रांची :राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखण्ड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने गुरूवार को आरसीएच सभागार में समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
राज्यभर के सरकारी अस्पतालों में इसेंटिव केयर सर्विस प्रदान करने को लेकर तैयार मार्गदर्शिका के अनुपालन एवं अनुश्रवण को लेकर आगामी 23 मार्च 2026 को प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सफल संचालन लेकर एनएचएम के नोडल पदाधिकारी एवं परामर्शियों को कार्य एवं दायित्व सौंपा गया है। अभियान निदेशक ने मंच प्रबंधन, पंजीयन, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था इत्यादी को लेकर अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
अभियान निदेशक ने स्टेट रिव्यू मिशन के नोडल पदाधिकारियों को अपने-अपने जिलों का भ्रमण प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया है। बैठक में निदेशक प्रमुख डॉ सिद्धार्थ सान्याल ने भी आवश्यक निर्देश दिय
जीवीआई कर्मचारी के निधन पर शोकसभा का आयोजन
जीवीआई के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी जगन्नाथ मिर्धा का कल अकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन पर आज आरसीएच सभागार में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं डॉ सिद्धार्थ सान्याल सहित स्वास्थ्य निदेशालय, जीवीआई, एनएचएम सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य इकाईयों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने स्वर्गीय मिर्धा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
हेमंत सोरेन, हिंदू देवी देवता,पर्व त्योहारों का कर रहे अपमान:आदित्य साहू !
रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा विधानसभा में हिंदू देवी देवताओं, पर्व त्योहारों...












