Friday, March 13, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद एवं यूनिसेफ के सहयोग से समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास !

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद एवं यूनिसेफ के सहयोग से समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास !

शिक्षकों को विशेष शिक्षा की तकनीकों और संसाधनों का मिला ज्ञान शिक्षकों/थेरेपिस्टों को अधिक प्रभावी कौशल किया गया प्रदान .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in झारखंड, रांची, शिक्षा
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद एवं यूनिसेफ के सहयोग से समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास !
1
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची :झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद एवं यूनिसेफ के सहयोग से समावेशी शिक्षा के अंतर्गत रिसोर्स शिक्षकों/थेरेपिस्टों के लिए समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र के द्वारा झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, रांची में आयोजित 16 दिवसीय आवासीय कार्यशाला के प्रथम बैच का आज समापन हो गया। पहले बैच में राज्य के 6 जिलों यथा रांची, खूंटी, गुमला, पश्चिमी सिंघभूम, पूर्वी सिंघभूम और सरायकेला के 109 रिसोर्स शिक्षक/थेरेपिस्ट को प्रशिक्षण मिला। पहले बैच में हस्तक्षेप कौशल बढ़ाने पर क्षमता निर्माण के एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों और उनके शिक्षण, हस्तक्षेप एवं व्यवहार प्रबंधन के संबंध में रिसोर्स शिक्षकों/थेरेपिस्टों का ज्ञानवर्धन किया गया। कार्यशाला में विकासात्मक दिव्यांगता में उपचारात्मक हस्तक्षेप, विकासात्मक दिव्यांगता में संवेदी एकीकरण, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए घर-आधारित थेरेपी, व्यक्तिगत शैक्षणिक योजन विकसित करना, हस्तक्षेप प्रक्रिया में माता-पिता की समान भागीदारी, भारतीय सांकेतिक भाषा की मूल बातें, श्रवणबाधित बच्चों के लिए संचार कौशल, अधिगम दिव्यांगता के लिए हस्तक्षेप रणनीतियाँ, बच्चों को जीवन कौशल और कार्यात्मक शिक्षण सिखाना, घर में व्यवहार संबंधी चुनौतियों का प्रबंधन, CwSN (विशेष आवश्यकता वाले बच्चों) में व्यवहार संबंधी समस्याएँ और कक्षा में उनका प्रबंधन, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए पाठ योजना और शिक्षण सामग्री बनाना, बहु-दिव्यांगता वाले बच्चों के लिए हस्तक्षेप रणनीतियाँ, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए समावेशी शिक्षण पद्धति, दिव्यांग बच्चों के लिए सह-पाठयक्रम गतिविधियों का महत्व, CWSN (विशेष आवश्यकता वाले बच्चों) के पुनर्वास में रोजगार योग्य कौशल की भूमिका, विकलांग व्यक्तियों के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं की जागरूकता और समझ विकसित करना जैसे विषयो को विस्तार से समझाया गया। कार्यशाला के अंतिम दिन सभी शिक्षकों को अपने अपने क्षेत्रों के दिव्यांग बच्चो के डॉक्यूमेंटेशन एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र जल्द बनवाने का निर्देश दिया गया। जिससे उन्हें सरकारी योजनाओ का लाभ दिलवाया जा सके।

कार्यशाला की जानकारी देते हुए समावेशी शिक्षा की सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीमती अरुणा लता केरकेट्टा ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यशाला से शिक्षकों को विशेष शिक्षा की तकनीकों और संसाधनों का ज्ञान मिलता है जिससे वे कक्षा में बेहतर शिक्षा प्रदान कर सकते हैं। उन्हें CwSN (Children with Special Needs) के व्यवहार संबंधी समस्याओं का प्रबंधन करने की विधियाँ सीखने में मदद मिलती है। कार्यशाला में भाग लेने वाले शिक्षक बच्चों की जरूरतों के अनुसार व्यक्तिगत शैक्षणिक योजना बनाने की प्रक्रिया को समझते हैं, जिससे बच्चो को व्यक्तिगत रूप से मदद मिल सके। विशेष शिक्षा की सहेयक प्रोफेसर डॉ. प्रीती तिवारी ने कार्यशाला के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार कि कार्यशालाओं से शिक्षक बच्चों में संवेदी समस्याओं और अधिगम दिव्यांगताओ का विश्लेषण और प्रबंधन करने में अधिक कुशल बन सकते हैं। इसका उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के जीवन को सुधारना है। यह न केवल बच्चो के सीखने और व्यवहार में सुधार लाने में मदद करता है, बल्कि शिक्षकों और थेरेपिस्टों को भी अधिक प्रभावी कौशल प्रदान करता है। कार्यशाला में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शिक्षण, पुनर्वास, रोजगार, और सरकारी योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों कि विस्तार से जानकारी दी गयी है, जिससे शिक्षक अधिक प्रभावी रूप से CwSN बच्चों की सहायता कर सकें। कार्यशाला में सीआरसी रांची के निदेशक श्री सूर्यमणि प्रसाद, रिसोर्स पर्सन श्री चंदन सिंह, श्री संजीव कुमार, श्री विजय ठाकुर, श्रीमती मधुमिता भट्टाचार्या, श्री विद्याकर कुमार, श्री चौधरी राजेश रंजन, श्रीमती मित्तू मुथु वर्गीस, श्रीमती सुमन कुमारी, श्री राम प्रकाश राय, श्री मुकेश कुमार, डॉ. प्रीती तिवारी, श्रीमती प्रकृति सिन्हा, श्री रणजीत रंजन, श्रीमती रश्मिका बारीकी, श्री बसंत प्रधान ने रिसोर्स शिक्षकों/थेरेपिस्टों का मार्गदर्शन किया।

अगले तीन बैच में प्रशिक्षित किये जाएंगे 275 रिसोर्स शिक्षक/थेरेपिस्ट

ये भीपढ़िये

नवनियुक्त कुलपति राजीव मनोहर ने लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की !

ग़लत विदेश नीति और नाकाम आर्थिक फैसलों ने देश की जनता बदहाल : शिल्पी नेहा तिर्की !

अरगोड़ा से नया सराय रिंग रोड तक 6.175 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क निर्माण !

झारखंड के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट के बैठक में 40 प्रस्ताव पर लगी मुहर !

इस कार्यशाला के अगले तीन बैच में 275 रिसोर्स शिक्षक/थेरेपिस्ट को प्रशिक्षण दिया जाएगा। दिनांक 10-12 फरवरी, 2025 तक बोकारो, हज़ारीबाग़, सिमडेगा, लातेहार, गिरिडीह के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। दिनांक 13-15 फरवरी, 2025 तक जामताड़ा, दुमका, धनबाद, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज के रिसोर्स शिक्षकों/थेरेपिस्टों का प्रशिक्षण होगा। दिनांक 17-19 फरवरी, 2025 तक कोडरमा, पाकुड़, चतरा, गढ़वा, रामगढ़, पलामू, लोहदगा के रिसोर्स शिक्षकों/थेरेपिस्टों को प्रशिक्षण मिलेगा

Tags: #Integrated regional #skill development # collaborat #Jharkhand Education Project Council # UNICEF .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची से जुड़े :के रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी !

सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची से जुड़े :के रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की तैयारियां की जा...

रामगढ़ में शुरू होगा Curesta Clinic :डॉ संजय कुमार !

रामगढ़ में शुरू होगा Curesta Clinic :डॉ संजय कुमार !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड रामगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उन्नत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रामगढ़ नर्सिंग...

गाड़ियों की खरीद से नहीं मजबूत कार्रवाई से सुधरेगी कानून व्यवस्था – अजय साह !

गाड़ियों की खरीद से नहीं मजबूत कार्रवाई से सुधरेगी कानून व्यवस्था – अजय साह !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : झारखंड सरकार द्वारा पुलिस प्रशासन के लिए छह सौ से अधिक गाड़ियों की खरीद पर प्रतिक्रिया देते हुए...

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में ICAR-NMRI हैदराबाद झारखंड क्षेत्र में विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर संपन्न !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में ICAR-NMRI हैदराबाद झारखंड क्षेत्र में विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर संपन्न !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय मांस...

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में  उद्यान निदेशालय, झारखण्ड  एवं IIHR ,MoU पर हस्ताक्षर संपन्न  !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में उद्यान निदेशालय, झारखण्ड एवं IIHR ,MoU पर हस्ताक्षर संपन्न !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में उद्यान निदेशालय, झारखण्ड...

बालिकाओं की शिक्षा राज्य की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण – रवींद्रनाथ महतो !

बालिकाओं की शिक्षा राज्य की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण – रवींद्रनाथ महतो !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची: झारखंड विधानसभा में जेंडर रेस्पॉन्सिव सेकेंडरी एजुकेशन" को सशक्त बनाने के विषय पर एक राउंडटेबल चर्चा का आयोजन किया।...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    28 shares
    Share 11 Tweet 7
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगभग 40 हजार स्वास्थ्य सहियाओं को मिला तोहफा !

    13 shares
    Share 5 Tweet 3
  • असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • दिन-दहाड़े केनरा बैंक में डकैती !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • बच्चा चोरी के संदेह में एक विक्षिप्त महिला को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी खून चढ़ाने पर रिक्शा नौटंकी क्यों नहीं किया इरफान अंसारी ने – आदित्य साहू !

थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी खून चढ़ाने पर रिक्शा नौटंकी क्यों नहीं किया इरफान अंसारी ने – आदित्य साहू !

March 13, 2026
बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहरसा जिले को 512करोड़ की सौगात दी !

बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहरसा जिले को 512करोड़ की सौगात दी !

March 13, 2026
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे न द्वारा पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने हेतु !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे न द्वारा पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने हेतु !

March 13, 2026
25 वर्ष पूरे कर चुके झारखंड के सफर में पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा – हेमंत सोरेन !

25 वर्ष पूरे कर चुके झारखंड के सफर में पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा – हेमंत सोरेन !

March 13, 2026
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक !

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक !

March 13, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.