Monday, March 16, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » जागरूकता और दूरदृष्टि के साथ अपने विकास का संकल्प ले तुरी समाज !

जागरूकता और दूरदृष्टि के साथ अपने विकास का संकल्प ले तुरी समाज !

शैक्षणिक, राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से जागरूक बनने के आह्वान के साथ झारखण्ड.

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
जागरूकता और दूरदृष्टि के साथ अपने विकास का संकल्प ले तुरी समाज !
3
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

ईरान इजरायल के युद्ध की आग में हमारी चूल्हे की बुझ गई आग-अंबा प्रसाद !

NUSRL में दो अहम कार्यक्रम का समापन !

आगामी सरहुल पर्व के मद्देनजर सरना स्थलों का निरीक्षण !

रांची सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया !

रांची. पूर्व मंत्री, झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि अति प्राचीन काल से पूरे समाज में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता के साथ अपना अस्तित्व कायम रखने वाले तुरी समुदाय को अपनी पूरी जागरूकता और दूरदृष्टि के साथ अपने विकास का संकल्प लेने की जरूरत है. तिर्की ने कहा कि कांग्रेस की सहभागिता वाली इंडिया गठबंधन की सरकार इस बात का पूरा प्रयास कर रही है कि झारखण्ड में सभी जातियों, जनजातियों और हर समुदाय का सरकार के सहयोग से समन्वित, सार्थक और तेजी से विकास हो और सभी को उसकी योग्यता के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर मिले.
आज राजधानी रांची के दीनदयाल नगर में तुरी समाज के उत्थान, विकास और भागीदारी विषय पर आयोजित संयुक्त तुरी संवाद का आयोजन किया गया जिसमें झारखण्ड के विविध जिलों के तुरी समुदाय के लोग शामिल हुए, इस संवाद में मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में श्री तिर्की ने कहा कि यदि किसी भी समाज को आगे बढ़ाना है तो उसके नेतृत्वकर्ताओं एवं अगुवाओं को समयबद्ध सुनिश्चित योजना के अनुरूप कार्रवाई करनी होगी और हर हाल में समाज की एकजुटता को कायम रखना पड़ेगा. श्री तिर्की ने कहा कि
सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ भावनात्मक रवैया अपनाने की जरूरत है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि अपने संवैधानिक अधिकारों को जानने-समझने के साथ ही दूसरे लोगों को भी उससे परिचित कराने की जरूरत है अन्यथा समाज के वंचित तबके की स्थिति और भी दयनीय हो जायेगी. उन्होंने कहा कि वह न केवल तुरी समाज बल्कि झारखण्ड में हर एक जाति और संप्रदाय के सम्मान और विकास के प्रति बहुत ज्यादा संवेदनशील हैं. इसके साथ ही जिन जातियों और जनजातियों की आबादी कम है उन्हें भी समान विकास और अवसर प्राप्त करने का उतना ही अधिकार है जितना किसी और को. श्री तिर्की ने तुरी समाज की वर्तमान स्थिति पर चिंता जतायी और कहा कि अदूरदर्शिता पूर्ण रवैये के कारण तुरी समाज के हाथ से परंपरागत बांस का पेशा व व्यापार दूर होता जा रहा है और इस मामले में गंभीरता से काम करने की जरूरत है. उन्होंने उदाहरण दिया कि बंगलुरु के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में जिस प्रकार से बांस की कालीकृतियों से योजनाबद्ध इंटीरियर किया गया है वह अपने-आप में इस बात का प्रमाण है कि बांस की परंपरागत, कलात्मक एवं उपयोगी वस्तुओं के निर्माण की बहुत अधिक संभावनायें हैं और अवसर भरे पड़े हैं. श्री तिर्की ने इस बात पर जोर किया कि बांस के उपयोग के संदर्भ में तीव्र गति से अनुसंधान किया जाना चाहिये और इस मामले में वे राज्य सरकार के समक्ष सारी बातों को रखेंगे.
इस संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मोतीलाल मिर्धा ने कहा कि परंपरागत रूप से तुरी समाज अनुसूचित जनजाति है लेकिन जिस प्रकार से इसे अनुसूचित जाति की श्रेणी में डाला गया है और वन पट्टा के मामले में बहुत सारी प्रतिकूल बातें खुलकर सामने आ रही है उसके कारण तुरी समाज का हित गहराई से प्रभावित हो रहा है जिसका नकारात्मक प्रभाव समाज के विकास पर पड़ा है. उन्होंने कहा कि तुरी समाज के लोग बड़ी संख्या में आर्थिक अभाव और संकट से गुजर रहे हैं. आज की बैठक में तुरी के संगठनात्मक समाज, तुरी समाज के हित के लिये काम करने और इस सन्दर्भ में एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के लिये सात सदस्यीय तदर्थ समिति के गठन का निर्णय लिया गया. आज की बैठक में झारखण्ड राज्य विपणन बोर्ड के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, रांची की पूर्व मेयर रमा खलखो, कांग्रेस नेता किशोरनाथ सहदेव, शांतनु मिश्रा, डॉ. एम तौसीफ, राजेश गुप्ता छोटु, शिवा कच्छप, अजीत कुमार सिंह, मचकूर सिद्दीक़ी, इंदिरा देवी तुरी, मोतीलाल तुरी, अर्चना मिर्धा, राजेन्द्र तुरी, मनोज तुरी, कृष्णा मांझी, पुनीत तुरी, सकलदेव तुरी, सुरेश तुरी, श्रीकांत तुरी, उमेश तुरी, राजकुमार तुरी, तपेश्वर मिर्धा, हरि तुरी, महेश तुरी, प्रयाग तुरी, पिन्टू तुरी, तपेन्द्र प्रसाद, प्रदीप मिर्धा सहित बड़ी संख्या में झारखण्ड के विविध जिलों से आये तुरी समाज के लोगों ने भाग लिया.

Tags: #The society #take a pledge for # development with# awareness and foresight .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज शोरूम  का फ़ीता काटकर शुभारंभ किया !

झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज शोरूम का फ़ीता काटकर शुभारंभ किया !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

रांची : झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज राजधानी रांची के करमटोली चौक के समीप " जोहारग्राम - मेड इन...

न्यूरो सर्जन डॉ अशोक मुंडा द्वारा सफल ब्रेन ट्यूमर इलाज !

न्यूरो सर्जन डॉ अशोक मुंडा द्वारा सफल ब्रेन ट्यूमर इलाज !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

रांची : झारखंड रांची सदर अस्पताल, डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियो की टीम ने बोकारो में रहनेवाली एक 44 साल की महिला...

असम चुनाव में झारखंड के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी !

असम चुनाव में झारखंड के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

असम/रांची :असम चुनाव में झारखंड के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, दीपिका सिंह पांडे, लोहरदगा...

रामनवमी महापर्व भगवान श्री राम के आदर्शों का पालन कर धूमधाम से मनाएं त्योहार-अंबा प्रसाद !

रामनवमी महापर्व भगवान श्री राम के आदर्शों का पालन कर धूमधाम से मनाएं त्योहार-अंबा प्रसाद !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

हजारीबाग श्री श्री चैत्र रामनवमी महावीर झंडा महासमिति के अध्यक्ष चुने जाने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव...

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा में 14 मार्च 2026 को वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव  !

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा में 14 मार्च 2026 को वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

रांची : झारखंड बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा में 14 मार्च 2026 को वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव बीटोत्सव‘26 के लिए आर्टिस्ट रिवील...

उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा संबंधी मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त !

उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा संबंधी मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त !

by firstreport desk2
24 hours ago
0

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र संबंधी मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • भारत चुनाव आयोग चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख ऐलान !

    भारत चुनाव आयोग चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख ऐलान !

    8 shares
    Share 3 Tweet 2
  • पटना द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का सफल आयोजन

    8 shares
    Share 3 Tweet 2
  • असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज शोरूम का फ़ीता काटकर शुभारंभ किया !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • FASTag वार्षिक पास शुल्क में संशोधन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2

अभी अभी

मुख्यमंत्री ने पटना समाहरणालय का किया निरीक्षण !

मुख्यमंत्री ने पटना समाहरणालय का किया निरीक्षण !

March 16, 2026
झारखण्ड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला  !

झारखण्ड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला !

March 16, 2026
झारखंड के गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर !

झारखंड के गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर !

March 16, 2026
उड़ीसा के कटक में सरकारी अस्पताल में आग 10 मरीज की मौत 11 कर्मचारी झूलसे !

उड़ीसा के कटक में सरकारी अस्पताल में आग 10 मरीज की मौत 11 कर्मचारी झूलसे !

March 16, 2026
कांशीराम जी को भारत रत्न देने की मांग पर राहुल गांधी जी  !

कांशीराम जी को भारत रत्न देने की मांग पर राहुल गांधी जी !

March 15, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.