रांची : सेंटर फॉर साइट आई हॉस्पिटल रांची का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन द्वारा किया गया। जहां उन्होंने ईश्वर का वरदान आंखों की देखभाल के विषय में कहा है।
अस्पताल की स्थापना नवीनतम टेक्नोलॉजी से यहां के लोगों का इलाज संभव हो सकेगा। तकनीक की जितनी आवश्यकता विकास के लिए है उतना ही आवश्यक है स्वास्थ्य तथा प्रकृति की रक्षा करे।
आजकल अधिकांश बच्चे मैदान में खेलने के स्थान पर मोबाइल में गेम्स खेलते है, जो आंखों के लिए नुकसानदायक है। बच्चों को अच्छी और बुरी आदतों की सीख बचपन से मिले इस बात का ध्यान घर के बड़े बुजुर्गो को देना जरूरी है।
झारखंड में स्वास्थ्य की इतनी तकनीक और सुविधा विकसित करना है जिससे किसी भी व्यक्ति को इलाज के लिए चेन्नई या वेल्लोर न जाना पड़े। प्रधानमंत्री लगातार लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित कर रहे है इसके साथ ही राज्यपाल ने झारखंड वासियों को साफ दिल वाला कहते है। झारखंड एक दिन अंगदान में सबसे आगे होगा। लोगों में स्वास्थ्य बीमा के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है।