धनबाद : टॉप चाचा अंचल कार्यालय में पद स्थापित राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार सिंह को धनबाद तहसील की टीम ने 5 हजार रूपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। सूचना मिलते ही एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर घूसखोर राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार सिंह गिरफ्तार किया गया। घटना की सूचना मिलते ही तोपचांची कार्यालय में अफरा तफरी का माहौल बन गया तथा बहुत सारे अधिकारी दफ्तर छोड़ भाग निकले.
पूरा मामला क्या है:
तोपचांची प्रखंड के सिंहडीह निवासी शरद कुमार महतो को नेशनल हाईवे पर जमीन अधिग्रहण से संबंधित रिपोर्ट धनबाद भू -अर्जन कार्यालय को सौंपने को लेकर घूस मांगी जा रही थी। जिसकी शिकायत उनके द्वारा एसीबी की टीम को की गई है, जिसके बाद एसीबी की टीम सतर्क हो गई और घुसखोर राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया राजस्व अधिकारी सुशील कुमार सिंह :
तोपचांची प्रखंड के सिंहदीह निवासी शरद कुमार महतो की शिकायत पर राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार सिंह को 5 हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया। नेशनल हाईवे पर शरद कुमार महतो का जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा था जिसे लेकर धनबाद भू अर्जन कार्यालय के द्वारा जमीन संबंधित रिपोर्ट की मांगी गई थी. इसी रिपोर्ट की आवाज में 10 हजार की मांग की गई थी एडवांस देने के क्रम में अधिकारी को रंगे हाथों 4 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।