बिहार के औरंगाबाद जिले में आयोजित बिहार समृद्धि यात्रा 2026 के दौरान भारत के प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार की कलाकृति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बन गई। औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड अंतर्गत बर्डीखुर्द पंचायत के मुंशीबीघा गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने विकसित बिहार के सात निश्चय-3 पर आधारित भव्य सैंड आर्ट तैयार की, जिस पर “समृद्धि के पथ पर बढ़ता बिहार” अंकित था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब सभी स्टालों का निरीक्षण करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, तो उनकी नजर 50 टन बालू से बनी उनकी ही तस्वीर पर पड़ी। मुख्यमंत्री कुछ क्षणों तक रुककर कलाकृति को निहारते रहे और मुस्कुराते हुए वहां मौजूद सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार को कहा तुम्हारे कला का कोई जवाब नहीं।बता दें कि विश्वविख्यात रेत कलाकार मधुरेंद्र ने अपनी 12 घंटों के कड़ी मेहनत से 50 टन यानी 50 हजार किलोग्राम सोननदी का लाल बालू का उपयोग करते हुए 20 फीट ऊंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मनमोहक तस्वीर का निर्माण किया है। मधुरेंद्र के इस मनमोहक कलाकृति को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की हुजूम उमड़ रही हैं। यह कलाकृति समृद्धि यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण बना हैं।मुख्यमंत्री की यह प्रतिक्रिया वहां उपस्थित लोगों के लिए खास क्षण बन गया। कार्यक्रम में मौजूद जनसमूह के बीच यह सैंड आर्ट आकर्षण का केंद्र रही। मुख्यमंत्री के प्रस्थान के बाद बड़ी संख्या में लोग बालू से बनी इस कलाकृति को देखने पहुंचे। लोगों ने कलाकार के साथ सेल्फी लेकर तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे यह कलाकृति तेजी से वायरल हो गई।मधुरेंद्र कुमार ने अपनी इस कलाकृति के माध्यम से “समृद्ध सुपौल, विकसित बिहार” का संदेश दिया। समृद्धि यात्रा के इस आयोजन में सैंड आर्ट ने न केवल जनजागरूकता का संदेश दिया, बल्कि कला के माध्यम से विकास की अवधारणा को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।गौरतलब हो कि सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने अब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई प्रमुख यात्राओं में ‘न्याय यात्रा’, ‘विकास यात्रा’, ‘धन्यवाद यात्रा’, ‘प्रवास यात्रा’, ‘विश्वास यात्रा’, ‘अधिकार यात्रा’, ‘संवाद यात्रा’, ‘निश्चय यात्रा’, ‘समीक्षा यात्रा’, ‘जल-जीवन-हरियाली यात्रा’, और ‘समाज सुधार यात्रा’ में भी 50 अधिक से अपनी बेहतरीन सैंड आर्ट के माध्यम से बिहार के लोगों जागरुक किया हैं।मौके पर बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, डीजीपी विनय कुमार, संसदीय कार्य विभाग के सचिव अनुपम कुमार, औरंगाबाद डीएम अभिलाषा शर्मा, एसपी अमरीश राहुल सहित अन्य वरीय अधिकारियों और गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने कलाकार की सराहना करते हुए बधाई दी।














