रांची : बेड़ो थाना चौक के पास हुए सड़क में ट्रक की लापरवाही से एक अज्ञात मोटर साइकिल सवार युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। लोहरदगा जाने के क्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की नजर घायल व्यक्ति पर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने अपने काफिले को रोककर घायल को बेड़ो अस्पताल भेजने का काम किया। वहीं रांची एसपी को फोन कर संबंधित थाना प्रभारी को घटना स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया साथ ही सिविल सर्जन रांची को निर्देश दिया कि घायल की बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया !
रांची :झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत ने पाकुड़ के तत्कालीन एसपी अमरजीत बलिहार और छह...












