नई दिल्ली/झारखंड : नई दिल्ली, 26 से 31 जनवरी, 2026 तक लाल किला के सामने लॉन्स एवं ज्ञान पथ पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सांस्कृतिक व पर्यटन उत्सव ‘भारत पर्व 2026’ में झारखंड राज्य की सशक्त उपस्थिति दर्ज हो रही है। पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित इस छह दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा किया जाएगा।
झारखंड पर्यटन निदेशालय ने इस आयोजन में एक विशेष ‘झारखंड पर्यटन पैवेलियन’ स्थापित किया है, जहाँ राज्य की अद्वितीय आदिवासी कला, शिल्प, हस्तकरघा, लोक संस्कृति और प्राकृतिक सुन्दरता का प्रदर्शन हो रहा है। पैवेलियन में राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों, वन्यजीव अभयारण्यों, सांस्कृतिक धरोहर और साहसिक पर्यटन के अवसरों की जानकारी दी जाएगी।
इस अवसर पर झारखंड के कुशल दस्तकारों एवं कारीगरों द्वारा निर्मित विशिष्ट हस्तशिल्प एवं हथकरघा उत्पादों की एक प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है, जिसमें सोहराई व पैटकर चित्रकला, बांस शिल्प, टसर रेशम, काष्ठ शिल्प आदि शामिल हैं। साथ ही, राज्य के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भोजन मेले में विशेष स्टाल के माध्यम से परोसा जा रहा है।
झारखंड की जीवंत लोक संस्कृति का प्रदर्शन मंच पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें प्रसिद्ध आदिवासी नृत्य जैसे छऊ, झुमर, पैका, करमा एवं संथाली नृत्य शामिल हैं। इन प्रदर्शनों के माध्यम से देश-विदेश के आगंतुकों को झारखंड की सांस्कृतिक समृद्धि से रूबरू कराया जा रहा है।
इस वर्ष का भारत पर्व और भी विशेष है क्योंकि यह ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने का साक्षी है। झारखंड राज्य इस राष्ट्रगीत की भावना को अपने सांस्कृतिक प्रदर्शनों के माध्यम से सम्मानपूर्वक प्रदर्शित कर रहा है ।
JPSC ने सिविल सर्विसेज़ का निकाला विज्ञापन !
रांची :झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने प्रशासनिक सेवा में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर प्रदान...











