देवघर :आज सावन का तीसरा दिन है और 14 जुलाई को पहली सोमवारी होगी। श्रावणी मेले की शुरुआत होते ही बाबा बैद्यनाथ मंदिर में प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
शनिवार को करीब 1 लाख 46 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। वहीं, रविवार सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है। मंदिर के हर कोने में बोल बम के नारे की गूंज सुनाई दे रही है।
श्रद्धालुओं की भीड़
श्रावणी मेला के दौरान देवघर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने के लिए आतुर हैं। मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम कर रहा है।
झारखण्ड मतदाता सूची: छूटे हुए वोटर्स के लिए 18 और 20 जुलाई को शहरी क्षेत्रों में विशेष कैंप, CEO के. रवि कुमार के सख्त निर्देश
झारखण्ड मतदाता सूची: छूटे हुए वोटर्स के लिए 18 और 20 जुलाई को लगेंगे विशेष कैंप, CEO के. रवि कुमार...












