रांची :
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज अबुआ अधिकार मंच का एक शिष्टमंडल ने राज भवन में भेंट की तथा झारखण्ड राज्य में प्रतिबंधित मादक पदार्थों की खुलेआम बिक्री, इसके बढ़ते दुष्परिणाम एवं प्रशासनिक स्तर पर हो रही निष्क्रियता को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए एक ज्ञापन समर्पित किया।
शिष्टमंडल ने राज्यपाल को अवगत कराया कि कई मोहल्लों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा शिक्षण संस्थानों के आसपास प्रतिबंधित मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है, जिससे समाज विशेषकर युवाओं पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहा है।
राज्यपाल महोदय से शिष्टमंडल ने इस गंभीर समस्या पर संज्ञान लेते हुए शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई करने हेतु पहल करने का आग्रह किया .
झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुलाकात की !
रांची :झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो से आज झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शिष्टाचार मुलाकात की।...











