रांची : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन से दुखी हूँ ।वे भारत के आर्थिक विकास के जनक थे । भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर ,भारत के वित्त मंत्री एवं भारत के प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ता के लिए जिस प्रकार की योजनाएं बनायी इसके लिए वे सदैव याद किए जाएंगे।आज वे हमारे बीच नहीं रहे हैंउनके कुशल आर्थिक नीतियां देश को दिशा दी हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था की मार्गदर्शक के रूप में जब भी एक राजनेता को याद किया जाएगा स्वर्गीय मनमोहन सिंह की कमी हमेशा खलेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे॥ एवं उसके चाहने वालों को इस विकट घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करें।
झारखण्ड में कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली !
राँची :झारखण्ड में कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली हैं। मौसम विभाग की ओर से न्यूनतम...











