Friday, March 13, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे न द्वारा पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने हेतु !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे न द्वारा पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने हेतु !

नए पुलिस वाहनों का वितरण एवं नए पुलिस भवनों का शिलान्यास आमजन को समर्पण .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 hour ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे न द्वारा पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने हेतु !
1
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

नवनियुक्त कुलपति राजीव मनोहर ने लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की !

ग़लत विदेश नीति और नाकाम आर्थिक फैसलों ने देश की जनता बदहाल : शिल्पी नेहा तिर्की !

अरगोड़ा से नया सराय रिंग रोड तक 6.175 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क निर्माण !

झारखंड के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट के बैठक में 40 प्रस्ताव पर लगी मुहर !

रांची :झारखंड में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इस क्रम में पुलिस विभाग के लिए बड़ी संख्या में नए वाहनों, आधुनिक सुरक्षा उपकरणों तथा पुलिस भवनों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।
राज्य के सभी थानों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए 636 चार पहिया वाहन (Mahindra Bolero) तथा 849 दो पहिया वाहन (TVS Apache) मुख्यमंत्री द्वारा झारखण्ड की आम जनता के सुरक्षार्थ राज्य के सभी जिलो के लिए वितरित किया गया।
झारखण्ड राज्य के गठन के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर पुलिस वाहनों की आपूर्ति की गई है। इन वाहनों का उपयोग विशेष रूप से डायल 112, आपातकालीन सेवा के माध्यम से आम नागरिकों को समय पर सहायता पहुँचाने में किया जायेगा तथा राज्य में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी।
जिलावार आवंटित वाहनों की विवरणी :-
क्र.सं. | जिला / इकाई का नाम | आवंटित Mahindra Bolero B6 की संख्या | आवंटित TVS Apache की संख्या
1. | बोकारो | 39 | 53
2. | चाईबासा (प० सिंहभूम) | 40 | 47
3. | चतरा | 19 | 22
4. | देवघर | 28 | 39
5. | धनबाद | 40 | 45
6. | दुमका | 20 | 28
7. | गढ़वा | 21 | 29
8. | गिरिडीह | 32 | 39
9. | गोड्डा | 17 | 33
10. | गुमला | 22 | 29
11. | हजारीबाग | 28 | 42
12. | जमशेदपुर (पू० सिंहभूम) | 51 | 89
13. | जामताड़ा | 14 | 18
14. | खूंटी | 14 | 12
15. | कोडरमा | 14 | 21
16. | लातेहार | 18 | 15
17. | लोहरदगा | 14 | 19
18. | पाकुड़ | 11 | 18
19. | पलामू | 31 | 36
20. | रामगढ़ | 13 | 19
21. | राँची | 88 | 73
22. | साहिबगंज | 14 | 27
23. | सरायकेला-खरसावां | 19 | 26
24. | सिमडेगा | 15 | 28
25. | HQRT, झारखण्ड, राँची | 14 | 42
कुल | | 636 | 849
उल्लेखनीय है कि वितीय वर्ष 2025-2026 में ही 900 Bajaj Pulsar, 50 Royal Enfield Hunter. 05 Tata Bus, 06 JCB, 04 Water Tanker, 03 Prison Van और 05 Riot Intervention Vehicle (Vajra) का क्रय कर संबंधित जिलों को आवंटन किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त 04 Bullet Proof “Rakshak” वाहन, 09 Mahindra Bolero तथा 03 Mahindra Scorpio वाहन का क्रय किया गया है, जिन्हें विभिन्न जिलों और इकाइयों में आवंटित किया जा रहा है।
नए वाहनों की क्षमताएँ
प्रत्येक वाहन में Wireless Set एवं MDT Tab स्थापित किया जाएगा, जिससे वाहनों का कमांड एंड कट्रोल सेटर से सीधा सपर्क बना रहेगा तथा घटनास्थल से सबंधित सूचनाओं का त्त्वरित आदान-प्रदान संभव होगा।
इन संसाधनों के समावेशन से आम नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता (Quick Response) उपलब्ध कराना संभव हो सकेगा। इन वाहनों के संचालन से कमांड एंड कंट्रोल सेंटर द्वारा निकटतम उपलब्ध वाहन को तत्काल घटनास्थल के लिए प्रेषित किया जा सकेगा, जिससे गोल्डन ऑवर के दौरान त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित होगी।
नए वाहनों एवं आधुनिक उपकरणों के समावेशन से Dial 112 प्रणाली की कार्यक्षमता एवं प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा। इस व्यवस्था के लागू होने से ERSS Dial 112 प्रणाली और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ होगी, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकेगा।
सभी वाहनों को GPS आधारित ट्रैकिंग प्रणाली से जोड़ा जाएगा, जिससे वाहनों की वास्तविक समय (Real Time) लोकेशन की निगरानी एवं नियंत्रण संभव होगा।
संयुक्त पुलिस थाना निर्माण
पुलिस अवसंरचना के विकास के लिए राज्य के 12 जिलों में संयुक्त पुलिस थाना निर्माण झारखण्ड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लि० (JPHCL) द्वारा किया जा रहा है जिसका शिलान्यास आज मुख्यमंत्री महोदय द्वारा किया गया है।
राज्य के 12 जिलों- दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, राँची, बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह, हजारीबाग और पलामू में G+6 संयुक्त पुलिस स्टेशन तथा ए०एच०टी०यू० थाना, साइबर थाना, एसटी/एससी थाना एवं महिला थाना को एक ही परिसर में स्थापित करने के लिए संयुक्त थाना भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जो राज्य में नये कीर्तिमान को स्थापित करेगा।
साथ ही इस अवसर पर राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में चयनित 09 वैज्ञानिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया है, जिससे काण्डों के वैज्ञानिक अनुसंधान में उल्लेखनीय सफलता हासिल होगी।
राज्य सरकार आम जन की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। संयुक्त पुलिस थाना भवन मानव तस्करी एवं साईबर अपराध पर कड़ी कार्रवाई, महिला एवं एस०सी०/एस०टी० की सुरक्षा एवं कानूनी संरक्षण के लिए झारखण्ड वासियों के हित में और अधिक क्षमता से कार्य करेगा। आधुनिक तकनीक से लैस वाहन आम जन की सुरक्षा को और सुदृढ बनाएंगे।

Tags: #Jharkhand Chief Minister #Hemant Soren# to strengthen #and modernize #the police system.
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची से जुड़े :के रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी !

सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची से जुड़े :के रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की तैयारियां की जा...

रामगढ़ में शुरू होगा Curesta Clinic :डॉ संजय कुमार !

रामगढ़ में शुरू होगा Curesta Clinic :डॉ संजय कुमार !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड रामगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उन्नत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रामगढ़ नर्सिंग...

गाड़ियों की खरीद से नहीं मजबूत कार्रवाई से सुधरेगी कानून व्यवस्था – अजय साह !

गाड़ियों की खरीद से नहीं मजबूत कार्रवाई से सुधरेगी कानून व्यवस्था – अजय साह !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : झारखंड सरकार द्वारा पुलिस प्रशासन के लिए छह सौ से अधिक गाड़ियों की खरीद पर प्रतिक्रिया देते हुए...

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में ICAR-NMRI हैदराबाद झारखंड क्षेत्र में विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर संपन्न !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में ICAR-NMRI हैदराबाद झारखंड क्षेत्र में विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर संपन्न !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय मांस...

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में  उद्यान निदेशालय, झारखण्ड  एवं IIHR ,MoU पर हस्ताक्षर संपन्न  !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में उद्यान निदेशालय, झारखण्ड एवं IIHR ,MoU पर हस्ताक्षर संपन्न !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में उद्यान निदेशालय, झारखण्ड...

बालिकाओं की शिक्षा राज्य की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण – रवींद्रनाथ महतो !

बालिकाओं की शिक्षा राज्य की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण – रवींद्रनाथ महतो !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची: झारखंड विधानसभा में जेंडर रेस्पॉन्सिव सेकेंडरी एजुकेशन" को सशक्त बनाने के विषय पर एक राउंडटेबल चर्चा का आयोजन किया।...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    28 shares
    Share 11 Tweet 7
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगभग 40 हजार स्वास्थ्य सहियाओं को मिला तोहफा !

    13 shares
    Share 5 Tweet 3
  • असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • दिन-दहाड़े केनरा बैंक में डकैती !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • बच्चा चोरी के संदेह में एक विक्षिप्त महिला को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी खून चढ़ाने पर रिक्शा नौटंकी क्यों नहीं किया इरफान अंसारी ने – आदित्य साहू !

थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी खून चढ़ाने पर रिक्शा नौटंकी क्यों नहीं किया इरफान अंसारी ने – आदित्य साहू !

March 13, 2026
बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहरसा जिले को 512करोड़ की सौगात दी !

बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहरसा जिले को 512करोड़ की सौगात दी !

March 13, 2026
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे न द्वारा पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने हेतु !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे न द्वारा पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने हेतु !

March 13, 2026
25 वर्ष पूरे कर चुके झारखंड के सफर में पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा – हेमंत सोरेन !

25 वर्ष पूरे कर चुके झारखंड के सफर में पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा – हेमंत सोरेन !

March 13, 2026
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक !

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक !

March 13, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.