Monday, May 11, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » हेमंत सरकार में पैसे के बल पर अयोग्य का बन रहा है राशन कार्ड ग़रीब दलित भूखे मरने को मजबूर – बाबूलाल मरांडी !

हेमंत सरकार में पैसे के बल पर अयोग्य का बन रहा है राशन कार्ड ग़रीब दलित भूखे मरने को मजबूर – बाबूलाल मरांडी !

हेमंत सोरेन ने झारखंड को लूटा है इसलिए ईडी से भाग रहे हैं .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
3 years ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, बोकारो
Reading Time: 1 min read
A A
0
हेमंत सरकार में पैसे के बल पर अयोग्य का बन रहा है राशन कार्ड ग़रीब दलित भूखे मरने को मजबूर – बाबूलाल मरांडी !
46
SHARES
132
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

हेमसी हाइट्स भवन में झारखंड पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का प्रदेश सम्मेलन संपन्न हुआ !

गोरहर थाना क्षेत्र में रविवार का दिन खूनी साबित हुआ

हेमंत सरकार के कार्यकाल में हत्याओं में झारखंड इंडिया में टॉप पर -प्रतुल शाह देव !

रिम्स में मरीजों और परिजनों के लिए राहत बन रहा है !

झारखंड के बोकारो जिले के चंदनकियारी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला एवं भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त शासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। 

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गाँव ग़रीब किसानों के प्रति समर्पित है। प्रधानमंत्री मोदी जी ग़रीब घर से आते हैं इसलिए वे ग़रीबों की चिंता करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री बनते ही अपने कार्यकाल का पहला कार्य बहनों के लिए इज्जत घर शौचालय का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण ज़रूर किया किंतु बड़े घरानों व पूँजीपतियों के लिए। प्रधानमंत्री मोदी जी ने जनधन खाते खुलवाकर एक एक ग़रीब व्यक्ति को बैंकों से जोड़ दिया। कोविड काल में जब कल कारख़ाने बंद हुए तो मोदी जी ने सीधे खाते में पैसे डालने का कार्य किया जबकि राजीव गांधी के कार्यकाल में केंद्र से चलने वाला एक रुपया का पंद्रह पैसे पहुँचता था। मोदी जी ग़रीबों के लिए अनाज भेज रहे हैं किंतु हेमंत सोरेन अनाजों की कालाबाज़ारी करवा रहे हैं। मोदी जी ने महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण बिल लाकर बड़ा तोहफ़ा दिया है। इस बिल के तहत 33% बहनों को इसका लाभ मिलेगा। इससे पहले रक्षा बंधन में बहनों को गैस पर सब्सिडी का बड़ा तोहफ़ा दिया था। इस योजना के तहत 75 लाख नये बहनों को भी जोड़ा जाना है जबकि कांग्रेस काल में पैरवी वालों को गैस कनेक्शन मिलता था। प्रधानमंत्री मोदी जी ने विश्वकर्मा पूजा के दौरान कारीगरों के लिए विश्वकर्मा योजना लॉंच किया। इसके तहत 13 हज़ार करोड़ के बजट का भी प्रावधान किया गया है। ट्रेनिंग के दौरान स्टाइफ़न भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने नाई, बढई, लोहार, मोची की चिंता की है। उन्होंने कहा कि जब जब कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनी है बड़े बड़े भ्रष्टाचार हुए हैं जबकि भाजपा की सरकार में विकास कार्य आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में सड़कों का जाल बिछा है जबकि इंडीं गठबंधन पैसे और परिवार के लिए राजनीति करती है। हेमंत सरकार ने रोज़गार नहीं तो भत्ता का वादा किया था, प्रत्येक वर्ष नियुक्ति का वादा किया लेकिन 2023 बीतने वाला है अब तक नियुक्ति वर्ष नहीं आया। हेमंत सोरेन को नियुक्ति करने की मंशा नहीं है, भाजपा की सरकार बनने पर ख़ाली पड़े पद भरे जाएँगे। झारखंड में क़ानून व्यवस्था चौपट हो गई है। हेमंत सरकार में अपराधियों में क़ानून का डर समाप्त हो गया है। अपराधमुक्त प्रदेश बनाना है। हेमंत सरकार में जिस पुलिस को क़ानून व्यवस्था ठीक करना था वे हेमंत सरकार के इशारे पर वसूली में व्यस्त है। बालू गाड़ियों से वसूली में लगे हैं। जबकि दूसरे प्रदेशों में अवैध तरीक़े से बालू की ढुलाई हो रही है। कोयला बालू पत्थर ज़मीन की लूट मची है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में क़ानून व्यवस्था इतनी लचर है कि पिछले पाँच महीने में 23 व्यापारियों की हत्या हुई है जिनमें से 9 व्यापारियों ने पुलिस से सुरक्षा की माँग किया था बावजूद सुरक्षा नहीं मिला। सीबीआई जाँच की भी माँग किया। भाजपा की सरकार आने पर मामले में सीबीआई जाँच कराया जाएगा। हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। पैसे लेकर अयोग्य व्यक्तियों का राशन कार्ड बनाया जा रहा है जबकि ग़रीब व्यक्ति भूखे मरने को मजबूर हैं। गढ़वा में मुसहर दलित का मामला भी ऐसा ही है। उन्होंने कहा कि मामले में जाँच करते हुए एमओ बीडीओ के ख़िलाफ़ कार्रवाई आवश्यक है। अंचल ब्लॉक और ज़िला के सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता है। जन्म प्रमाण पत्र से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भी पैसे देना पड़ रहा है। राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए घुस देना पड़ता है। सरकारी पदाधिकारियों को मोबाइल रिचार्ज की तरह पद पर बने रहने के लिए हेमंत सरकार को रिचार्ज करना होता है। उन्होंने कहा कि ईडी के नोटिस से हेमंत भाग रहे हैं। हेमंत लुटेरे हैं इसलिए जेल जाने से डर रहे है। उन्होंने कहा कि चोरी किया है तो सजा मिलेगा ही। सोरेन परिवार महाजनों से लड़ते लड़ते ख़ुद महाजन हो गए। हाल यह है कि जिन लोगों ने प्रदेश से लेकर देश को लूटा है वे गठबंधन बना कर लड़ने कि तैयारी में हैं, वे कभी सफल नहीं होंगे। जनता के सामने लुटेरों का चेहरा उजागर हो गया है। अपराध मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त शासन और विकास कार्य के लिए 2024 में केंद्र में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया ।

Tags: #Hemant government # ration cardspoor# Dalits are forced # die of hunger #Babulal Marandi
Share18Tweet12SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

डेढ़ लाख शिक्षामित्र परिवारों को संभाला हमारी सरकार ने: मुख्यमंत्री !

आईजीआरएस की अप्रैल की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी !

by firstreport desk2
1 day ago
0

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पिछले नौ वर्षों से समग्र विकास की दिशा में तेज़ी...

लंबित वादों के निस्तारण में अधिवक्ताओं व मध्यस्थों की भूमिका अहम: जस्टिस सुजीत नारायण !

लंबित वादों के निस्तारण में अधिवक्ताओं व मध्यस्थों की भूमिका अहम: जस्टिस सुजीत नारायण !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उदघाटन न्यायामूर्ति झारखण्ड उच्च न्यायालय-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची...

अयोग्य एवं नकारा जेपीएससी चेयरमैन को हटाएं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी !

झारखंड में गैंगस्टर पुलिस का खोल रहे हैं कच्चा चिट्ठा : बाबूलाल मरांडी

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के मीडिया में वायरल हो रहे एक ताजा वीडियो को...

झारखण्ड में आज मौसम करवट लेने वाला है !

झारखण्ड में आज मौसम करवट लेने वाला है !

by firstreport desk2
2 days ago
0

राँची: झारखण्ड में आज मौसम करवट लेने वाला है, भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है...

महागामा में सड़क, सिंचाई, जैविक खेती एवं ग्रामीण आजीविका को मिली नई गति !

महागामा में सड़क, सिंचाई, जैविक खेती एवं ग्रामीण आजीविका को मिली नई गति !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह  ने महागामा के मेहरमा और...

हर हाल में पात्र मतदाता को दिलाएंगे मतदान का अधिकार – दीपिका पांडेय सिंह !

हर हाल में पात्र मतदाता को दिलाएंगे मतदान का अधिकार – दीपिका पांडेय सिंह !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड कांग्रेस ने SIR प्रक्रिया में पात्र मतदाता को हर हाल में मतदान का अधिकार सुनिश्चित करने का सांगठनिक...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    17 shares
    Share 7 Tweet 4
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    34 shares
    Share 14 Tweet 9
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    33 shares
    Share 13 Tweet 8
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    23 shares
    Share 9 Tweet 6
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    32 shares
    Share 13 Tweet 8

अभी अभी

मेहरमा प्रखंड को मिली 2.21 करोड़ रुपये की तीन सड़क योजनाओं की सौगात !

मेहरमा प्रखंड को मिली 2.21 करोड़ रुपये की तीन सड़क योजनाओं की सौगात !

May 10, 2026
नालसा योजनाओं से अवगत कराना ही विधिक जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य: राजेश कुमार सिन्हा !

नालसा योजनाओं से अवगत कराना ही विधिक जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य: राजेश कुमार सिन्हा !

May 10, 2026
इंस्पेक्टर की वायरल तस्वीरों से मचा बवाल !

इंस्पेक्टर की वायरल तस्वीरों से मचा बवाल !

May 10, 2026
प्रेमी की मौत के सदमे और मानसिक तनाव में शिक्षिका ने दी जान.!

प्रेमी की मौत के सदमे और मानसिक तनाव में शिक्षिका ने दी जान.!

May 10, 2026
हेमसी हाइट्स भवन में झारखंड पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का प्रदेश सम्मेलन संपन्न हुआ !

हेमसी हाइट्स भवन में झारखंड पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का प्रदेश सम्मेलन संपन्न हुआ !

May 10, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.