Sunday, May 24, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गोसेवा केंद्र और सनातन सदन का सरयू राय ने किया भूमिपूजन !

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गोसेवा केंद्र और सनातन सदन का सरयू राय ने किया भूमिपूजन !

गोसेवा केंद्र में एक जोड़ी मिनिएचर गाय रखी जाएंगी .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 months ago
in जमशेदपुर, झारखंड, धर्म, संस्कृति
Reading Time: 1 min read
A A
0
श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गोसेवा केंद्र और  सनातन सदन का सरयू राय ने किया भूमिपूजन !
2
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

सस्टेनेबल नहीं सनातन विकास मॉडल अपनाएं – सरयू राय !

झारखंड के सीएम ने भीषण गर्मी ख्याल रखते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश !

दिल्ली में आयोजित आदिवासी समागम सिर्फ राजनीतिक दिखावा – कांग्रेस !

अपनी दुकानदारी बंद होने से कांग्रेस चिंतित और हताश – बाबूलाल मरांडी !

जमशेदपुर : श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर के कोने में शीघ्र ही गोसेवा केंद्र की स्थापना होगी। परिसर में सनातन सदन भी बनेगा। श्रीरामनवमी के शुभ दिन गोसेवा केंद्र और सनातन सदन का भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक सरयू राय ने किया।
सरयू राय ने बताया कि सनातन सदन में सनातन संस्कृति के साहित्य, ग्रंथ, वेद-पाठ, कर्मकांड, पूजा पद्धतियों के बारे में विस्तृत जानकारी देने वाली पुस्तकें और साहित्य का संचयन रहेगा। उसका उपयोग सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यों के लिए किया जाएगा। पूजा कराने वाले पंडितों को किताबों, साहित्य के माध्यम से बताया जाएगा कि किस पूजा में किस विधि से पूजन कराई जाए और उसके लिए कौन सा मंत्र उपयुक्त है। कर्मकांडी पंडित मंत्रों का शुद्ध उच्चारण करें, इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।
सरयू राय ने बताया कि सनातन सदन में सास्कृतिक और मांगलिक कार्य भी होंगे। आज इसके एक तल का भूमिपूजन हुआ है। सनातन सदन में तीन तल होंगे। दो तल बाद में जोड़े जाएंगे। ऊपर के दो तलों को पूरी तरह से सांस्कृतिक-आध्यात्मिक पुस्तकालय, वाचनालय के रुप में उपयोग किया जाएगा।
राय ने बताया कि मंदिर परिसर के दक्षिण-पश्चिम कोने में एक स्थान को गोसेवा केंद्र में रुप में विकसित किया जाएगा। उसका भी आज भूमिपूजन हो गया है। आज कुंगनूर नस्ल की दो छोटी गायें लाई गई थीं। मंदिर प्रबंधन द्वारा भी गोसेवा केंद्र के लिए एक जोड़ी गाय मंगाई जाएंगी। मंदिर परिसर में जो मंदिरनुमा स्थान है, वहां गोमाता की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। गोमाता के साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की भी प्रतिमा स्थापित होगी। इसे पूर्णतः गोसेवा केंद्र के रुप में स्थापित किया जाएगा। यहां पंच पल्लव के पौधे भी लगाए जाएंगे, जिनकी हर पूजा में जरूरत होती है। पंच पल्लव में आम, पीपल, पाकर, बरगद और गूलर आते हैं। गोसेवा केंद्र के माध्यम से स्वदेशी के साथ-साथ भारतीय भोजन और स्वास्थ्य परंपराओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
गौरतलब है कि श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर के जीर्णोद्धार के समय से ही  राय यहां पर गोसेवा, सांस्कृतिक, मांगलिक कार्यों, वेद, पुराण, धर्म-ग्रंथों आदि के प्रचार-प्रसार के लिए प्रयासरत रहे हैं। श्रीरामनवमी के शुभ दिन उस प्रयास के प्रथम चरण (भूमिपूजन) की शुरुआत संतोषप्रद मानी जाएगी। कन्या पूजन
श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में सरयू राय ने डेढ़ दर्जन कुआंरी कन्याओं की पूजा की, उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया और चुनरी के साथ-साथ उपहार भी भेंट किये। प्रसाद के तौर पर चने की सब्जी, हलवा, पूड़ी और खीर परोसा गया था। कन्या पूजन में राय के साथ वरिष्ठ समाजसेवी शिवशंकर सिंह, आशुतोष राय, साकेत गौतम आदि ने भी भाग लिया। इस मौके पर असीम पाठक, अशोक कुमार, मुकेश कुमार, अभय सिंह आदि मौजूद रहे। पूजन कार्य में विनोद पांडेय, राकेश ओझा और अजय तिवारी की महती भूमिका रही।
ध्वज पूजन
मंदिर परिसर में विधायक सरयू राय ने राकेश ओझा और अजय तिवारी के वैदिक मंत्रों के बीच विधि-विधान से ध्वज पूजा की। पूजित दोनों ध्वज 31-31 फिट के हैं। इन दोनों को गरुड़ स्तंभ के बाएं और दाहिनी तरफ लगाया गया है।

Tags: #Saryu Rai #performed #the Bhoomi Pujan #of Cow Service Center #and Sanatan Sadan# in Shri Laxminarayan Temple.
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

23 मई को सभी मतदान केंद्रों पर अन मैप्ड मतदाता सूची का प्रकाशन सुनिश्चित करें पदाधिकारी !

23 मई को सभी मतदान केंद्रों पर अन मैप्ड मतदाता सूची का प्रकाशन सुनिश्चित करें पदाधिकारी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में मतदाता सूची के गहन...

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने  इंटरनेशनल एयर गन राइफल शूटिंग चैंपियनशिप स्मृति-चिह्न सम्मानित किया !

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने इंटरनेशनल एयर गन राइफल शूटिंग चैंपियनशिप स्मृति-चिह्न सम्मानित किया !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची :झारखण्ड विधानसभा थाईलैंड में आयोजित इंटरनेशनल एयर गन राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर अंतर्राष्ट्रीय...

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन सदन में एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम !

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन सदन में एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन...

बिरसा मुंडा जेल कांड मामले मे  यौन शोषण, गर्भपात और सबूत मिटाने की हो न्यायिक जांच – अजय साह !

बिरसा मुंडा जेल कांड मामले मे यौन शोषण, गर्भपात और सबूत मिटाने की हो न्यायिक जांच – अजय साह !

by firstreport desk2
6 days ago
0

रांची : बिरसा मुंडा जेल कांड को लेकर भाजपा लगातार दूसरे दिन भी हेमंत सरकार पर आक्रामक रही। भाजपा प्रदेश...

झारखंड के सीएम नव नियुक्त इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों का नियुक्ति-पत्र वितरण किया !

झारखंड के सीएम नव नियुक्त इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों का नियुक्ति-पत्र वितरण किया !

by firstreport desk2
6 days ago
0

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेनने कहा कि यह अवसर न केवल नव नियुक्त अभ्यर्थियों के लिए गौरव का...

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण -सुबोध कुमार !

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण -सुबोध कुमार !

by firstreport desk2
7 days ago
0

रांची झारखंड अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने कहा है कि झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    39 shares
    Share 16 Tweet 10
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    51 shares
    Share 20 Tweet 13
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    50 shares
    Share 20 Tweet 13
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    53 shares
    Share 21 Tweet 13
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    41 shares
    Share 16 Tweet 10

अभी अभी

समाज को बांटना और तोड़ना, कांग्रेस की फितरत, यह षड्यंत्र सफल नहीं होने देंगे – बाबूलाल मरांडी !

समाज को बांटना और तोड़ना, कांग्रेस की फितरत, यह षड्यंत्र सफल नहीं होने देंगे – बाबूलाल मरांडी !

May 24, 2026
झारखंड राज्य के 47 स्थानों पर मनाया जाएगा दामोदर महोत्सव !

झारखंड राज्य के 47 स्थानों पर मनाया जाएगा दामोदर महोत्सव !

May 24, 2026
बक्सर के रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति की स्थापना होगी – मुख्यमंत्री !

बक्सर के रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति की स्थापना होगी – मुख्यमंत्री !

May 23, 2026
झारखंड में पानी और बिजली की समस्या को लेकर बीजेपी द्वारा प्रदर्शन कांग्रेस मीडिया ने तंज कशा !

कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा आयोजित रोजगार मेलों को इवेंट मैनेजमेंट -राकेश सिंन्हा !

May 23, 2026
सस्टेनेबल नहीं सनातन विकास मॉडल अपनाएं – सरयू राय !

सस्टेनेबल नहीं सनातन विकास मॉडल अपनाएं – सरयू राय !

May 23, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.