रांची, झारखंड — इंडियन वाटर वर्क्स एसोसिएशन (IWWA) की काउंसिल ऑफ मैनेजमेंट की बैठक, जो 26 अक्टूबर 2025 को गुवाहाटी में आयोजित हुई, में यह निर्णय लिया गया कि IWWA का 59वाँ वार्षिक सम्मेलन रांची सेंटर द्वारा आयोजित किया जाएगा। इस अवसर के लिए गोवा सेंटर भी दावेदार था, परंतु कड़े प्रतिस्पर्धात्मक मूल्यांकन के बाद मेजबानी रांची को प्रदान की गई, जो पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है।
यह सम्मेलन जनवरी 2027 में BIT मेसरा, रांची के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में 800–1000 विशेषज्ञ, शोधकर्ता, उद्योग प्रतिनिधि और पेशेवर देश-विदेश से भाग लेंगे। साथ ही 150–200 स्टॉलों वाली एक भव्य प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा, जिसमें जल एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन से संबंधित आधुनिक तकनीकों और उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में Er. उमेश मेहता को निर्विरोध आयोजन अध्यक्ष, Er. प्रमोद कुमार को आयोजन सचिव, तथा Dr. कीर्ति अभिषेक और Dr. सतीश कुमार को आयोजन सचिव के रूप में चुना गया।
यह भी निर्णय लिया गया कि —
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा,
मंत्री (DWSD) योगेंद्र प्रसाद तथा
मंत्री (शहरी विकास) सुदीबा कुमार
को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।
यह सम्मेलन स्मार्ट एवं सतत जल प्रबंधन समाधान, तकनीकी सत्र, मुख्य व्याख्यान और शोध प्रस्तुतियों पर केंद्रित होगा ।
पुलिस के हत्थे चढ़ा JSJMM का उग्रवादी जगन्नाथ सिंह !
लातेहार : लातेहार पुलिस ने JSJMM का उग्रवादी जगन्नाथ सिंह को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार एसपी कुमार...












