Friday, March 13, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » ऑनलाइन प्रेरणात्मक कार्यक्रम ‘हाउज़ द जोश’ में छात्रों को दिए टिप्स !

ऑनलाइन प्रेरणात्मक कार्यक्रम ‘हाउज़ द जोश’ में छात्रों को दिए टिप्स !

छात्र लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहे, छात्र की सफलता ही शिक्षक की सफलता है - डीएसई .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in झारखंड, रांची, शिक्षा
Reading Time: 1 min read
A A
0
ऑनलाइन प्रेरणात्मक कार्यक्रम ‘हाउज़ द जोश’ में छात्रों को दिए टिप्स !
1
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : बोर्ड परीक्षाओ के मद्देनजर छात्रों को प्रभावी परीक्षा की तैयारी में सहयोग करने, उनमे आत्मविश्वास बढ़ाने और परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए आज राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा सुबह 10 बजे से 11:30 तक ऑनलाइन प्रेरणात्मक वेबिनार “How’s the Josh!! Unlock Your Potential: Excel in Boards and Beyond” का आयोजन किया गया। इस वेबिनार में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी सचिदानंद दि. तिग्गा, रांची के जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज, SDEO अभिषेक झा, शैक्षणिक सलाहकार मनोहर लाल, विद्यालय प्रबंधक डॉ. अशोक कुमार, शुभेंदु मजूमदार, महेंद्र प्रताप सिंह के साथ सभी सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के प्राचार्य/प्रभारी प्राचार्य, शिक्षक और छात्र शामिल हुए।

वेबिनार को संबोधित करते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव उमाशंकर सिंह ने छात्रों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से कहा कि परीक्षा देने जा रहे बच्चो पर अनावश्यक दबाव ना बनाये। शिक्षक बच्चो को वर्गीकृत कर उन्हें तैयारी में सहयोग करे। कमजोर बच्चो पर विशेष ध्यान दे। सचिव उमाशंकर सिंह ने कहा कि परीक्षा की तैयारियों में जो भी शिक्षक, उच्च स्तरीय अधिकारी लापरवाही बरतेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यह पहला वर्ष होगा जब सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के बच्चे सीबीएससी की बोर्ड परीक्षा देंगे, ऐसे में प्रथम, द्वितीय या तृत्य स्थान मायने नहीं रखता है, सफलता मायने रखती है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि बोर्ड परीक्षा में बैठने वाला कोई भी छात्र अनुतीर्ण ना रहे। हमारा सर्वोच्च प्रयास यही होना चाहिए कि हम बच्चो को ऐसी तैयारी कराये जिससे वे अनुतीर्ण ना हो। उन्होंने आज के वेबिनार की तरह एक और वेबिनार करने का सुझाव दिया, ताकि छात्रों को मोटिवेशन और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिल सके।

वेबिनार को संबोधित करते हुए रांची के जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने कहा कि महानता की कीमत ही जिम्मेदारी है। छात्र यह समझे कि बोर्ड परीक्षाएं उनके भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उनका भविष्य इन परीक्षा परिणामो पर निर्भर करता है। बादल राज ने कहा कि अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहे। उन्होंने छात्रों से कहा कि शिक्षकों को आपसे काफी उम्मीदे है। छात्र की सफलता ही शिक्षक की सफलता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में भारत विकसित राष्ट्र तभी बनेगा जब हम सब अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे। उन्होंने ‘Productive Citizenship’ पर जोर दिया। बादल राज ने कहा कि कठिन कुछ नहीं है, निरंतर अभ्यास से ही सहजता आती है। कड़ी मेहनत अक्सर सफलता की कुंजी होती है। आप कितने भी प्रतिभाशाली क्यों ना हो, अगर स्थिरता और कठिन परिश्रम नहीं है, तो प्रतिभा व्यर्थ हो जाती है। उन्होंने परीक्षा को उत्सव के रूप में लेने की सलाह दी। बादल राज ने कहा कि पेपर कैसा भी गया हो, हमें निराश नहीं होना चाहिए और अगले पेपर कि तैयारी में जुट जाना चाहिए।

ये भीपढ़िये

नवनियुक्त कुलपति राजीव मनोहर ने लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की !

ग़लत विदेश नीति और नाकाम आर्थिक फैसलों ने देश की जनता बदहाल : शिल्पी नेहा तिर्की !

अरगोड़ा से नया सराय रिंग रोड तक 6.175 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क निर्माण !

झारखंड के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट के बैठक में 40 प्रस्ताव पर लगी मुहर !

वेबिनार को संबोधित करते हुए SDEO अभिषेक झा ने कहा कि छात्रों ने परीक्षा के लिए जो पढ़ा है, उसपर ध्यान दे और उसे रिवाइज करते रहे। मन में कोई तनाव ना ले। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से दूर रहे और पढ़ाई से समय निकालकर प्रेरणात्मक मूवीज देखे। इससे आप सकारात्मक अनुभव करेंगे। अभिषेक झा ने कहा कि कोई भी लक्ष्य ना मुमकिन नहीं होता है। उन्होंने श्री दुष्यंत कुमार की कविता की पंक्ति “कौन कहता है कि आसमान में छेद नहीं हो सकता, जरा एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो..” के साथ अपने संबोधन का समापन किया।

वेबिनार में अपनी बात रखते हुए शैक्षणिक सलाहकार मनोहर लाल ने कहा कि छात्र परीक्षा केंद्र में जाने से पहले केंद्र की पूरी जानकारी रखे। उसी अनुरूप समय प्रबंधन करे। एग्जाम सेंटर में केवल एडमिट कार्ड, पेन और जरूरी सामग्री लेकर जाए। अनावश्यक सामग्री ले जाने से बचे। परीक्षा से पहले कुछ नया ना पढ़े, जो पढ़ा है उसे रिवाइज करे। अधिक से अधिक लिखने का अभ्यास करे। अंतिम समय की तैयारी से बचें। उत्तर लिखने से पहले उत्तर पुस्तिका को ध्यान से पढ़े। खासकर सेट का नंबर ध्यानपूर्वक भरे। परीक्षा संपन्न होने पर अगले पेपर का रिवीजन तुरंत ना शुरू करे। कुछ समय का ब्रेक ले। अभिभावक बच्चो को मोटरसाइकिल ना दे, एग्जाम देने के लिए जा रहे है तो अभिभावक या तो स्वयं छोड़ने जाएं, या सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करे। जल्दबाजी में दुर्घटना से बचाव के लिए यह आवश्यक है। परीक्षा देने से पहले माता पिता का आशीर्वाद ले।

लक्ष्य निर्धारण और समय प्रबंधन पर मार्दर्शन देते हुए स्कूल मैनेजर श्री शुवेंदु मजूमदार ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं छात्रों की शैक्षणिक यात्रा का महत्वपूर्ण मील का पत्थर हैं। परीक्षा से पूर्व अपना लक्ष्य और समय प्रबंधन निर्धारित करे। छात्र स्मार्ट गोल बनाये। प्रेरणा को ऊंचा रखें। मन में आत्मविश्वास रखे, परीक्षा के दबाव को हावी ना होने दे। अंतिम समय की तैयारी से बचे। टालमटोल से बचे और ध्यान केंद्रित कर अपनी पढ़ाई करे। परीक्षा से पूर्व अधिक से अधिक मोचक टेस्ट करे। इससे लिखने का अभ्यास होगा। स्कूल मैनेजर डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि मन के हारे हार है, मन के जीते जीत। चुनौतियों को चुनौती देना सीखे। तनाव से बचे। परीक्षा के दौरान आत्मविश्वास बनाये रखे। आत्म विश्वास और लचीलापन से हर चुनौती को पार किया जा सकता है।

*सभी सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में बच्चो ने देखा प्रसारण*

“How’s the Josh!! Unlock Your Potential: Excel in Boards and Beyond” वेबिनार का प्रसारण राज्य में संचालित सभी सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के छात्रों ने देखा। छात्रों ने विशेषज्ञों से मिले विचारो को अपने जीवन में अपनाकर परीक्षा की प्रभावी तैयारी में जुट जाने का संकल्प लिया। शिक्षा से संबंधित पदाधिकारियों से संवाद ने छात्रों में आत्मविश्वास और सकारात्मकता भरने का काम किया। यह पहली बार है जब विभागीय सचिव, विभागीय पदाधिकारियों ने छात्रों से परीक्षा से पूर्व सीधा संवाद किया और उनका मार्गदर्शन किया है। पदाधिकारियों ने छात्रों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी और उनका उत्साहवर्धन किया।

Tags: #Tips given to students #online motivational program #'How's the Josh' .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची से जुड़े :के रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी !

सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची से जुड़े :के रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की तैयारियां की जा...

रामगढ़ में शुरू होगा Curesta Clinic :डॉ संजय कुमार !

रामगढ़ में शुरू होगा Curesta Clinic :डॉ संजय कुमार !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड रामगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उन्नत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रामगढ़ नर्सिंग...

गाड़ियों की खरीद से नहीं मजबूत कार्रवाई से सुधरेगी कानून व्यवस्था – अजय साह !

गाड़ियों की खरीद से नहीं मजबूत कार्रवाई से सुधरेगी कानून व्यवस्था – अजय साह !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : झारखंड सरकार द्वारा पुलिस प्रशासन के लिए छह सौ से अधिक गाड़ियों की खरीद पर प्रतिक्रिया देते हुए...

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में ICAR-NMRI हैदराबाद झारखंड क्षेत्र में विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर संपन्न !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में ICAR-NMRI हैदराबाद झारखंड क्षेत्र में विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर संपन्न !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय मांस...

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में  उद्यान निदेशालय, झारखण्ड  एवं IIHR ,MoU पर हस्ताक्षर संपन्न  !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में उद्यान निदेशालय, झारखण्ड एवं IIHR ,MoU पर हस्ताक्षर संपन्न !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में उद्यान निदेशालय, झारखण्ड...

बालिकाओं की शिक्षा राज्य की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण – रवींद्रनाथ महतो !

बालिकाओं की शिक्षा राज्य की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण – रवींद्रनाथ महतो !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची: झारखंड विधानसभा में जेंडर रेस्पॉन्सिव सेकेंडरी एजुकेशन" को सशक्त बनाने के विषय पर एक राउंडटेबल चर्चा का आयोजन किया।...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    28 shares
    Share 11 Tweet 7
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगभग 40 हजार स्वास्थ्य सहियाओं को मिला तोहफा !

    13 shares
    Share 5 Tweet 3
  • असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • दिन-दहाड़े केनरा बैंक में डकैती !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • बच्चा चोरी के संदेह में एक विक्षिप्त महिला को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी खून चढ़ाने पर रिक्शा नौटंकी क्यों नहीं किया इरफान अंसारी ने – आदित्य साहू !

थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी खून चढ़ाने पर रिक्शा नौटंकी क्यों नहीं किया इरफान अंसारी ने – आदित्य साहू !

March 13, 2026
बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहरसा जिले को 512करोड़ की सौगात दी !

बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहरसा जिले को 512करोड़ की सौगात दी !

March 13, 2026
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे न द्वारा पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने हेतु !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे न द्वारा पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने हेतु !

March 13, 2026
25 वर्ष पूरे कर चुके झारखंड के सफर में पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा – हेमंत सोरेन !

25 वर्ष पूरे कर चुके झारखंड के सफर में पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा – हेमंत सोरेन !

March 13, 2026
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक !

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक !

March 13, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.