रांची :साहू ने कहा कि हेमंत सरकार लूट और भ्रष्टाचार की सरकार बन गई है। राज्य सत्ता के संरक्षण में रोज घोटाले हो रहे।
कहा कि हेमंत सरकार एक दो नहीं बल्कि हजार हाथों से झारखंड को लूट रही, लुटवा रही है।
कहा कि जिस क्षेत्र में हाथ डालो,जिस विभाग में जाओ घोटाले ही घोटाले। लूट ही लूट। पंचायत से लेकर सचिवालय तक ,मंत्री से लेकर मंत्रालय तक चौतरफा लूट मची है।बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहे।
कहा कि गरीब आदमी राज्य में पेंशन केलिए तरस रहा,विद्यार्थी किताब ,ड्रेस,छात्रवृत्ति केलिए तरस रहे, मरीज दवाई केलिए तरस रहे और राज्य सरकार खजाना को लूटने में जुटी हुई है।
साहू ने कहा कि हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार का मुंह सुरसा के मुंह से भी बड़ा हो गया है। जिसका परिणाम है राज्य में फॉरेंसिक डिटेक्टिव उपकरण की खरीद 229% अधिक कीमत पर हुई है।
कहा कि जिस मशीन को उसी कंपनी से दिल्ली की सरकार ने 19 लाख 9 हजार 424 रूपये में खरीदा है उसे झारखंड सरकार ने चार गुने कीमत पर 74 लाख 89 हजार रुपए में खरीदा है।
कहा कि ये भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है, लूट खसोट की हद तक पहुंच गई है हेमंत सरकार। जिस राज्य में गरीबों को शुद्ध पीने का पानी नहीं मिल रहा हो ,गरीबों को एंबुलेंस नहीं मिल रहा हो,वहां खजाने का बंदरबांट अक्षम्य अपराध है। झारखंड के शहीदों को अपमानित करने वाला है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी यदि बेदाग हैं तो इस खरीद की उच्च स्तरीय जांच अविलंब कराएं। उपकरण खरीद से संबंधित संचिका अविलंब जब्त की जाए तथा राज्य को लूटने वाले ऐसे भ्रष्ट पदाधिकारियों को सेवा से बर्खास्त करने की कड़ी कार्रवाई की जाए। ऐसे लोग राज्य को दीमक की तरह खोखला कर रहे।
सरहुल पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समिति एवं ट्राइबल रीजनल लैंग्वेज विभाग के संयुक्त सफलतापूर्वक संपन्न !
रांची :रांची विमेंस कॉलेज, रांची में सरहुल पर्व की पूर्व संध्या पर आज एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय...











