Saturday, January 3, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड हमेशा अपने शहीदों का ऋणी रहेगा !

झारखंड हमेशा अपने शहीदों का ऋणी रहेगा !

राज्य सरकार सदैव शहीद के परिजनों के साथ खड़ी रहेगी .

firstreport desk2 by firstreport desk2
7 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड हमेशा अपने शहीदों का ऋणी रहेगा !
1
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

2nd All India Judges Badminton Tournament 2026 का विधिवत शुभारंभ !

मारपीट और गाली-गलौज से आहत नाबालिग ने की आत्महत्या !

हरमू नदी को संवारने की पहल !

झारखंड सीएम ने कहा – खरसावां के वीर शहीदों के वंशजों को सम्मानित करने हेतु विशेष आयोग का होगा गठन !

रांची :झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड जगुआर (एसटीएफ) के शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों को सम्मान राशि के रूप में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत निर्गत 1 करोड़ 20 लाख रुपए की वित्तीय सहायता राशि का चेक सौंपा। वहीं गृह विभाग द्वारा 1 करोड़ 46 लाख 26 हजार 972 रुपए की राशि उनके बैंक अकाउंट में क्रेडिट किए गए। मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिजनों से सहानुभूति पूर्वक बात-चीत की तथा उनकी पारिवारिक स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीद के परिजनों के साथ सदैव खड़ी है। उन्होंने कहा कि आरक्षी सुनील धान जी ने राज्यवासियों की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, उनकी शहादत को नमन करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार एक शहीद परिवार की पीड़ा को गहराई से समझती है। झारखंड हमेशा अपने शहीदों का ऋणी रहेगा। उन्होंने शहीद के परिजनों का हिम्मत बढ़ाते हुए कहा कि राज्य सरकार अपने बहादुर आरक्षी सुनील धान के परिवार के साथ है। हमारी सरकार शहीद के बलिदान के सम्मान में उनके परिजनों को हरसंभव मदद करती रहेगी।
शहीद की पत्नी से अनुकंपा पर नौकरी करने का किया आग्रह
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शहीद आरक्षी सुनील धान की 65 वर्षीय माता श्रीमती फगनी उराइन, 29 वर्षीय पत्नी श्रीमती गंदरी धान एवं दो पुत्र प्रियांश धान (5 वर्ष) तथा अनिकेत धान (3 वर्ष) सहित अन्य परिजनों ने संवाद कर पारिवारिक स्थिति की विस्तृत जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करें। उन्होंने शहीद आरक्षी सुनील धान की पत्नी से कहा कि राज्य सरकार के प्रावधान के तहत आप चाहें तो अनुकंपा पर सरकारी नौकरी कर सकती हैं। शहीद की पत्नी ने मुख्यमंत्री से कहा कि उनके बच्चे अभी काफी छोटे हैं। आने वाले दिनों में वे नौकरी करने के संबंध में विचार करेंगी।
हिम्मत और धैर्य के साथ आगे बढ़ें, सरकार आपके साथ
मुख्यमंत्री ने शहीद की पत्नी से कहा कि आप सभी परिजन हिम्मत और धैर्य के साथ आगे बढ़ें, राज्य सरकार सदैव आपके दुःख-सुख में साथ खड़ी रहेगी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शहीद आरक्षी सुनील धान की 65 वर्षीय माता फगनी उराइन ने कहा कि खूंटी जिला स्थित कर्रा प्रखंड के कांटी पोहरा टोली में उनका पुश्तैनी घर है जहां आय के लिए खेतीबाड़ी के साधन उपलब्ध है। मौके पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहीद के परिजनों को मिलने वाले सभी प्रकार का लाभ उन्हें शीघ्र प्रदान किए जाए। पेंशन सहित अन्य लाभ से परिजनों को जोड़ें। मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने अवगत कराया कि पेंशन राशि दिए जाने से संबंधित प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अगले महीने से संबंधित परिजनों को पेंशन राशि मिलना प्रारंभ हो जाएगा तथा अन्य लाभ दिए जाने संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
ज्ञातव्य है कि 12 अप्रैल 2025 को चाईबासा जिला अंतर्गत छोटानागरा थाना क्षेत्र के रातामाटी गांव के घने जंगल में नक्सलियों के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान के दौरान आई.ई.डी. विस्फोट की चपेट में आने से झारखंड जगुआर के एजी० 11 में प्रतिनियुक्त आरक्षी 361 सुनील धान गंभीर रूप से जख्मी हो गए, उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया जहां इलाज के क्रम में 12 अप्रैल 2025 को वे वीरगति को प्राप्त हुए।
मौके पर प्रधान सचिव गृह विभाग वंदना दादेल, डीआईजी झारखंड जगुआर इंद्रजीत महथा, सीनियर डीएसपी झारखंड जगुआर सुनील कुमार रजवार, उप महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक रांची अंचल मनोज कुमार, मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक विकास कुमार पांडे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे

Tags: #Jharkhand will always #be indebted #to its martyrs .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

इलाज के दौरान चंद्रमणि देवी का निधन जिससे जम कर हंगामा !

इलाज के दौरान चंद्रमणि देवी का निधन जिससे जम कर हंगामा !

by firstreport desk2
1 day ago
0

राँची: हरमू स्थित बर्लिन जनरल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान चंद्रमणि देवी का निधन हो गया, जिसके बाद परिजन अस्पताल...

एक नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ !

एक नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ !

by firstreport desk2
1 day ago
0

जमशेदपुर : के धालभूमगढ़ प्रखंड के कानस गांव में एक नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है।...

बिहार सीएम लोकनायक जयप्रकाश नारायण सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल के भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण !

बिहार सीएम लोकनायक जयप्रकाश नारायण सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल के भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल के भवन निर्माण कार्य का...

अबुआ सरकार की पहल से बेटियों को नई उड़ान !

झारखंड सीएम पर निम्न स्तरीय टिप्पणी बाबूलाल मरांडी जी की गिरी मानसिकता का परिचय !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निम्न स्तरीय टिप्पणी बाबूलाल मरांडी जी की गिरी मानसिकता का परिचय देता है। प्रदेश कांग्रेस...

अबुआ सरकार की पहल से बेटियों को नई उड़ान !

अबुआ सरकार की पहल से बेटियों को नई उड़ान !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :अबुआ सरकार किशोरियों और महिलाओं को शिक्षित एवं सशक्त बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है,...

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के बाहर खुलेगा नाइट मार्केट !

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के बाहर खुलेगा नाइट मार्केट !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :राँची नगर निगम की पहल पर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के बाहर अत्याधुनिक नाइट मार्केट विकसित किया गया है,...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • नेचर’स एसेंस प्रोफेशनल द्वारा रांची में ग्लोटर्निटी सेमिनार का सफल आयोजन !

    नेचर’स एसेंस प्रोफेशनल द्वारा रांची में ग्लोटर्निटी सेमिनार का सफल आयोजन !

    108 shares
    Share 43 Tweet 27
  • झारखंड के इतिहास में कांग्रेस के लिए मिल का पत्थर साबित होगा!

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को सीएम एवं गवर्नर ने गुलदस्ता भेंट किया !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • तीन दिवसीय 5 वें राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन हुआ सफल समापन !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को धमकी देने वाला दिल्ली से गिरफ्तार !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

रांची सहित राज्य के कई जिलों में शनिवार को बादल और कुहासे का असर  !

रांची सहित राज्य के कई जिलों में शनिवार को बादल और कुहासे का असर !

January 3, 2026
मनरेगा कानून और नाम में बदलाव के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी !

मनरेगा कानून और नाम में बदलाव के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी !

January 3, 2026
01 जनवरी से 31 जनवरी-2026 तक सड़क सुरक्षा !

01 जनवरी से 31 जनवरी-2026 तक सड़क सुरक्षा !

January 3, 2026

सुकमा-बीजापुर में मुठभेड !

January 3, 2026
विवाद के बीच BCCI का केकेआर को निर्देश !

विवाद के बीच BCCI का केकेआर को निर्देश !

January 3, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.