Sunday, April 12, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक !

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक !

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा आगामी पर्वाें के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था संधारण हेतु दिये गये निर्देश के आलोक में बैठक .

firstreport desk2 by firstreport desk2
3 weeks ago
in झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी,  मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक !
1
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

हेमंत सरकार के संरक्षण में चल रहा राज्य में अवैध उत्खनन, लूट कारोबार -बाबूलाल मरांडी !

राजकोष कंगाल,सिस्टम बेहाल,अधिकारी कर्मचारी के भुगतान पर सवाल – प्रतुल शाह देव !

आधुनिकतम लैप्रोस्कोपिक तकनीक वाली सुविधा अब झारखंड के मरीजों को मिला !

सरायकेला में जंगली हाथी का हमला !

रांची झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्वों के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु दिये गये निर्देशों के आलोक में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक का उद्देश्य सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए पर्वों के दौरान शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना था।
बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रवीण पुष्कर, पुलिस अधीक्षक नगर पारस राणा, पुलिस अधीक्षक यातायात राकेश सिंह, अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर श्री कुमार रजत, उपसमाहर्त्ता नजारत सुदेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूर्व से ही समुचित तैयारी रखें। उन्होंने निर्देश दिया कि संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष सतर्कता बरती जाए तथा पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो
ईद पर्व के दौरान सभी ईदगाहों एवं नमाज स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम को साफ-सफाई एवं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि पर्व के दौरान आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, इसके लिए सभी आवश्यक नागरिक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।
सरहुल एवं रामनवमी पर्व के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्राओं को लेकर उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्धारित रूटों का भौतिक सत्यापन (फिजिकल वेरिफिकेशन) किया जाए तथा मार्ग में आने वाली संभावित बाधाओं को पूर्व में ही दूर कर लिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शोभायात्राओं के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु प्रभावी ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाए। साथ ही पर्याप्त दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाए
बैठक में सरना समितियों एवं रामनवमी पूजा समितियों से अपील की गयी कि वे उच्च न्यायालय के आदेशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। झंडों एवं झांकियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने का आग्रह किया गया। साथ ही कहा कि कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मोटरसाइकिल रैली न निकालें।
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने पर्वों के दौरान संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इससे गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।
बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी बैठक में विशेष चर्चा की गयी। अभिभावकों से अपील की गयी कि वे सरहुल एवं रामनवमी के दौरान अपने बच्चों के पॉकेट में मोबाइल नंबर लिखकर रखें, ताकि यदि बच्चे भीड़ में बिछड़ जाते हैं तो उन्हें शीघ्र उनके अभिभावकों से मिलाया जा सके।
सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल माध्यमों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के भड़काऊ, आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाले पोस्ट, वीडियो अथवा संदेशों पर प्रशासन द्वारा कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके लिए साइबर सेल एवं संबंधित एजेंसियों को सक्रिय रखते हुए लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है।
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा यह सुनिश्चित करें कि सभी पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हों। उन्होंने आम नागरिकों से भी प्रशासन का सहयोग करने एवं आपसी भाईचारे एवं सद्भाव की परंपरा को बनाए रखने की अपील की।

Tags: #Meeting chaired #by Deputy Commissioner-cum-District Magistrate#Manjunath Bhajantri .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखण्ड में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा !

झारखण्ड में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा !

by firstreport desk2
1 day ago
0

राँची : झारखण्ड में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा और राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान...

समाज सुधारक ज्योति राव फुले की जयंती कांग्रेस भवन में मनाई गई !

समाज सुधारक ज्योति राव फुले की जयंती कांग्रेस भवन में मनाई गई !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :अमर शहीद सिद्धू कान्हू मुर्मू एवं समाज सुधारक ज्योति राव फुले की जयंती कांग्रेस भवन में मनाई गई। इस...

14 साल पुराना ट्रेजरी घोटाला ,भाजपा की रघुवर सरकार की देन -विनोद पांण्डे !

ट्रेज़री से अवैध निकासी में बेनकाब होंगे भाजपा नेताओं के चेहरे : विनोद पांडेय !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय...

भाजपा का बयान झूठ, भ्रम और सस्ती राजनीति — सतीश पौल मुंजनी  !

जनता को गुमराह करने की साज़िश – सतीश पौल मुंजनी !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी...

पंचायतों को ₹52 लाख से अधिक की ऐतिहासिक स्वीकृति !

पंचायतों को ₹52 लाख से अधिक की ऐतिहासिक स्वीकृति !

by firstreport desk2
1 day ago
0

महागामा: झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार...

झारखंड सीएम  हेमन्त सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि !

झारखंड सीएम हेमन्त सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन आज हूल विद्रोह के महानायक वीर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती के अवसर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • पंचायतों को ₹52 लाख से अधिक की ऐतिहासिक स्वीकृति !

    पंचायतों को ₹52 लाख से अधिक की ऐतिहासिक स्वीकृति !

    17 shares
    Share 7 Tweet 4
  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    196 shares
    Share 78 Tweet 49
  • बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा कांग्रेस पर निराधार, भ्रामक और ध्यान भटकाने की राजनीति का हिस्सा है !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड सीएम हेमन्त सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • केन्द्र द्वारा भेजे गए पंचायतों के पैसे में नहीं हो कट कमीशन -भानु प्रताप शाही !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

आईजीआरएस की मार्च की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी !

आईजीआरएस की मार्च की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी !

April 12, 2026
पं. बंगाल के चुनावी रण में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

पं. बंगाल के चुनावी रण में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

April 12, 2026
स्कूल में उत्पाद सिपाही परीक्षा के पेपर लीक की तैयारी !

स्कूल में उत्पाद सिपाही परीक्षा के पेपर लीक की तैयारी !

April 12, 2026
बिहार मुख्यमंत्री ने देशवासियों को महावीर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं !

सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन देश के लिये अपूरणीय क्षति – मुख्यमंत्री !

April 12, 2026
विकसित भारत का लक्ष्य महिलाओं के सहयोग और योगदान के बिना संभव नहीं : गीता कोड़ा !

विकसित भारत का लक्ष्य महिलाओं के सहयोग और योगदान के बिना संभव नहीं : गीता कोड़ा !

April 12, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.