हजारीबाग : हजारीबाग जिले के कटकदाग स्थित दामोडीह में एल्युमीनियम फैक्ट्री के भट्टी में स्क्रैप जलाने के दौरान बड़ा हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में ब्लास्ट के कारण दो व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा काफी लोगों के आहात होने की सूचना मिली है। फैक्ट्री में एल्युमीनियम के बर्तन तथा दूसरे सामान तैयार किये जाते थे. घटना के पूर्व उस क्षेत्र में लगभग 20 से 25 व्यक्ति कार्य कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है। मृतकों में एक की पहचान बिहार के गया निवासी रणजीत ठाकुर तथा दुसरे व्यक्ति की पहचान सुखदेव साव के रूप में हुई है।
धमाके का भयावाहक रूप :
धमाका इतना ज्यादा तीव्र था कि, धमाके के कारण छत का एस्बेस्टस भी हवा के कारण उड़ गया। हादसे में कर्मियों के साथ साथ कंपनी को भी बड़े नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। भट्टी में स्क्रैप गलाया जा रहा था तभी यह हादसा हो गया, हादसे में दो व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है, पूरे एरिया को सील कर दिया गया है। हादसे के बाद फैक्ट्री के बहार बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हुए।