सरायकेला: जिले के गम्हरिया स्थित रामचंद्रपुर मैदान में आयोजित ‘कृष्टी दीपा महोत्सव’ रविवार को भव्य आध्यात्मिक स्वरूप में नजर आया। ‘अखंड कोल्हान महोत्सव’ के रूप में मनाए जा रहे इस आयोजन में झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य West Bengal से भी हजारों श्रद्धालु पहुंचे।
महोत्सव के दौरान भक्ति और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। भजनों और आध्यात्मिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया, वहीं लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Arjun Munda अपनी पत्नी के साथ एक साधारण श्रद्धालु के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने गुरु के चरणों में माथा टेक कर राज्य की सुख-समृद्धि और शांति के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान भाजपा नेता गुरुचरण नायक समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
मीडिया से बातचीत में अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह महोत्सव मानव कल्याण, शांति और आध्यात्मिक उन्नति को समर्पित है। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन संस्कृति में गुरु और ऋषि-मुनियों का मार्गदर्शन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
हालांकि कार्यक्रम को पूरी तरह गैर-राजनीतिक बताया गया, लेकिन West Bengal से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के कारण राजनीतिक गलियारों में भी इस आयोजन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
आगामी सरहुल पर्व के मद्देनजर सरना स्थलों का निरीक्षण !
रांची :झारखंड आगामी सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं भव्य तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 15...











