Ending global plastic Pollution) l यह सभी प्लास्टिक कचरे को कम करने के साथ ही टिकाऊ विकल्प अपनाने को प्रोत्साहित करती हैl
कार्यक्रम के अंतर्गत एएनएम प्रशिक्षण स्कूल के छात्र-छात्राओं को प्लास्टिक के उपयोग, इसके स्वास्थ्य और पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों तथा शहर में बढ़ती प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या के बारे में जानकारी दी गई। युवाओं और आम जनता के बीच व्यवहार में बदलाव लाने पर विशेष जोर दिया गया, जिससे एकल-उपयोग प्लास्टिक के उपयोग को कम किया जा सके और भविष्य में इसे पूरी तरह समाप्त किया जा सके।
कार्यशाला के दौरान मौजूद सभी लोगो को पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने हेतु शपथ दिलाया गया l सभी छात्रोंओ और स्वास्थ्य कर्मी ने प्लास्टिक के प्रयोग को न्यूनतम करने और रांची प्लास्टिक मुक्त अभियान में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।
आज जलवायु परिवर्तन पर जागरूकता रैली भी निकली गई जिसमें एएनएम स्कूल की छात्र-छात्राएं एवं स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुएl वही कार्यक्रम के तहत निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसका विषय था – “स्वच्छ और हरित रांची के लिए आपकी कल्पना”। एएनएम के छात्राओं ने इसमें सक्रिय रूप से भाग लिया।
बता दे की आज के कर्यक्रम मे डीपीएम प्रवीण कुमार सिंह, एएनएम स्कूल की प्रभारी प्राचार्या रंजीता कुमारी, वुमनाइट से जुड़े प्रतिनिधि रोहित,पवन और विवेक मिश्रा (डब्ल्यूएचपी),अक्षय कुमार (पीडीएनयू एनजीओ) के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए।
कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर झारखंड के सभी मनरेगा बचाओ संग्राम की लड़ाई की आगाज कर दी !
रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर झारखंड के सभी जिलों में संवाददाता सम्मेलन के साथ मनरेगा बचाओ...












