धनबाद : झरिया थाना क्षेत्र स्थित धनबाद-झरिया मुख्य मार्ग पर माइन रेस्क्यू के समीप बीती रात एक चलती बिचाली (पराली) लदी गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी झरिया से धनबाद की तरफ जा रही थी। इसी दौरान अचानक वाहन के पिछले हिस्से से धुआं उठने लगा, जो कुछ ही मिनटों में आग की लपटों में बदल गया।
स्थिति को भांपते हुए गाड़ी में सवार ड्राइवर और खलासी ने बिना देर किए चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।













