रांची :केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे पर डॉ. इरफान अंसारी का गंभीर सवाल कब जागेगी केंद्र सरकार उत्तराखंड के केदारनाथ मार्ग पर आज सुबह हुआ हेलीकॉप्टर हादसा दिल दहला देने वाला है। गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण के बीच हुई इस दुर्घटना में 7 श्रद्धालुओं, जिनमें एक मासूम बच्चा* भी शामिल है, की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।इस मर्मांतक हादसे ने मुझे झकझोर कर रख दिया है। हर साल केदारनाथ यात्रा में हादसे क्यों केंद्र सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा में इतनी लापरवाह क्यों है सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर का प्रयोग बंद क्यों नहीं होता केंद्रीय उड्डयन मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।श्रद्धालु कोई आम यात्री नहीं होते, वो आस्था का प्रतीक हैं। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?भारत सरकार मूकदर्शक क्यों बनी बैठी है देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं हमारी सरकार हर स्तर पर चौकसी रखती है, इसलिए वहां कभी ऐसी त्रासदी नहीं घटती।तो फिर हर बार केदारनाथ में ही क्यों होता है ऐसा यह सीधा-सीधा सरकार की विफलता है, और इसका जवाब जनता मांगेगी।*











